ISRO NRSC Recruitment 2025:- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के तहत कार्यरत राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केंद्र (NRSC) ने विभिन्न वैज्ञानिक व अनुसंधान पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती रिसर्च साइंटिस्ट (RS), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I और B, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I तथा जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) जैसे कुल 34 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती के लिए NRSC द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जून 2025 से शुरू की जा चुकी है जो 11 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार, जो संबंधित शैक्षणिक योग्यताओं जैसे B.E./B.Tech, M.Sc, M.Tech या NET/GATE परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं, वे निर्धारित तिथि तक अपना ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं। इस भर्ती के तहत सभी उम्मीदवारों को ₹250/- का आवेदन शुल्क जमा करना होगा जो सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नॉन-रिफंडेबल होगा और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए रिफंडेबल होगा।
यदि आप भी NRSC द्वारा निकाली गई इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन आपको यह नहीं पता कि आवेदन कैसे करना है, तो आप हमारे इस लेख को अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़ें। क्योंकि इसमें हमने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी को विस्तारपूर्वक कवर किया हुआ है।
ISRO NRSC Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | ISRO NRSC Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Indian Space Research Organisation (ISRO) National Remote Sensing Centre (NRSC) |
Post Name | Research Scientist, Project Scientist & Junior Research Fellow |
Total Post | 34 |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | Eligible Candidates From All India |
Online Registration Begins | 21 June 2025 (10:00 hrs) |
Last Date for Online Registration | 11 July 2025 (17:00 hrs) |
Official Notification | ISRO NRSC Vacancy Notification 2025 |
Official Website | https://www.nrsc.gov.in/ || https://www.isro.gov.in/ |
ISRO NRSC Online Form 2025
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय सुदूर संवेदी केन्द्र (NRSC) ने विभिन्न परियोजनाओं के तहत कुल 12 प्रकार के पदों पर भर्ती करने के लिए विज्ञापन संख्या Adv. No. NRSC/RMT/2/2025 के माध्यम से आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 34 पदों पर अस्थायी रूप से नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें प्रारम्भिक तौर पर चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 वर्ष के लिए की जाएगी जो अधिकतम 5 वर्षों तक बढ़ाई जा सकती है।
इस भर्ती के तहत रिसर्च साइंटिस्ट (RS), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I और B (PS-I, PS-B), प्रोजेक्ट एसोसिएट-I (PA-I) और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) जैसे महत्त्वपूर्ण पद शामिल हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसमें स्नातक (B.E./B.Tech), परास्नातक (M.Sc./M.Tech/M.E.), और कुछ पदों के लिए NET या GATE क्वालीफाई होना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त रिसर्च साइंटिस्ट पदों के लिए M.Sc या M.Tech के साथ संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं JRF के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास CSIR-UGC NET/GATE या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
इसके अलावा अगर भर्ती के तहत आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए JRF और M.Sc आधारित RS पदों के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष, जबकि M.Tech आधारित RS पदों के लिए 30 वर्ष, और अन्य पदों के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की है।
अगर भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती के तहत चयन के लिए सबसे पहले पात्र आवेदकों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी और इसके बाद उन्हें पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो भी उम्मीदवारइस इंटरव्यू में सफल होंगे उन्हें भर्ती के तहत अंतिम रूप से नियुक्त किया जाएगा जहां पर उन्हें रिसर्च साइंटिस्ट और प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I के लिए ₹56,000 से ऊपर, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I के लिए ₹31,000 और JRF के लिए ₹37,000 प्रतिमाह का वेतन प्रदान किया जाएगा।
यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवरसर है जो वैज्ञानिक और अनुसंधान क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।
ISRO NRSC Vacancy 2025 Post Details
Post Code | Post Name | Total Post |
RS17 | Research Scientist | 2 |
RS18 | Research Scientist | 1 |
RS19 | Research Scientist | 1 |
PS04 | Project Scientist-I | 1 |
PS05 | Project Scientist-I | 1 |
PSB02 | Project Scientist-B | 1 |
PAI-04 | Project Associate-I | 9 |
