MBA Business Analytics Course: Master of Business Administration in Business Analytics, यह 2 साल का स्नातकोत्तर डिग्री (Postgraduate Degree) का कोर्स है। इस कोर्स को आप किसी भी स्नातक डिग्री (BBA, B.Com, B.A., B.Sc., आदि) के बाद कर सकते हैं। MBA Business Analytics कोर्स में आपको डेटा विश्लेषण (Data Analytics), बिजनेस इंटेलिजेंस (Business Intelligence), डेटा माइनिंग (Data Mining), मशीन लर्निंग (Machine Learning) और सांख्यिकीय विश्लेषण (Statistical Analysis) आदि विषयों के बारे में पढ़ाया जाता है।
MBA Business Analytics कोर्स उन छात्रों के लिए है जो यह सीखना चाहते हैं कि डेटा का इस्तेमाल कर बिजनेस से जुड़ी स्मार्ट डिसीजन कैसे लिए जाते हैं (जिसे DDDM – Data-Driven Decision Making कहते हैं) और कैसे किसी कंपनी को स्ट्रैटेजिक रूप से ग्रो किया जा सकता है। इस कोर्स के दौरान छात्रों को Data Science, Predictive Analytics, Business Intelligence, Data Visualization और Artificial Intelligence जैसे विषय पर शिक्षा दी जाती है।
आज के समय में चाहे छोटे बिज़नेस हो या बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियाँ हो सभी को अपना बिज़नेस ओर ज्यादा फैलाना है, और बिज़नेस को बढाने के लिए हर एक चीज़ का विश्लेषण (analysis) करना पड़ता है। और एक अच्छी स्ट्रैटेजी बनाने के लिए MBA Business Analytics वालों की जरुरत पड़ती ही है। जो किसी भी संगठन को पुराने डेटा के आधार पर रणनीतिक बनाने में मदद करता है। यह कोर्स आपको बिजनेस मैनेजमेंट, डेटा विश्लेषण और नेतृत्व कौशल के साथ-साथ तकनीकी विशेषज्ञता भी प्रदान करता है। यदि आप एक ऐसा कोर्स ढूंढ रहे हैं जो आपको डेटा एनालिटिक्स, प्रबंधन कौशल और करियर में अच्छे अवसर प्रदान करे, तो MBA Business Analytics आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
MBA Business Analytics Course – Overview
Parameter
|
Course Details
|
---|---|
Course Name
|
MBA in Business Analytics (Master of Business Administration in Business Analytics)
|
Course Level
|
Postgraduate
|
Course Duration
|
2 Years (4 Semesters)
|
Minimum Eligibility
|
Bachelor’s Degree in any stream (BBA, B.Com, B.A., B.Sc., etc.)
|
Minimum Marks Required
|
At least 50% marks (45% for reserved categories)
|
Admission Process
|
Merit-Based / Entrance Exam-Based (CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP, etc.)
|
Age Limit
|
No upper age limit, minimum 20 years in some institutes
|
Main Subjects
|
|
Average Course Fees
|
|
Average Starting Salary
|
₹6 LPA – ₹16 LPA
|
Top Job Profiles
|
Data Analyst, Business Intelligence Analyst, Data Scientist, Predictive Modeler
|
Top Recruiters
|
Amazon, Google, Deloitte, Accenture, TCS, IBM, Microsoft
|
Eligibility Criteria for MBA Business Analytics Admission
MBA Business Analytics Course में एडमिशन लेने के लिए छात्रों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। छात्रों के पास किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री हो, MBA Business Analytics कोर्स के लिए सब मान्य है। एडमिशन ले लिए अधिकांश विश्वविद्यालयों/कॉलेज में स्नातक डिग्री में छात्र को कम से कम 50% अंक से उत्तीर्ण होने चाहिए, और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए 45% अंक होने चाहिए।
MBA Business Analytics कोर्स में एडमिशन के लिए कई अधिकतम विश्वविद्यालय CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP या NMAT जैसी राष्ट्रीय या राज्य-स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं के स्कोर के आधार पर ही एडमिशन देते है। और कुछ कॉलेजों में स्नातक डिग्री के आधार पर ही स्टूडेंट चुने जाते है। और कुछ संस्थानों/कॉलेज में छात्रों को एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष रखी होती है।
How to Get Admission in MBA Business Analytics Course?
