AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment 2025:- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी द्वारा वरिष्ठ रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 212 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एम्स द्वारा की जा रही है, जिसका उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान को सुदृढ़ बनाना है। इस भर्ती के तहत सभी पद 3 वर्षों की संविदा के आधार पर भरे जाएंगे जो केंद्रीय रेजिडेंसी योजना के अंतर्गत आते हैं।
इस भर्ती के तहत कुल 41 विभागों में रिक्तियां निकली गई हैं जिनमें जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, एनाटॉमी, बायोकैमिस्ट्री, ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन आदि जैसे कई विभाग शामिल हैं। अगर भी एम्स जैसे संस्था में नौकरी प्रापर करना चाहते हैं तो आपके लिए यह भर्ती किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है इसलिए आपको इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य ही करना चाहिए।
भर्ती भर्ती के तहत आवेदन करने से पहले आपको भर्ती से जुड़ी हुई पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया संबंधी सभी जानकारी होनी चाहिए। अगर आप भी इन सभी जानकारियों को विस्तारपूर्वक प्राप्त करना चाहते हैं तो आप आज के हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं।
AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Guwahati |
Post Name | Senior Resident |
Total Post | 212 |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | All Eligible Candidates From PAN India |
Online Registration Begins | 23 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 14 July 2025 |
Official Notification | AIIMS Guwahati Senior Resident Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://aiimsguwahati.ac.in/ |
AIIMS Guwahati Senior Resident Vacancy Online Form 2025
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गुवाहाटी ने वरिष्ठ रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के 212 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। जिसमें एम्स के विभिन्न चिकित्सा विभागों जैसे कि एनेस्थीसियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, रेडियोलॉजी, ट्रॉमा एंड इमरजेंसी मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, डर्मेटोलॉजी, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी आदि में नियुक्तियाँ की जानी हैं। यह सभी भर्तियाँ तीन वर्षों के लिए संविदा के आधार पर की जा रही हैं।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं डेंटल पदों के लिए एमडीएस और कुछ गैर-चिकित्सकीय विषयों के लिए एमएससी और पीएचडी जैसे योग्यताएँ भी आवश्यक हैं। इसके अलावा भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि भर्ती के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन केवल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा जो जुलाई महीने के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस इंटरव्यू में सफल होंगे उन्हें भर्ती के तहत सीनियर रेसिडेंट के पदों पर नियुक्त किया जाएगा जहां पर उन्हें 7वें वेतनमान के अनुसार पे लेवल -11 के तहत ₹67,700 प्रति माह का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।
AIIMS Guwahati Senior Resident Vacancy 2025 Post Details
Department Name | Total Vacancies |
Anaesthesiology | 20 |
Anatomy | 5 |
Biochemistry | 9 |
Burns & Plastic Surgery | 2 |
Cardiology | 2 |
Cardio Thoracic & Vascular Surgery | 2 |
Community & Family Medicine | 5 |
Dentistry (Oral & Maxillofacial Surgery) | 1 |
Dermatology | 2 |
Endocrinology | 1 |
ENT | 1 |
Forensic Medicine & Toxicology | 7 |
Gastroenterology | 1 |
General Medicine | 19 |
General Surgery | 17 |
Hospital Administration | 1 |
Medical Oncology / Haematology | 2 |
Microbiology | 9 |
Neonatology | 2 |
Nephrology | 1 |
Neurology | 3 |
Neurosurgery | 2 |
Nuclear Medicine | 1 |
Obstetrics & Gynaecology | 11 |
Ophthalmology | 6 |
Orthopaedics | 7 |
Paediatrics | 16 |
Paediatric Surgery | 2 |
Pathology | 9 |
Pharmacology | 4 |
Physical Medicine & Rehabilitation | 3 |
Physiology | 5 |
Psychiatry | 3 |
Pulmonary Medicine | 1 |
Radiation Oncology | 2 |
Radiology | 12 |
Surgical Gastroenterology | 1 |
Surgical Oncology | 1 |
Transfusion Medicine & Blood Bank | 3 |
Trauma & Emergency Medicine | 9 |
Urology | 2 |
Total | 212 |
AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment Eligibility Criteria 2025
जो भी इच्छुक उम्मीदवार एम्स सीनियर रेसिडेंट भर्ती 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए निर्धारित की गई कुछ आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
AIIMS Guwahati SR Bharti 2025 Educational Qualification:-
Discipline Type | Educational Qualification |
Medical | MD/MS/DNB or equivalent in relevant disciplines |
Dentistry | MDS in Oral and Maxillofacial Surgery |
Non-Medical | M.Sc. and Ph.D. in relevant subject (e.g., Anatomy, Physiology, Biochemistry, Microbiology) |
