PM Kisan Yojana 20th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए एक बार फिर से खुशखबरी है। सरकार जल्द ही इस योजना की 20वीं किस्त जारी करने जा रही है, जिसका इंतजार देशभर के किसान बेसब्री से कर रहे हैं। इस बार लगभग 9.8 करोड़ किसानों के खातों में सीधे ₹2000 ट्रांसफर किए जाएंगे। लेकिन ध्यान रहे, इस लाभ को पाने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।
PM Kisan Yojana 20th Kist कब आएगी?
पीएम किसान योजना की पिछली, यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को किसानों के खाते में भेजी गई थी। परंपरागत रूप से हर चार महीने पर किस्त दी जाती है, लिहाजा अब 20वीं किस्त जून 2025 के आखिरी सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना है कि जल्द ही इसे लेकर सूचना सामने आएगी। तब तक आप अपनी डीबीटी स्थिति और ई-केवाईसी ज़रूर चेक कर लें।
PM Kisan Yojana 2025 :Overview
योजना का नाम | पीएम किसान योजना 2025 |
लाभार्थी | सिर्फ लघु और सीमांत किसान |
सालाना आय सीमा | ₹2.5 लाख से अधिक नहीं |
राशि | हर वर्ष 6,000 |
डीबीटी स्थिति | बैंक खाता डीबीटी से जुड़ा होना चाहिए |
ई-केवाईसी | अनिवार्य |
आर्टिकल | PM Kisan Yojana 20th Kist |
फार्मर रजिस्ट्री | राज्य सरकार की लिस्ट में नाम होना ज़रूरी |
किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
अगर आप चाहते हैं कि 20वीं किस्त आपके खाते में समय पर आए, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
- ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए।
- भूमि सत्यापन व दस्तावेज अपडेट होने चाहिए।
- अगर आपने गलत या अधूरे दस्तावेज जमा किए हैं, तो आपका नाम लाभार्थी सूची से हट सकता है।
- परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता न हो।
Free Silai Machine Yojana :महिलाओं को मिलेगा फ्री सिलाई मशीन का लाभ, ऐसे भरे आवेदन फॉर्म
पीएम किसान की 20वीं किस्त का स्टेटस ऐसे चेक करें
- सबसे पहले PM Kisan वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Farmer Corner’ सेक्शन में जाएं।
- यहां ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- Get OTP पर क्लिक करें और मोबाइल पर आए OTP को वेरीफाई करें।
- OTP वेरीफाई होते ही आपकी सभी किस्तों का स्टेटस दिख जाएगा।
PM Kisan Yojana के लिए जरूरी कार्य
सरकार अब बिना ई-केवाईसी और आधार से लिंक बैंक अकाउंट के पैसे नहीं भेजेगी। (PM Kisan Yojana 20th Kist) इसलिए यदि आपने अब तक ये जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो जल्द से जल्द करा लें ताकि 20वीं किस्त आपके खाते में समय पर आ सके।
महत्वपूर्ण सूचना:
अगर आप किसान हैं और इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अपने गांव के CSC सेंटर या ऑनलाइन पोर्टल से ई-केवाईसी व भूमि सत्यापन जैसी जरूरी प्रक्रियाएं जल्द निपटा लें।
निष्कर्ष:
PM Kisan Yojana 20th Kist जून के आखिरी सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। पात्रता की सभी शर्तें पूरी करने वाले किसानों को ₹2000 की सहायता राशि उनके खाते में मिलेगी। इसलिए समय रहते सभी जरूरी कार्य पूरे करें और स्टेटस चेक करते रहें।