Ladli Behna Yojana Online Apply Maharashtra: लाडली बहन योजना जो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश राज्यों में महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए चलाई जा रही है। अब यह योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र में लागू करने की तैयारी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लाडली बहन योजना की घोषणा 28 जून को महाराष्ट्र विधानसभा में 2024 से 25 के बजट की पेशकश में की थी। इस योजना से जुड़ी जानकारी उद्देश्य से लेकर आवेदन करने की सभी जानकारी आपके पास होनी चाहिए।
राज्य की महिलाओं को इस योजना के द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में हर महीने ₹1500 की राशि मिलेगी। इस योजना के तहत राज्य की सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए वित्तीय सहायता राशि देगी। अगर आप महाराष्ट्र की रहने वाली है और इस योजना का लाभ लेना चाहती है, तो इस पोस्ट को अंत तक पूरा पढ़िएगा। इस पोस्ट के द्वारा हम आपको इस योजना से जुड़ी सभी सेटिंग जानकारी देने वाले हैं। चलिए लेख को शुरू करते हैं।
Ladli Behna Yojana Online Apply Maharashtra – Overview
योजना का नाम | Ladli Behna Yojana (लाड़ली बहना योजना) |
शुरुआत तिथि | 28 जनवरी 2023 |
आर्थिक सहायता | 1500 हर महीने |
पात्रता | महिलाओ को |
आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक लिंक | वेबसाइट लिंक निचे दिया गया है। |
Ladli Behna Yojana Maharashtra क्या है?
इस योजना की शुरुआत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे द्वारा पिछले साल 28 जून 2024 को शुरू की गई थी। इस योजना को महाराष्ट्र में माझी लाडली बहना योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस पहल के द्वारा सरकार महिलाओं को ₹1500 की आर्थिक सहायता देती है। आर्थिक सहायता की राशि महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के द्वारा भेज दी जाती है।
Ladli Behna Yojana के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 46,000 करोड रुपए का बजट पेश किया है। इस योजना के लिए महिलाएं जल्द ही ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेगी। आवेदन सफल होने के बाद महिला को हर महीने आर्थिक सहायता मिलना शुरू हो जाएगी। इस योजना का उद्देश्य है राज्य की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक सहायता प्रदान करना। जिससे महिलाएं अपने रोजमर्रा के खर्चों को पूरा कर सके।
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए पात्रता
अगर आप इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करती है, तो आपको पात्रता मानदंड पता होने चाहिए। अगर आप नीचे दिए गए सभी मानदंडों को पूरा करती है, तो आप योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
- महिला महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- आयु 21 वर्ष से 65 वर्ष होनी चाहिए।
- योजना के तहत गरीब, विधवा, निरीक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को लाभ मिलेगा।
- महिला के परिवार की सालाना आय 5 लाख से कम हो।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता ना हो।
- महिला का बैंक खाता और आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर जुड़ा हो।
लाडली बहना योजना महाराष्ट्र के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से है?
ऑनलाइन आवेदन करते वक्त नीचे दिए गए सभी दस्तावेज आपके पास उपलब्ध होने चाहिए। नीचे दिए गए सभी दस्तावेज देखें और आवेदन करते वक्त अपने पास रखें।
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता (डीबीटी एक्टिव हो)
Ladli Behna Yojana Online Apply Maharashtra
लाडली बहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी स्टेप को फॉलो करे। नीचे दी गई जानकारी सटीक है। जिससे आप बिना कोई समस्या के सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिख रहे, “अर्जदार लॉगिन” पर क्लिक करें।
- फिर आपको दो ऑप्शन देखने को मिलेंगे जहां आपको मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।
- लॉगिन करने के बाद आपको अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी है।
- फिर मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- दर्ज की हुई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढे और सबमिट कर दें।
- फिर आपका आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा।
- आवेदन फार्म का पास होने तक का इंतजार करें।
- पास होते ही योजना की राशि आपके बैंक खाते में आना शुरू हो जाएगी।