AIIMS Guwahati SR Bharti 2025 Age Limit:-
AIIMS Guwahati SR Bharti 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
SC/ST | 5 years |
OBC | 3 years |
PwBD (UR) | 10 years |
PwBD (OBC) | 13 years |
PwBD (SC/ST) | 15 years |
AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment Selection Process 2025
एम्स गुवाहाटी में सीनियर रेसिडेंट के पदों की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू के आधार पर पूरी की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्रों की जांच के बाद उन्हें एक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जिसके माध्यम से संस्था द्वारा उम्मीदवारों के ज्ञान, समझ और बातचीत करने के तरीके का मूल्यांकन किया जाएगा।
इंटरव्यू के बाद संस्था द्वारा उम्मीदवारों के द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी जिसमें उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी और इन्हीं को भर्ती के तहत अंतिम रूप से सीनियर रेसिडेंट के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
Documents Required for AIIMS Guwahati Senior Resident Bharti 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक युवा उम्मीदवार नागरिक भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार है –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th Marksheet
- Proof of DOB
- Educational Degree/ Certificates
- Caste certificate
- PwBD certificate
- No Objection Certificate (for employed candidates)
- Experience certificate (if any)
How to Fill Online Application Form for AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार AIIMS Guwahati Senior Resident Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी-
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको To Register/To Login के सामने Click Here का ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।
- यहाँ पर आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने कुछ इस तरह का लॉगिन पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको Need an account? Signup Here के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुलकर आएगा यहाँ पर आपको मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी एंटर करनी होंगी और अंत में Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- जिसके बाद आपके Email ID पर Request ID और OTP भेजी जाएगी जिसे आपको एंटर करके वेरिफ़ाई करना होगा।
- OTP वेरिफ़ाई करने के बाद आपके सामने Password क्रिएट करने का ऑप्शन खुलकर आएगा यहाँ पर आपको अपनी इच्छानुसार कोई पासवर्ड क्रिएट कर लेना है।
- Password क्रिएट करने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन कर लेना है।
- पोर्टल में लॉगिन करने के बाद आपके सामने भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- यहाँ पर आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- एप्लिकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको भर्ती के लिए आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और अंत में आपको अपने आवेदन फॉर्म को सबमिट करके इसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है।
- इस तरह आपका भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जाएगा।
AIIMS Guwahati Senior Resident Vacancy 2025 Application Fee
Category | Application Fee |
UR/OBC | ₹1000 + charges |
SC/ST/EWS | ₹500 + charges |
PwBD | Nil |
Important Dates
Event | Date |
Official Notification | 23 June 2025 |
Online Registration Begins | 23 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 14 July 2025 |
Important Links
AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
AIIMS Guwahati Senior Resident Recruitment 2025 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
AIIMS गुवाहाटी द्वारा जारी की गई इस नोटिफ़िकेशन के अनुसार कुल 212 पदों पर वरिष्ठ रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) की भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
क्या यह भर्ती केवल इंटरव्यू के आधार पर की जाएगी?
हाँ, इस भर्ती में चयन केवल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें मेरिट के आधार पर चयन सूची तैयार की जाएगी।
क्या एक उम्मीदवार एक से अधिक विभागों के लिए आवेदन कर सकता है?
हाँ, उम्मीदवार एक से अधिक विभागों के लिए आवेदन कर सकते हैं, परंतु प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग फॉर्म भरना होगा और शुल्क भी अलग से जमा करना होगा।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएनबी या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। डेंटिस्ट्री के लिए एमडीएस और कुछ गैर-चिकित्सकीय विषयों के लिए एमएससी एवं पीएचडी आवश्यक है।
वरिष्ठ रेजिडेंट पद की नियुक्ति कितने वर्षों के लिए की जाएंगी?
भर्ती के तहत वरिष्ठ रेजिडेंट पद की नियुक्ति संविदा के आधार पर तीन वर्षों लिए की जाएंगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
yojanasewa App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए yojanasewa ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।