MBA Business Analytics Course में दाखिला दो तरह से होता है Merit-Based और Entrance Exam-Based। भारत के अधिकांश विश्वविद्यालयों/कॉलेज में MBA Business Analytics Course में Admission प्रवेश परीक्षाओं के आधार पर ही लिया जाता है। पर कुछ स्टेट कॉलेज या प्राइवेट कॉलेज में योग्यता आधारित (merit based) जैसे स्नातक डिग्री के नम्बरों के आधार पर एडमिशन लिया जाता है। और कुछ विश्वविद्यालय में मैनेजमेंट कोटा के तहत भी दाखिला देते हैं, जिसमें फीस सामान्य से अधिक होती है।
Also Read…
MBA Business Analytics Course Admission Process
- स्टेप 1: सबसे पहले उस विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाएं, जहां आप दाखिला लेना चाहते हैं वहां चेक करें की एडमिशन Merit-Based पर हो रही है या Entrance Exam-Based। फिर उस हिसाब से एडमिशन फॉर्म या प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरें।
- स्टेप 2: यदि आपके कॉलेज में एडिमशन प्रवेश परीक्षा-बेस्ड है, तो आपको CAT, MAT, XAT, CMAT, SNAP या अन्य समकक्ष परीक्षाओं में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में प्रबंधन, सामान्य ज्ञान, गणित, और अंग्रेजी प्रश्न पूछे जायेंगे। जिसमे आपको अच्छे अंक लाने होंगे।
- स्टेप 3: प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने के बाद, काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान आपके दस्तावेजों की जांच होगी। इस दौरान आपको कोर्स की फीस और अन्य जानकारी दी जाएगी।
- स्टेप 4: कुछ विश्वविद्यालय आरक्षित SC/ST/OBC वर्गों के लिए फीस में छूट भी देते है। छूट की पूरी जानकारी आपको विश्वविद्यालय की वेबसाइट या प्रॉस्पेक्टस से मिल जाएगी। कुछ विश्वविद्यालय में एडमिशन फॉर्म को कॉलेज के MBA Business Analytics कोर्स के समन्वयक(coordinator) द्वारा भी चेक किया जायेगा और फॉर्म पर coordinator के हस्ताक्षर भी होंगे।
- स्टेप 5: इन सब के बाद आप आपना फॉर्म और जो भी फीस लगेगी उसे विश्वविद्यालय प्रवेश कार्यालय में जमा करवाए। अब आपकी एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है
MBA Business Analytics Course Fees Structure: Government and Private Universities
MBA Business Analytics कोर्स की फीस हर विश्वविद्यालय और कॉलेज में अलग-अलग होती है। सरकारी कॉलेजों में फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में यह अधिक हो सकती है।
Type of College
|
Annual Fee
|
---|---|
Government College/University
|
₹20,000 – ₹1,50,000 प्रति वर्ष
|
Private College/University
|
₹2,00,000 – ₹25,00,000 प्रति वर्ष
|
टॉप संस्थानों जैसे IIM Bangalore, IIM Calcutta में फीस ₹20 लाख से ₹26 लाख तक हो सकती है, जबकि NMIMS और Chandigarh University जैसे संस्थानों में यह ₹6 लाख से ₹15 लाख तक हो सकती है।
MBA Business Analytics Course Duration and Pattern
MBA Business Analytics कोर्स की अवधि 2 वर्ष (4 सेमेस्टर) होती है। और इस कोर्स का प्रत्येक सेमेस्टर 6 महीने का होता है। कुछ विश्वविद्यालयों में MBA Business Analytics कोर्स में सेमेस्टर नहीं होते है जिसे वार्षिक आधार पर ही पढ़ाया जाता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय होते हैं। कोर्स के दौरान असाइनमेंट, केस स्टडीज और प्रोजेक्ट्स भी होते हैं। दूसरे साल में एक मेजर प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप होती है। जो छात्रों को करनी ही पड़ती है।
MBA Business Analytics Subjects and Syllabus Details (Year & Semester-wise)
Year
|
Semester
|
Subjects
|
Practical/Lab Work
|
Project Work
|
---|---|---|---|---|
1st Year
|
Semester 1
|
Principles of Management, Business Statistics, Data Visualization
|
Case Studies, Tableau/Power BI Training
|
Small Assignment
|
1st Year
|
Semester 2
|
Data Science, Predictive Analytics, Business Intelligence
|
R/Python Programming Lab
|
Mini Project on Data Analysis
|
2nd Year
|
Semester 3
|
Machine Learning, Data Mining, Marketing Analytics
|
Machine Learning Workshops
|
Analytics-based Mini Project
|
2nd Year
|
Semester 4
|
Big Data Analytics, AI in Business, Strategic Management
|
Big Data Lab, Predictive Modeling
|
Major Project (Final Year Project)
|
MBA Business Analytics Regular and Distance Learning: Which One is Better?
