SBI PO Recruitment 2025:- भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक नई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की है। इस सूचना के जारी होने के बाद से ही देशभर के उन लाखों युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है जो लंबे समय से SBI जैसी प्रतिष्ठित सरकारी बैंक में अफसर बनने का सपना देख रहे थे। SBI द्वारा भर्ती का यह नोटिफ़िकेशन आधिकारिक तौर पर 23 जून 2025 को जारी किया गया है को जारी किया गया है जिसमें SBI के Probationary Officer (PO) के लिए कुल 541 रिक्त पदों की घोषणा की गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी पात्रताओं को पूरा करते हैं और आप इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए आज का हमारा यह लेख बहुत ही महत्त्वपूर्ण होने वाला है।
क्योंकि आज के अपने इस लेख में हमने आपको इस भर्ती की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की हुई है इसलिए आप भर्ती से जुड़ी हुई सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आज के हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य ही पढ़ें।
SBI PO Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | SBI PO Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | State Bank of India (SBI) |
Post Name | Probationary Officers |
Total Post | 541 |
Who Can Apply | All Eligible Candidates from PAN India |
Application Mode | Online |
Online Registration Begins | 24 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 14 July 2025 |
Official Notification | SBI PO Vacancy Notification 2025 PDF |
Official Website | https://onlinesbi.sbi/ |
SBI Probationary Officers Bharti Online Form 2025
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा 24 जून 2025 को प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अपनी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नोटिफ़िकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती नोटिफ़िकेशन देश भर के उन सभी युवाओं के लिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का बेहतरीन अवसर, जो इस भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हैं। SBI द्वारा इस भर्ती नोटिफ़िकेशन के तहत कुल 541 पदों की निकाली गई हैं जिसमें विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों जैसे की सामान्य, SC, ST, OBC और EWS के लिए क्रमशः 203, 80, 73, 135 और 50 पद निर्धारित किए हैं जबकि PwBD उम्मीदवारों के लिए वर्ग के के लिए निर्धारित की गई कुल रिक्तियों में से 5-5 पद आरक्षित हैं।
इस भर्ती के तहत न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के तहत उन युवाओं को भी मौका प्रदान किया जाएगा जो अभी फिलहाल अपनी स्नातक की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में हैं परंतु संस्था द्वारा उनके आवेदन करने के लिए एक शर्त रखी है जिसके अनुसार उन्हें 30 सितंबर 2025 अपनी डिग्री प्रस्तुत करनी होगी।
इसके अलावा अगर भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो यहाँ पर सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की है जबकि अधिकतम आयु उम्मीदवार की कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है। भर्ती के तहत सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 15 वर्ष तक की छूट प्रदान की गई है।
इसके साथ ही भर्ती के इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। इन तीनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के तहत अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी। जहां पर उन्हे उनकी नौकरी के शुरुआत में ₹48,480 प्रतिमाह के वेतन पर नियुक्त किया जाएगा।
SBI Probationary Officers Vacancy 2025 Post Details
Post Name | Total Post | UR | SC | ST | OBC | EWS | PwBD (VI, HI, LD, d&e) |
Probationary Officer (PO) | 541 | 203 | 80 | 73 | 135 | 50 | 5 each (Total: 20) |
SBI Probationary Officers Recruitment Eligibility Criteria 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें इस भर्ती के तहत अपना आवेदन करने से पूर्व भारतीय स्टेट बैंक द्वारा निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
SBI Probationary Officers Bharti 2025 Educational Qualification:-
- Graduation in any discipline from a recognized university OR equivalent qualification recognized by the Central Government. Final year students can apply, but must produce proof of passing on or before 30.09.2025.
- Candidates with Integrated Dual Degree, Engineering, Medical, CA, Cost Accountant qualifications are also eligible.
SBI Probationary Officers Bharti 2025 Age Limit:-
- Minimum Age: 21 Years
- Maximum Age: 30 Years
SBI Probationary Officers Bharti 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
SC/ST | 5 years |
OBC (Non-Creamy Layer) | 3 years |
PwBD (UR/EWS) | 10 years |
PwBD (OBC) | 13 years |
PwBD (SC/ST) | 15 years |
Ex-Servicemen, ECOs, SSCOs, etc. | 5 years |
SBI PO Recruitment Selection Process 2025
SBI PO भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया को तीन प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है – प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam), मुख्य परीक्षा (Main Exam) और अंत में फेज-III जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हैं। इस भर्ती के तहत चयन के लिए सबसे पहले, सभी पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी जिसमें तीन खंड होंगे – अंग्रेजी भाषा, गणितीय अभियोग्यता (Quantitative Aptitude) और रीजनिंग एबिलिटी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उस मेरिट के आधार पर लगभग 10 गुना उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। ऑब्जेक्टिव परीक्षा में चार खंड होंगे और डिस्क्रिप्टिव परीक्षा में निबंध लेखन, रिपोर्ट, ईमेल आदि शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा के बाद योग्य उम्मीदवारों को तीसरे चरण यानि कि फेज-III में बुलाया जाएगा जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट (व्यक्तित्व परीक्षण), ग्रुप एक्सरसाइज और पर्सनल इंटरव्यू शामिल होगा।
इसके बाद भर्ती के तहत उम्मीदवारों का अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू/ग्रुप एक्सरसाइज में प्राप्त अंकों के नॉर्मलाइजेशन के आधार पर तैयार की गई फाइनल मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा। जिसमें चुने गए उम्मीदवारों को भर्ती के तहत अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
