ECIL Senior Artisan Recruitment 2025:- इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने अभी हाल ही में अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एक नया भर्ती नोटिफ़िकेशन जारी किया है जिसके अनुसार ECIL के द्वारा सीनियर आर्टिसन के कुल 125 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के तहत आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन राखी गई है जो 26 जून 2025 को दोपहर 2 बजे शुरू होकर 07 जुलाई 2025 को दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगी।
यह भर्ती पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर की जा रही है जो प्रारंभिक रूप से 1 वर्ष के लिए होगी, और इसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्था की आवश्यकतानुसार अधिकतम 4 वर्षों तक ही बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स मेकैनिक, इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेड्स में ITI पास उम्मीदवारों को अपने करियर की शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
इसलिए अगर आपने भी अगर हाल ही में उपरोक्त ट्रेड्स में ITI पास की है और आपकी उम्र 30 वर्ष से कम है तो आप भी इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आप हमारे द्वारा नीचे इसी लेख में बताई गई स्टेप बाई स्टेप आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।
ECIL Senior Artisan Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | ECIL Senior Artisan Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Electronics Corporation of India Limited (ECIL) |
Post Name | Senior Artisan |
Total Post | 125 |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | Eligible Candidates From All India |
Online Registration Begins | 26 June 2025, 14:00 hrs |
Last Date for Online Registration | 07 July 2025, 14:00 hrs |
Official Notification | ECIL Senior Artisan Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://www.ecil.co.in/ |
ECIL Senior Artisan Cat-1 & Cat-2 Online Form 2025
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), जो परमाणु ऊर्जा विभाग, भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, ने तकनीकी क्षेत्रों में अनुभवी युवाओं की भर्ती की शुरुआत कर दी है। संस्था द्वारा यह भर्ती विज्ञापन संख्या 11/2025 के अंतर्गत सीनियर आर्टिसन (Senior Artisan) के पदों के लिए की जा रही, जिनकी भर्ती के तहत नियुक्ति एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएगी, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और संस्था की आवश्यकता को देखते हुए अधिकतम 4 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
इस भर्ती के तहत कुल 125 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स मेकैनिक, इलेक्ट्रिशियन और फिटर जैसे ट्रेड्स शामिल हैं। भर्ती के तहत इन पदों को दो श्रेणियों कैटेगरी-1 और कैटेगरी-2 में बांटा गया है। इन दोनों श्रेणियों के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट और कम से कम दो वर्षों का कार्यानुभव आवश्यक है, जिसमें एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप अनुभव भी भी मान्य किया जाएगा।
अगर यहाँ पर हम भर्ती के लिए उम्र की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की गई है।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिसमें चयनित उम्मीदवारों को भर्ती के तहत नियुक्ति प्रदान की जाएगी जहां पर उन्हें ₹23,368 प्रतिमाह का वेतन प्रदान किया जाएगा, जिसे CLC (Central Labour Commissioner) के दिशानिर्देशों के अनुसार हर छह महीने में संशोधित किया जाएगा। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों की सेवा के दौरान मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम की प्रतिपूर्ति, कंपनी पीएफ, टीए/डीए और अवकाश जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ECIL Senior Artisan Vacancy Eligibility Criteria 2025
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
ECIL Senior Artisan Vacancy 2025 Educational Qualification:-
- ITI (2 years) in the respective trade
ECIL Senior Artisan Vacancy 2025 Age limit:-
ECIL Senior Artisan Vacancy 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
OBC | 3 years |
SC/ST | 5 years |
PwBD | 10 years + category-wise relaxation |
J&K Domicile (1980–1989) | 5 years |
ECIL Senior Artisan Recruitment Selection Process 2025
ECIL की इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जिसके लिए उम्मीदवारों द्वारा उनके ITI में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर श्रेणीवार (UR/EWS/OBC/SC/ST) और ट्रेडवार (इलेक्ट्रॉनिक्स मेकैनिक, इलेक्ट्रिशियन, फिटर) 1:4 के अनुपात में शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिसमें अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को चयन के लिए वरीयता दी जाएगी।
परंतु यदि भर्ती के तहत दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के समान अंक पाये जाते हैं तो ऐसे में कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों को वरीयता दी जाएगी और यदि कक्षा 10 में भी उम्मीदवारों के अंक समान पाये जाये हैं तो इस स्थिति में अधिक आयु वाले उम्मीदवार को चयन के लिए वरीयता दी जाएगी।
Documents Required for ECIL Senior Artisan Cat-1 & Cat-2 Recruitment 2025
जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th & 12th Marksheet
- ITI Certificate
- Caste Certificate
- Disability Certificate
- Experience/Apprenticeship Certificate
- Valid ID Proof
- Domicile certificate (for J&K candidates, if applicable)
How to Fill Online Form for ECIL Senior Artisan Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार ईसीआईएल सीनियर आर्टिसन भर्ती 2025 के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी –
- भर्ती के तहत आपको अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा आएगा।
- यहाँ पर आपको नीचे दिये गए Click here to apply for the posts के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको ड्रॉपडाउन मेनू देखने को मिलेंगी।
- यहाँ पर आपको Advertisement No. वाली मेनू में 11/2025 को सिलैक्ट करना है और Post Applied for के मेनू में Senior Artisan on Contract (Cat-1 & Cat-2) के ऑप्शन को सिलैक्ट करना है।
- अब आपके सामने एक ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जो कुछ इस प्रकार का होगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक सही भरना है और सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
- अंत में आपको भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक शुल्कका भुगतान करके एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करना है और उसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है जो बाद में आपको काम आएगी।
- इस तरह आपका ऑनलाइन आवेदन ECIL Senior Artisan Cat-1 & Cat-2 Bharti 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक हो जाएगा।
Important Dates
Event | Date & Time |
Online Registration Begins | 26 June 2025, 14:00 hrs |
Last Date for Online Registration | 07 July 2025, 14:00 hrs |
Cut-off Date (Age/Experience) | 31 May 2025 |
Important Links
ECIL Senior Artisan Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
ECIL Senior Artisan Recruitment 2025 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
ECIL Senior Artisan Recruitment 2025 के तहत कुल 125 पदों पर नियुक्तियाँ की जाएंगी।
इस भर्ती में किन-किन ट्रेडों के लिए पद निकाले गए हैं?
इस भर्ती में इलेक्ट्रॉनिक्स मेकैनिक, इलेक्ट्रिशियन और फिटर ट्रेडों के लिए पद निकाले गए हैं।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय ITI पास होना अनिवार्य है।
क्या इस भर्ती में अनुभव भी आवश्यक है?
हाँ, सभी पदों के लिए न्यूनतम 2 वर्षों का कार्यानुभव आवश्यक है जिसमें एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप अनुभव भी मान्य होगा।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया किस आधार पर की जाएगी ?
भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर की जाएगी।
yojanasewa App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए yojanasewa ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।