PAI-05 | Project Associate-I | 1 |
JRF25 | Junior Research Fellow | 6 |
JRF26 | Junior Research Fellow | 8 |
JRF27 | Junior Research Fellow | 1 |
JRF28 | Junior Research Fellow | 2 |
ISRO NRSC Recruitment Eligibility Criteria 2025
ISRO NRSC भर्ती 2025 के तहत जो भी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार है –
ISRO NRSC Bharti 2025 Educational Qualification:-
Post Code | Educational Qualification |
RS17 | B.E./B.Tech in Civil Engineering + M.E./M.Tech in Remote Sensing & GIS/Geo-informatics |
RS18 | M.Sc/M.Sc.Tech/M.E./M.Tech in Geology/Applied Geology |
RS19 | B.Sc in relevant fields + M.Sc/M.Tech in Remote Sensing, GIS, Geoinformatics, etc. |
PS04 | M.Sc/M.Tech in Geology + Doctoral Degree |
PS05 | M.Tech/PhD in Meteorology/Atmospheric Science/Climate Science/Earth Science |
PSB02 | Bachelor’s (Forestry/Agricultural Science) + Master’s (Remote Sensing & GIS or equivalent) |
PAI-04 | B.E./B.Tech in Computer Science/Geo-Informatics |
PAI-05 | Bachelor’s in relevant field + Master’s in RS & GIS/Geo-Informatics/Geospatial Technology |
JRF25 to JRF28 | Master’s in Physics/Geophysics/RS & GIS/Environmental Sciences etc. + NET/GATE Qualified |
ISRO NRSC Bharti 2025 Age Limit:-
Post Type | UR / EWS | OBC | SC/ST |
JRF | 28 Years | 31 Years | 33 Years |
RS (M.Sc based) | 28 Years | 31 Years | 33 Years |
RS (M.Tech based) | 30 Years | 33 Years | 35 Years |
PA-I, PS-I & PS-B | 35 Years | 38 Years | 40 Years |
ISRO NRSC Bharti 2025 Age Relaxation:-
- SC/ST: 5 years
- OBC: 3 years
- PwBD & Ex-servicemen: As per GoI rules (valid proof required)
ISRO NRSC Recruitment Selection Process 2025
NRSC द्वारा जारी इस भर्ती के तहत सभी पदों के लिए चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उनके द्वारा दी गई शैक्षणिक योग्यताओं, अनुभव और अन्य पात्रताओं के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
इसके बाद जो भी उम्मीदवार पात्र पाये जाते हैं उन्हें आगे पर्सनल इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पर्सनल इंटरव्यू के बाद जो भी उम्मीदवार चयनित होंगे उन्हें भर्ती के तहत अनुबंध के आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन एवं संस्था की आवश्यकतानुसार अधिकतम 5 वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
Documents Required for ISRO NRSC Recruitment 2025
हमारे जो भी पाठक उम्मीदवार भर्ती के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार है –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th & 12th Marksheet
- UG & PG Degree
- PhD Degree (if applicable)
- NET/GATE scorecard (for JRF)
- Caste Certificate
- Bank Account Details
How to Fill Online Form for ISRO NRSC Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार ISRO NRSC Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करना होगा –
- भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का लॉगिन फॉर्म खुलकर आएगा यहाँ पर आपको नीचे दिये गए New User ? Sign up now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरकर पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन डिटेल्स को प्राप्त कर लेना है।
- पोर्टल की लॉगिन डिटेल्स मिलने के बाद आपको इनकी मदद से लॉगिन कर लेना है।
- जिसके बाद आपके सामने भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आएगा।
- आपको इस एप्लिकेशन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना होगा और अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको भर्ती के लिए अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करना है और अंत में अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट करके उसकी फ़ाइनल प्रिंटआउट कॉपी को प्राप्त कर लेना है जो आपको बाद में काम आएगी।
ISRO NRSC Online Form 2025 Application Fee
Category | Application Fee |
General/OBC/EWS | ₹250/- (non-refundable) |
SC/ST/PwBD/Ex-Servicemen/Women | ₹250/- (refundable) |
Important Dates
Event | Date & Time |
Online Registration Begins | 21 June 2025 (10:00 hrs) |
Last Date for Online Registration | 11 July 2025 (17:00 hrs) |
Important Links
ISRO NRSC Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
NRSC भर्ती 2025 के अंतर्गत कौन-कौन से पदों पर भर्ती निकाली गई है?
इस भर्ती के अंतर्गत रिसर्च साइंटिस्ट (RS), प्रोजेक्ट साइंटिस्ट-I और B, प्रोजेक्ट एसोसिएट-I और जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के पद शामिल हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?
इस भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में सबसे पहले पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है?
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है, जैसे कि B.E./B.Tech, M.Sc., M.Tech और कुछ पदों के लिए GATE/NET पास होना आवश्यक है।
yojanasewa App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए yojanasewa ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।