कालिया योजना की लाभार्थी सूची हुई जारी, घर बैठे ऐसे करे चेक

Kalia Yojana New List: ओडिशा राज्य सरकार गरीब किसानों के लिए कालिया योजना चला रही है। सरकार ने कालिया योजना 2025 की नई सूची जारी कर दी है। नई सूची जारी करने का उद्देश्य है, कि जिन भी ओडिशा नागरिकों ने इस योजना के लिए आवेदन किया है, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस नई सूची की जांच कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आवेदक अपनी नई सूची को घर बैठे जांच कर सकते हैं। उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। जिससे किसान भाइयों के समय की बचत होगी।

ओडिशा के नागरिक जिन्होंने कालिया योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है और अब वह इस योजना की नई सूची 2025 को चेक करना चाहते हैं, तो उन्हें इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा। इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको बताएंगे कालिया योजना की नई सूची को आप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं? और आप उसमें कैसे जांच कर सकते हैं? कालिया योजना नई सूची 2025 की पूरी जानकारी आपको नीचे विस्तार से दी गई है।

Kalia Yojana New List : Overview

योजना का नाम Kalia Yojana (कालिया योजना)
शुरुआत तिथि 21 दिसंबर 2018
आर्थिक सहायता 5,000 सहायता राशि
पात्रता गरीब और कमजोर किसानो को
आवेदन प्रकार ऑनलाइन
आधिकारिक लिंक वेबसाइट लिंक निचे दिया गया है।

Kalia Yojana क्या है?

यह योजना ओडिशा राज्य सरकार द्वारा गरीब किसानों के लिए चलाई गई है। इस योजना के जरिए गरीब और कमजोर किसानों को सरकार ₹5000 की सहायता प्रदान करती है और विभिन्न प्रकार के लाभ भी देती है। सहायता राशि किसानों के सीधे बैंक खाते में दी जाती है। इस योजना के जरिए विभिन्न प्रकार के लाभ सरकार देती है। जैसे: सहायता राशि, बीमा कवरेज और खेती के लिए ब्याज मुक्त लोन आदि। जिससे किसान खेती के लिए बीज, खाद और अन्य जरूरी सामान आसानी से खरीद सके और किसानों की आय में बढ़ोतरी हो।

Read Also  HDFC Bank दे रहा है 15,000 से लेकर 75,000 रुपये की स्कॉलरशिप, जाने पूरी जानकारी?

Kalia Yojana New List के लाभ

  • आवेदक किसी भी सरकारी कार्यालय में जाए बिना घर बैठे अपनी नई सूची को देख सकता है।
  • ओडिशा सरकार इस योजना के जरिए गरीब किसानों को ₹5000 की सहायता प्रदान करेगी।
  • चयनित किसानों को सहायता राशि बैंक खाते में दी जाएगी।
  • सरकार द्वारा दी जा रही इस सहायता राशि से किसान खेती से संबंधित सभी संसाधनों को पूरा कर सकते हैं।
  • इस सहायता राशि से किसान बीज, खाद आदि खरीद सकते हैं।
  • इस योजना के जरिए राज्य की सरकार का लक्ष्य किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है।

Kalia Yojana New List – कालिया योजना नई सूची ऑनलाइन कैसे देखे 2025

अगर आपने भी कलिया योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है और आप कालिया योजना की नई सूची 2025 के जांच करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए सभी स्टेप को ध्यानपूर्वक पढ़िए और फॉलो कीजिए।

  • सबसे पहले आवेदक को कालिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आवेदक को लॉगिन कर लेना है।
  • फिर “नई सूची” लिंक ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आपको अपना जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत नाम दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • फिर आपके सामने नई सूची 2025 आ जाएगी जिसे आपको डाउनलोड कर लेना है।
  • फिर आप नई सूची में अपना नाम आदि जानकारी की जांच कर सकते हैं।

कालिया योजना लिस्ट में दी गई जानकारी ये होगी

  • पता
  • कालिया आईडी
  • आवेदक का नाम
  • लिंग (पुरुष या महिला)
  • गांव का नाम
  • पिता या पति का नाम
Read Also  SBI CBO Recruitment 2025, Re-Open

कालिया योजना के लिए सम्पर्क कैसे करे?

यदि आपको कालिया योजना से संबंधित कोई भी समस्या आ रही है, तो उसके लिए सरकार द्वारा संपर्क विवरण जारी किया गया है। जहां से आप अपनी किसी भी समस्या का समाधान पा सकते हैं। हालांकि, हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सभी जानकारी दे दी है।

  • पता:- कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग, कृषि भवन, केसरी नगर, भुवनेश्वर, 751001
  • ईमेल आईडी:- [email protected]
  • हेल्पलाइन नंबर:- 155333

Latest Update