तेल अवीव/तेहरान4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी।
एक्सिओस को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि ईरान अगर अमेरिका को शामिल किए बिना नया सुप्रीम लीडर चुनता है तो इसका कोई मतलब नहीं होगा। ट्रम्प ने यह भी कहा कि अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है, लेकिन वह इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नया नेता भी पुराने नेतृत्व की नीतियां जारी रखता है तो अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले वर्षों में फिर टकराव हो सकता है। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ऐसा नेता चाहता है जो ईरान में शांति और स्थिरता ला सके।
अमेरिका-इजराइल के हमले में 28 फरवरी को खामेनेई की मौत हो गई थी। ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक घोषणा की थी। (फाइल फोटो)
भारत ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया
भारत ने पहली बार ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास जाकर खामेनेई के निधन पर संवेदना जताई।उन्होंने कंडोलेंस बुक (शोक पुस्तिका) पर हस्ताक्षर कर श्रद्धांजलि दी।
खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं।
भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए।
न्यूजीलैंड में ईरानी दूतावास ने दैनिक भास्कर का कार्टून शेयर किया। यह ईरान में स्कूल पर हमले से जुड़ा था, जिसमें 170 छात्राओं की मौत हो गई थी।
इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी तस्वीरें…
अमेरिका और इजराइल ने बुधवार रात ईरान की राजधानी तेहरान में कई जगह बमबारी की।
ईरानी हथियारों पर अमेरिकी हमले का सैटेलाइट फुटेज।
बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में हिजबुल्लाह नेता नईम कासिम के भाषण के दौरान लोगों ने हवा में गोलियां चलाईं, जिससे आसमान में गोलियों की रोशनी दिखाई दी।
बेरूत के दक्षिणी इलाके दहियाह में इजराइली हवाई हमले के बाद उठता धुआं।
ईरान पर हमले के लिए उड़ान भरता अमेरिकी फाइटर जेट।
इजराइल-ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ट्रम्प ने क्रिस्टी नोएम को हटाया, मार्कवेन मुलिन होंगे नए होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्रिस्टी नोएम को युनाइटेड स्टेट्स ऑफ होमलैंड सिक्युरिटी (DHS) के प्रमुख पद से हटाने की घोषणा की है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट में बताया कि ओक्लाहोमा से सीनेटर मार्कवेन मुलिन 31 मार्च से DHS का कार्यभार संभालेंगे।
DHS अमेरिका का एक महत्वपूर्ण विभाग है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आतंकवाद-रोधी कार्यों से जुड़ा है।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईयू की काजा कैलास बोलीं—ईरान ‘युद्ध का निर्यातक’
ज्यूरिख: यूरोपीय संघ की विदेश नीति प्रमुख काजा कैलास ने कहा है कि ईरान युद्ध का निर्यातक है और वह अधिक से अधिक देशों को संघर्ष में घसीटने की कोशिश कर रहा है।
स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कैलास ने कहा- फिलहाल वहां की सरकार कोशिश कर रही है कि जितने अधिक देशों को हो सके इस युद्ध में खींच लिया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि तेहरान अन्य देशों पर अंधाधुंध हमले कर क्षेत्र में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि कैलास ने यह भी कहा कि European Union तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक रास्तों को आगे भी जारी रखेगा।
07:12 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने कुवैत के विदेश मंत्री से चर्चा की
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह से फोन पर बातचीत की। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, दोनों नेताओं ने क्षेत्र में ईरान का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की।
बातचीत के दौरान रूबियो ने हालिया घटनाओं में कुवैती सेना के दो सदस्यों की मौत पर भी संवेदना व्यक्त की। यह बातचीत ऐसे समय हुई है जब अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है और कई देशों में मिसाइल व ड्रोन हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं।
06:55 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
श्रीलंका ने ईरानी जहाज को अपने पोर्ट पर खड़ा होने की परमिशन दी
श्रीलंका ने गुरुवार को एक दूसरे ईरानी जहाज को देश के पूर्वी बंदरगाह त्रिंकोमाली में लंगर डालने की परमिशन दी और उस पर सवार सभी 208 कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह जानकारी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने दी।
