Kanya Sumangala Yojana: जैसा कि आप सभी जानते है, कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के कल्याणकारी और जरूरी योजनाओं को चल रही है। उन्हें में से एक योजना कन्या सुमंगला योजना है। इस योजना को खासकर उन लड़कियों के लिए चलाए जा रहे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्ग परिवार से आती है। अगर आप भी आर्थिक रूप से कमजोर है, तो आपको भी इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं, क्योंकि आवेदन करने से पहले आपको जानकारी होना जरूरी है। बता दे कि इस योजना के अंतर्गत सरकार लड़कियों को उनकी शिक्षा और भविष्य के लिए ₹25,000 की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह राशि उन्हें कई चरणों में दी जाती है। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
कन्या सुमंगला योजना क्या है?
जैसा कि हमने आपको बताया कि यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन लड़कियों के लिए चलाई जा रही है जो आर्थिक रूप से परेशान है। इस योजना के जरिए सरकार द्वारा लड़कियों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता उन्हें अलग अलग चरणों में दी जाएगी। बता दे कि, इस योजना के आपको सभी पात्रता मानदंड जरूर पता होना चाहिए। अगर आप भी अपनी बेटी के अभिभावक है और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया को पूरा जरूर पढ़ें।
Kanya Sumangala Yojana के लिए पात्रता
अगर आप Kanya Sumangala Yojana के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ पात्रता भी पता होने चाहिए जो इस योजना के लिए जरूरी है। सभी पात्रता आपको नीचे दिए गए हैं। जो इस प्रकर है:
- कन्या और उसके माता-पिता उत्तर प्रदेश के निवासी होने चाहिए।
- कन्या के परिवार की सालाना आय ₹3 लाख रुपए से कम हो।
- परिवार में कोई भी सरकारी पद पर न हो और आर्थिक स्थिति कमजोर हो।
- योजना का लाभ परिवार में दो कन्याओं को ही मिलेगा।
- अगर जुड़वा बच्चे हैं, तो तीसरी बेटी के लिए योजना का लाभ मिलेगा।
PM Mudra Loan Yojana: खुद का बिज़नेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही ₹20 लाख, तक का लोन
Kanya Sumangala Yojana के जरिए मिलने वाले लाभ
- कन्या के जन्म पर Kanya Sumangala Yojana के जरिए ₹5000 की राशि मिलती है।
- और टीकाकरण कामों के लिए भी सरकार ₹2000 की राशि देती है।
- कक्षा 1 में पढ़ने हेतु सरकार 1 हजार रुपए की सहायता देती है।
- अगर कन्या कक्षा छठी में आती है, तो उसे सरकार ₹3000 की राशि देती है।
- कक्षा 9वीं में आते ही कन्या को ₹5000 की राशि दी जाती है।
- कक्षा 10वीं और 12वीं से पास होकर, कॉलेज में 2 वर्ष का डिप्लोमा करने वाली कन्या को सरकार ₹7000 का लाभ देती है।
कन्या सुमंगला योजना Online Apply
- सबसे पहले आपको कन्या सुमंगला योजना की वेबसाइट पर जाना है।
- उसके बाद आपको “I Agree” पर क्लिक करके Continue करना है।
- उसके बाद आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा जिसमें आपको अपनी सभी जानकारी दर्ज करनी है।
- फिर ओटीपी से वेरीफाई करके आपको रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
- उसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
- फिर आपको Go बटन पर क्लिक करना है।
- फिर आपको “Girl Child-I” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको लड़की की सभी जानकारी और उसके माता-पिता की सभी जानकारी दर्ज करनी है।
- फिर अप्लाई बटन पर क्लिक करें और आप जिस भी स्टेज के लिए योग्य होंगे आपके सामने आ जाएगा।
कन्या सुमंगला योजना Official Website
कन्या सुमंगला योजना आवेदन प्रक्रिया | Download Now |
कन्या सुमंगला योजना अधिक जानकारी | Check Now |