MBA Business Analytics कोर्स को आप दो तरह से कर सकते है या तो आप Regular कॉलेज जा कर MBA Business Analytics कर सकते है। रेगुलर कोर्स में कैंपस प्लेसमेंट, इंटर्नशिप के बेहतर अवसर होते हैं, और कॉर्पोरेट जगहों पर भी अधिक मान्य होते हैं। डिस्टेंस लर्निंग उन लोगों के लिए अच्छी है जो नौकरी के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं। भारत में Indira Gandhi National Open University(IGNOU), Amity University Online, और Chandigarh University Online जैसे संस्थान से आप डिस्टेंस लर्निंग कर सकते हैं।
Career Options After MBA Business Analytics – Salary, Hiring, and Job Roles
MBA Business Analytics पूरा करने के बाद आप बहुत से जॉब रोल्स के लिए योग्य हो जाओगे, जैसे Data Analyst, Data Scientist, Business Intelligence Analyst, Predictive Modeler, और Marketing Analyst। और अगर आप अच्छे से डिग्री पूरी करके अच्छी जगह से इंटरशिप करते है, तो आप शीर्ष कंपनियाँ जैसे Amazon, Google, Deloitte, Accenture, TCS, IBM आदि कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं।
MBA Business Analytics – Salary
Level
|
Salary Range (Per Annum)
|
Description
|
---|---|---|
Entry-Level
|
₹6 – ₹10 LPA
|
Freshers starting as Data Analyst, Business Intelligence Analyst, etc.
|
Mid-Level
|
₹10 – ₹20 LPA
|
3–5 years experience in roles like Data Scientist, Analytics Manager.
|
Senior-Level
|
₹20 – ₹40 LPA
|
7+ years of experience in roles such as Chief Data Officer, Analytics Director.
|
Top Companies Salary
|
₹15 – ₹60 LPA
|
Top MNCs like Google, Amazon hire at premium packages for specialized roles.
|
Higher Studies After MBA Business Analytics Course
- Ph.D. in Business Analytics or Data Science
- Certified Data Scientist Programme
- Advanced Certification in Machine Learning
- Tableau or Power BI Certification
Top 5 MBA in Business Analytics Colleges in India
-
Indian Institute of Management (IIM), Bangalore – Karnataka
-
Indian Institute of Management (IIM), Calcutta – West Bengal
-
Great Lakes Institute of Management, Chennai – Tamil Nadu
-
NMIMS School of Business Management, Mumbai – Maharashtra
-
SCMHRD (Symbiosis Centre for Management and Human Resource Development), Pune – Maharashtra
MBA Business Analytics (Master of Business Administration in Business Analytics) Course – FAQ
What is the full form of MBA Business Analytics?
MBA Business Analytics stands for Master of Business Administration in Business Analytics. It is a two-year postgraduate degree focused on data-driven decision-making, business intelligence, and analytics.
What is the eligibility criteria for taking admission in MBA Business Analytics?
You must have a Bachelor’s degree in any stream with at least 50% marks (45% for reserved categories) from a recognized university.
What is the fee of MBA Business Analytics degree?
In government colleges, the fee ranges from ₹20,000 to ₹1,50,000 per year, while in private colleges, it ranges from ₹2,00,000 to ₹25,00,000 per year.
yojanasewa App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए yojanasewa ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।