Bank of Baroda LBO Recruitment 2025:-बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05 के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 4 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से बैंक, देशभर के विभिन्न राज्यों में स्थित शाखाओं के लिए कुल 2500 रिक्त पदों को भरेगा।
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आवेदन प्रक्रिया 04 जुलाई 2025 से शुरू कर दी जाएगी जो आगे 24 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। अतः हमारे जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं वह भर्ती के लिए निर्धारित की गई अंतिम तिथि से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
परंतु भर्ती के तहत आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा की वह भर्ती के लिए निर्धारित की गई सभी आवश्यक पात्रताओं को पूरा करते हों अन्यथा उनका आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा
अगर आपको भी भर्ती के लिए निर्धारित की गई आवश्यक पात्रता, आयु सीमा या आवेदन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है तो आप आज के हमारे इस लेख को अवश्य ही पढ़ें क्योंकि इसमें हमने इस भर्ती से जुड़ी हुई प्रत्येक जानकारी को विस्तारपूर्वक प्रदान किया हुआ है।
Bank of Baroda LBO Recruitment Notification 2025 – Overview
Name of Article | Bank of Baroda LBO Recruitment 2025 |
Article Type | Latest Job Notification |
Organization Name | Bank of Baroda |
Post Name | Local Bank Officer |
Total Post | 2500 |
Application Mode | Online |
Who Can Apply | Eligible Candidates From PAN India |
Online Registration Begins | 04 July 2025 |
Last Date for Online Registration | 24 July 2025 |
Official Notification | Bank of Baroda Local Bank Officer Notification 2025 |
Official Website | https://www.bankofbaroda.in/ |
Bank of Baroda Local Bank Officer Vacancy 2025
बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में 4 जुलाई 2025 को देशभर के विभिन्न राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारियों (Local Bank Officer) के पदों पर बम्पर भर्ती करने के लिए आधिकारिक नोटिफ़िकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, बैंक इस बार कुल 2500 पदों पर JMG Scale-I के अंतर्गत नियुक्तियाँ करने जा रहा है। ये भर्तियाँ विशेष रूप से बैंक की क्षेत्रीय शाखाओं में स्थानीय निवासियों के लिए की जा रही हैं, जहाँ उम्मीदवारों को पहले 12 वर्षों तक उसी राज्य में सेवा देनी होगी, जहाँ उन्होंने आवेदन किया है।
इस भर्ती के के माध्यम से बैंक के Retail banking, Digital banking, Cusyojanasewa.comr Acquisition और Marketing Functions जैसे कार्यों को मजबूत करने के लिए योग्य और अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए, साथ ही उनके पास किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इसके साथ ही उम्मीदवारों को उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए, जहाँ वे आवेदन कर रहे हैं।
इस भर्ती के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती के तहत निर्धारित की गई अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी।
इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें अंग्रेजी, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य/आर्थिक जागरूकता और गणितीय/तार्किक क्षमता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) से होकर गुजरना होगा। जिनमें सफल होने वाले उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति की जाएगी।
BOB LBO Notification 2025 Post Details
Position | Grade/Scale | Vacancies |
Local Bank Officer | JMG/S-I | 2500 |
Important Dates for Bank of Baroda LBO Recruitment 2025
Event | Date |
Online Application Start | 04 July 2025 |
Last Date to Apply & Pay Fees | 24 July 2025 |
Application Fee Bank of Baroda LBO Online Form 2025
Category | Application Fee |
General, EWS, OBC | ₹850 + Gateway Charges |
SC, ST, PwD, Ex-Servicemen, Women | ₹175 + Gateway Charges |
Bank of Baroda LBO Recruitment Eligibility Criteria 2025
बैंक ऑफ बदोड़ा द्वारा निकली गई इस भर्ती के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित की गई आवश्यक पात्रताओं को पूरा करना होगा जो इस प्रकार हैं –
Bank of Baroda LBO Vacancy 2025 Educational Qualification:-
- Graduation in any discipline from recognized University (including IDD)
Bank of Baroda LBO Vacancy 2025 Age Limit:-
- Minimum Age: 21 Years
- Maximum Age: 30 Years
Bank of Baroda LBO Vacancy 2025 Age Relaxation:-
Category | Age Relaxation |
SC/ST | 5 |
OBC (Non-Creamy Layer) | 3 |
PwD (GEN/EWS) | 10 |
PwD (OBC) | 13 |
PwD (SC/ST) | 15 |
Ex-Servicemen (GEN/EWS) | 5 |
Ex-Servicemen (OBC) | 8 |