SBI PO Recruitment Exam Pattern 2025
SBI PO भर्ती परीक्षा 2025 तीन चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains) और चरण-III (Phase-III) जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल हैं।
भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी जिसमें अंग्रेजी भाषा, गणितीय क्षमता और रीजनिंग एबिलिटी से संबंधित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के तहत प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग 20 मिनट का समय निर्धारित किया गया है जिसके अनुसार परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे की होगी। इस परीक्षा के तहत कोई भी सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होगा लेकिन गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
भर्ती के तहत प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा ली जाएगी जो दो भागों में विभाजित होगी जिसमें पहला भाग वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का होगा और दूसरा भाग वर्णनात्मक होगा। परीक्षा के तहत वस्तुनिष्ठ भाग में चार खंड होंगे जिसमें रीजनिंग एवं कंप्यूटर योग्यता, डेटा विश्लेषण व व्याख्या, सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता और अंग्रेजी भाषा से संबंधित कुल 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 3 घंटे का समय प्रदान किया जाएगा इसके साथ ही इस परीक्षा के तहत भी गलत उत्तर देने पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
इस परीक्षा के तुरंत बाद 30 मिनट की वर्णनात्मक परीक्षा ली जाएगी जिसमें निबंध, पत्र, रिपोर्ट लेखन आदि से संबंधित 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
भर्ती के तहत मुख्य परीक्षा में सेक्शनल कट-ऑफ लागू होगा और प्रत्येक खंड में न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा के तहत सफल होने वाले उम्मीदवारों को फेज-III के लिए बुलाया जाएगा जिसमें साइकोमेट्रिक टेस्ट (व्यक्तित्व परीक्षण), ग्रुप डिस्कशन (20 अंक) और इंटरव्यू (30 अंक) होगा। मुख्य परीक्षा और फेज-III के कुल 300 अंकों को नॉर्मलाइज कर 100 अंकों में परिवर्तित किया जाएगा और उसी के आधार पर उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
Phase-I: Preliminary Examination
Section | No. of Questions | Marks | Duration |
English Language | 30 | 30 | 20 minutes |
Quantitative Aptitude | 35 | 35 | 20 minutes |
Reasoning Ability | 35 | 35 | 20 minutes |
Total | 100 | 100 | 1 hour |
Phase-II: Main Examination
Objective Test | |||
Section | No. of Questions | Marks | Duration |
Reasoning & Computer Aptitude | 40 | 60 | 50 minutes |
Data Analysis & Interpretation | 30 | 60 | 45 minutes |
General/Economy/Banking Awareness | 50 | 60 | 45 minutes |
English Language | 35 | 40 | 40 minutes |
Total | 155 | 200 | 3 hours |
Descriptive Test | |||
Type | Questions | Marks | Duration |
Letter/Email/Essay etc. | 2–3 | 50 | 30 minutes |
Phase-III: Interview & Group Exercise
Test Component | Maximum Marks |
Group Exercise | 20 |
Interview | 30 |
Total | 50 |
Documents Required for SBI PO Bharti 2025
हमारे जो भी इच्छुक पाठक उम्मीदवार एसबीआई पीओ भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th Marksheet
- Proof of Date of Birth
- Educational Certificates / Degree
- Caste Certificate
- Income and Asset Certificate for EWS
- PwBD Disability Certificate (if applicable)
- No Objection Certificate (if employed in Govt/PSU)
- Medical Fitness Certificate
- Valid ID Proof
- Adress Proof
How to Fill Online Application form for SBI PO Vacancy 2025
हमारे देश के जो भी युवा नागरिक SBI जैसे बड़ी बैंक में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए SBI PO Bharti 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी –
- SBI PO भर्ती 2025 के तहत हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा नागरिक अपना आवेदन करना चाहते हैं उनको हमारे द्वारा दिये गए Direct Link पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का होम पेज खुलकर आएगा यहाँ पर आपको दिये गए Click Here For New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा जो की 6 चरणों में पूरा होगा।
- आपको यहाँ पर प्रत्येक चरण को ध्यानपूर्वक सही से भरना है और आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- सभी चरणों को पूरा करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद आपको अपने इस एप्लिकेशन फॉर्म को सबमिट कर देना है और इसकी एक फ़ाइनल प्रिंटआउट प्राप्त कर लेनी है। जो आपको आगे काम आएगी।
- इस प्रकार आपका SBI PO भर्ती 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।
SBI PO Recruitment 2025 Application Fee
Category | Application Fee |
UR/OBC/EWS | ₹750/- |
SC/ST/PwBD | NIL |
Important Dates
Event | Date |
Online Registration Begins | 24 June 2025 |
Last Date for Online Registration | 14 July 2025 |
Preliminary Exam Admit Card | 3rd / 4th week of July 2025 |
Preliminary Exam | July / August 2025 |
Preliminary Result | Aug / Sep 2025 |
Mains Admit Card | Aug / Sep 2025 |
Mains Exam | September 2025 |
Mains Result | Sep / Oct 2025 |
Phase III (Psychometric Test, GE, PI) | Oct / Nov 2025 |
Final Result | Nov / Dec 2025 |
Important Links
SBI PO Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
SBI PO भर्ती 2025 के तहत कुल कितने पदों की रिक्तियाँ निकाली गई है ?
SBI PO भर्ती 2025 के तहत कुल 541 पदों के लिए रिक्तियाँ निकली गई हैं।
SBI PO भर्ती 2025 के तहत आवेदन कब से शुरू होंगे और अंतिम तिथि क्या है ?
SBI PO भर्ती 2025 के तहत आवेदन 24 जून 2025 से शुरू हो चुके हैं भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
क्या अंतिम वर्ष के छात्र भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 30 सितंबर 2025 तक स्नातक की डिग्री पास करने का प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होनी चाहिए।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है ?
आवेदन करने के लिए आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन कैसे किया जाएगा ?
भर्ती के तहत उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा जिसमें प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे
yojanasewa App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए yojanasewa ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।