Kalia Yojana Online Apply: ओडिशा सरकार ने राज्य के कमजोर और गरीब किसानों को देखते हुए कालिया योजना की शुरुआत की थी। ओडिशा सरकार इस योजना के तहत लाभार्थियों एवं किसानों को कई आर्थिक सहायता और लाभ प्रदान कर रही है। बता दें कि, इस योजना की शुरुआत ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक जी ने शुरू की थी। इस योजना के जरिए अब तक 1272 लाख किसानों या योग्य लाभार्थियों को 78226 करोड रुपए की आर्थिक सहायता एवं कृषि के लिए सहायता की गई है। ओडिशा सरकार द्वारा चलाए जा रही, ये योजना गरीब किसानों के लिए किसी तोहफे से काम नहीं है।
अगर आप भी ओडिशा राज्य के रहने वाले गरीब और कमजोर किसान है और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप एकदम सही जगह आए हैं। अगर आप इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको पूरी जानकारी देने वाले हैं। इस योजना के लिए आपको ऑनलाइन मोड़ से आवेदन करना होगा। आईए जानते हैं कैसे आप Kalia Yojana Online Apply कर सकते हैं? पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़िएगा।
Kalia Yojana Online Apply: Overview
योजना का नाम | Kalia Yojana (कालिया योजना) |
किसके द्वारा शुरू की गई | पूर्व मुख्यमंत्री नविन पटनायक जी |
शुरुआत तिथि | 21 दिसंबर 2018 |
आर्थिक सहायता | 5,000 सहायता राशि |
पात्रता | किसानो को |
आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक लिंक | वेबसाइट लिंक निचे दिया गया है। |
कालिया योजना पात्रता मानदंड
अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो आपको पात्रता पता होने चाहिए। जिससे आपको पता चल सके कि कौन-कौन इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है।
- आवेदक ओडिशा का स्थाई निवासी है।
- गरीब और कम जमीन वाले किसानों को लाभ दिया जाएगा।
- साथ ही, भूमिहीन किसानों को लाभ मिलेगा।
- बड़े किसान और सरकारी नौकरी वाले इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
- कोई भी आवेदक किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) से जुड़े ना हो।
Kalia Yojana Online Apply Documents
अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको महत्वपूर्ण दस्तावेज पता होने चाहिए। जिनकी आपको ऑनलाइन आवेदन करते समय जरूरत पड़ेगी। सभी दस्तावेज निम्नलिखित है:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- भूमि कागजाद
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाती प्रमाण पत्र
- राशन / आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
Free Laptop Yojana: 10वीं 12वीं में 60% अंक लाने वाले छात्रों को सरकार दे रही फ्री लैपटॉप
जानिए कितनी होगी योजना द्वारा मिलने वाली जीविका प्राप्ति सहायत राशि
अगर कोई किसान कृषि से जुड़ी गतिविधियां जैसे: बकरी पालन, मछुआरा, मछली पकड़ने की कीट, मशरूम की खेती, मधुमक्खी पालन, ओर बत्तख पालन आदि भूमिहीन किसान है, तो उसके परिवार को 12,500 की सहायता इस योजना के द्वारा दी जाएगी। इस योजना का लाभ खासकर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों को मुख्य रूप से मिलेगा।
Kalia Yojana के द्वारा मिलने वाले लाभ
- गरीब किसानों को ₹5000 की सहायता दी जाएगी।
- आवेदक को ₹25,000 का कुल भुगतान मिलेगा।
- सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- लाभार्थियों को 330 रुपए का प्रीमियम भुगतान और साथ में ₹2 लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा।
- साथ ही ₹12 के प्रीमियर के साथ, 2 लाख का दुर्घटना बीमा मिलेगा।
Kalia Yojana Online Apply
- सबसे पहले आवेदक कालिया योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन करें लिंक पर जाना है।
- फिर आपको वहां अपना आधार नंबर दर्ज करना है।
- उसके बाद आवेदन फार्म के लिए सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन फार्म खुल जाने के बाद अपनी जानकारी दर्ज करें।
- उसके बाद मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड कर दें।
- सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी देख ले।
- उसके बाद सफलतापूर्वक सबमिट कर दे।
- जैसे ही आपका फॉर्म स्वीकार किया जाएगा आपको एसएमएस द्वारा जानकारी दे दी जाएगी।