Abua Awas Yojana: नमस्कार साथियों जैसा कि आप सभी को मालूम है कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारे महिला तथा बुजुर्ग नागरिकों के लिए कई प्रकार की लाभकारी तथा कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है ऐसे में झारखंड सरकार द्वारा गरीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों के लिए भी एक नई योजना शुरू की गई है जिसका नाम अबुआ आवास योजना है, जिसके तहत गरीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को घर उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 15 अगस्त 2023 को की गई थी इस योजना का तहत पहली किस्त 23 जनवरी 2024 को जारी की गई थी।
झारखंड में रहने वाले गरीब नागरिक अब अपना पक्का मकान बना सकते हैं जिन नागरिकों के पास रहने के लिए खुद का पक्का मकान नहीं है उन्हें सरकार पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि देगी।
Abua Awas Yojana 2025 की सहायता राशि
इस योजना के जरिए 2 लाख रुपए में तीन कैमरे वाला पक्की ईटों से बना हुआ मकान सरकार दे रही है। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं। जैसे: पात्रता मानदंड, लाभ, जरूरी दस्तावेज, लाभार्थी सूची और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है? आदि।
अगर आप भी चाहते हैं, अबुआ आवास योजना 2025 का लाभ पा सके तो आप एकदम सही पोस्ट पर आए हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़ना होगा। चलिए आज की इस शानदार पोस्ट को शुरू करते हैं।
Abua Awas Yojana क्या है?
अबुआ आवास योजना जो झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के तहत गरीब और बेघर लोगों को पक्का मकान दिया जा रहा है। जिन लोगों के पास अपना खुद का पक्का मकान नहीं है, वह अपने खुद के मकान का सपना देख सकेंगे। इस योजना के जरिया झारखंड सरकार ₹2,00,000 में तीन कमरे वाला पक्का मकान दे रही है।
अबुआ आवास योजना का लक्ष्य?
जितनी बड़ी ये योजना है, उतना ही बड़ा इस योजना का आगे तक का लक्ष्य है। इस योजना के जरिए झारखंड सरकार गरीब और बेघर लोगों को एक पक्का मकान दे रही है। इस योजना का लक्ष्य है, 2028 तक 20 लाख परिवारों को इस योजना के जरिए पक्का मकान देना। और 31 मार्च 2026 तक 8 लाख गरीब परिवारों को पक्का मकान देना। इस योजना के अंतर्गत अब तक 30 लाख के करीब आवेदन वेरीफाई किए जा चुके हैं। इस योजना के जरिए ₹2 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो पांच किस्तों में आती है।
Abua Awas Yojana के लाभ
- झारखंड सरकार गरीब और बेघर लोगों को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता देती है।
- जिससे वह खुद का पक्का मकान बनवा सके।
- जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं लिया है, वह इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- सरकार द्वारा मिलने वाली राशि से तीन कमरों वाला पक्का मकान बनवाया जा सकता है।
Namo Shetkari Yojana: सरकार देगी किसानो को हर साल ₹12,000 की सहायता राशि
Abua Awas Yojana के लिए पात्रता मानदंड
- आवेदक झारखंड राज्य का निवासी हो।
- आवेदक के पास बीपीएल राशन कार्ड हो।
- आवेदक की सालाना आय 2.5 लाख से कम हो।
- जो लोग पहले से किसी योजना का हिस्सा है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
Abua Awas Yojana Jharkhand List Check Online
- सबसे पहले आवास योजना की वेबसाइट Link 1 / Link 2 पर जाएं।
- उसके बाद यूजरनेम, पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
- फिर “आवास” टैब देखने को मिलेगा उस पर क्लिक करें।
- अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुने।
- जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपके सामने “अबुआ आवास योजना” की लिस्ट आ जाएगी।
- जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Abua Awas Yojana Jharkhand Online Apply
यदि आप भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो बता दे की ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा अभी नहीं है। “आपकी सरकार, आपके द्वारा” इस कैंप के जरिए आपके आवेदन करना होगा। यह कैंप राज्य में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक आपकी पंचायत में किसी भी दिन लग सकता है। जहां से आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।