Ex-Servicemen (SC/ST) | 10 |
Persons affected by 1984 riots | 5 |
Bank of Baroda LBO Recruitment Selection Process 2025
बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया कई चरणों के माध्यम से की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और कौशल का मूल्यांकन किया जाएगा। भर्ती के तहत उम्मीदवारों के चयन के लिए सबसे पहले, पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा जो की चार भागों में विभाजित होगी और इसमें अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य/आर्थिक जागरूकता तथा तार्किक एवं गणितीय योग्यता से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के तहत प्रत्येक भाग में न्यूनतम अंकों को प्राप्त करना अनिवार्य है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 अंकों की निगेटिव मर्किंग की जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद सफल होने वाले उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) जहां पर उनकी नौकरी के प्रति समझ, बातचीत करने के तरीके, समस्या का समाधान करने की क्षमता इत्यादि का मूल्यांकन किया जाएगा।
इसके बाद सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की बैंक द्वारा फ़ाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसमें उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के तहत अंतिम रूप से नियुक्ति प्रदान की जाएगी।
Bank of Baroda LBO Recruitment Exam Pattern 2025
Section | No. of Questions | Maximum Marks | Duration | Language |
English Language | 30 | 30 | 30 Minutes | English |
Banking Knowledge | 30 | 30 | 30 Minutes | English & Hindi |
General / Economic Awareness | 30 | 30 | 30 Minutes | English & Hindi |
Reasoning Ability & Quantitative Aptitude | 30 | 30 | 30 Minutes | English & Hindi |
Total | 120 | 120 | 120 Minutes | — |
Documents Required for Bank of Baroda LBO Vacancy Online Form 2025
Bank of Baroda LBO Bharti 2025 के तहत आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जो इस प्रकार हैं –
- Passport Size Photo
- Signature
- 10th & 12th Marksheet
- Other Educational Certificates / Degrees
- Age Proof
- Experience Certificates
- Caste Certificates
- Disability certificate (if applicable)
- NOC for Govt./PSU employees
- Ex-Servicemen Certificate
- Eligibility Certificate (for Nepal/Bhutan/Tibet origin etc.)
How to Apply Online for Bank of Baroda LBO Recruitment 2025
हमारे देश के जो भी इच्छुक युवा उम्मीदवार बैंक ऑफ बदोड़ा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उन्हें भर्ती के तहत अपना आवेदन करने के लिए हमारे द्वारा नीचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया फॉलो करनी होगी –
- भर्ती के तहत अपना ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले हमारे द्वारा नीचे दिये गए डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
- जिसके बाद आपके सामने कुछ इस तरह का पेज खुलकर आएगा जो कुछ इस तरह का होगा।
- यहाँ पर आपको RECRUITMENT OF LOCAL BANK OFFICERS (LBOs) ON REGULAR BASIS IN BANK OF BARODA BOB/HRM/REC/ADVT/2025/0 का नोटिफ़िकेशन देखने को मिलेगा, इसी के नीचे आपको Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Important Links
Bank of Baroda LBO Recruitment 2025 – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):-
बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कितनी रिक्तियां जारी की गई हैं?
बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2025 के तहत कुल 2500 रिक्त पदों की घोषणा की गई है।
क्या भर्ती के तहत कोई भी उम्मीदवार किसी भी राज्य के लिए आवेदन कर सकता है?
नहीं, उम्मीदवार केवल एक ही राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और उन्हें उस राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
इस भर्ती के तहत आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
क्या भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अनुभव आवश्यक है?
हाँ भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अनुभव आवश्यक है, उम्मीदवार को किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए आयु सीमा क्या है ?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी।
भर्ती के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 24 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है।
भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए क्या स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है?
हाँ, भर्ती के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्थानीय भाषा को लिखने एवं पढ़ने का ज्ञान होना चाहिए।
yojanasewa App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए yojanasewa ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।