टेलीविजन पर संबोधन में दिसानायके ने बताया कि जहाज IRINS बुशेहर ने इंजन में खराबी का हवाला देते हुए श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश की अनुमति मांगी थी। उन्होंने कहा- हम मानवीय आधार पर सहायता करते हुए तटस्थ रहना चाहते थे। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब एक दिन पहले ही श्रीलंका के पास एक अन्य ईरानी फ्रिगेट के डुबा देने की खबर सामने आई थी।
05:54 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी विदेश मंत्री बोले- ट्रम्प का प्लान-A फेल
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्लान A फेल हो गया है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ उनकी सैन्य योजना का पहला चरण विफल रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका का अगला प्लान भी नाकाम साबित होगा।
05:33 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ट्रम्प बोले- ईरान मेरे बिना सुप्रीम लीडर न चुने
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि नए नेता के चयन में अमेरिका की भूमिका जरूरी है और बिना अमेरिका की भागीदारी के ऐसा करना वक्त की बर्बादी होगी।
05:14 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- सुबह से 7 ड्रोन मार गिराए
ईरान की सेना ने कहा है कि उसने गुरुवार सुबह से अब तक 7 ड्रोन मार गिराए हैं। बयान में कहा गया कि मार गिराए गए ड्रोन में हर्मीस और MQ-9 जैसे मॉडल शामिल हैं।
04:52 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट से 20 हजार अमेरिकी नागरिक स्वदेश लौटे
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले शुरू होने के बाद से अब तक करीब 20,000 अमेरिकी नागरिक मिडिल ईस्ट से वापस अमेरिका लौट चुके हैं।
विभाग के मुताबिक 28 फरवरी के बाद क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों ने स्वदेश लौटना शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ अमेरिकी नागरिक तीसरे देशों के जरिए निकाले गए हैं या फिलहाल अमेरिका लौटने के रास्ते में हैं, हालांकि उनकी सटीक संख्या नहीं बताई गई है।
अमेरिकी सरकार ने कहा कि जो नागरिक मिडिल ईस्ट छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए चार्टर फ्लाइट और जमीनी परिवहन की व्यवस्था की जा रही है और निकासी अभियान को और तेज किया जाएगा।
मंगलवार को अमेरिकी विदेश विभाग ने मिडिल ईस्ट के एक दर्जन से ज्यादा देशों में मौजूद अपने नागरिकों से वहां से निकलने की सलाह भी दी थी।
04:36 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी हमले के बाद ईरानी युद्धपोत की मदद में उतरी भारतीय नौसेना
अमेरिकी हमले के बाद डूबे ईरानी युद्धपोत IRIS देना की मदद के लिए भारतीय नौसेना ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। जहाज से 4 मार्च की सुबह संकट संदेश मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
भारतीय नौसेना के अनुसार जहाज श्रीलंका के गाले तट से करीब 20 नॉटिकल मील पश्चिम में था, जो श्रीलंका के सर्च-एंड-रेस्क्यू क्षेत्र में आता है।
सूचना मिलने के बाद भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी का समुद्री निगरानी विमान भेजा और एक अन्य विमान लाइफ राफ्ट के साथ स्टैंडबाय पर रखा।
04:18 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
बहरीन बोला- हमारी ऑयल फैसिलिटी पर हमला हुआ
बहरीन के गृह मंत्रालय ने कहा है कि देश के मामीर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधा को निशाना बनाया गया है।
गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मामीर इलाके में एक सुविधा पर हमला हुआ है और संबंधित एजेंसियां इस घटना को संभाल रही हैं।
मामीर क्षेत्र में बहरीन पेट्रोलियम कंपनी की रिफाइनरी के साथ-साथ कई औद्योगिक इकाइयां मौजूद हैं।
फिलहाल हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और मामले की जांच जारी है।
04:01 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने लेबनान में हमास कमांडर को मारा
इजराइल ने कहा है कि उसने लेबनान के उत्तरी शहर त्रिपोली में हमास के एक कमांडर को मार गिराया है।
इजराइली सेना के मुताबिक यह कार्रवाई उसके नौसेना बलों ने की। सेना का कहना है कि मारा गया कमांडर वसीम अतल्लाह अली हमास लड़ाकों को प्रशिक्षण देता था। इस घटना पर हमास की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
03:40 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अजरबैजान ने ईरान बॉर्डर के पास एयरस्पेस बंद किया
अजरबैजान ने ईरान बॉर्डर के पास अपने एयरस्पेस का एक हिस्सा 12 घंटे के लिए बंद कर दिया है।
यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया जब अजरबैजान ने दावा किया कि ईरान से आए ड्रोन उसके नखचिवान स्वायत्त क्षेत्र में घुस आए और कुछ इलाकों में नुकसान पहुंचाया।
03:24 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- जंग में ईरान के 300 मिसाइल लॉन्चर नष्ट किए
इजराइल की सेना ने कहा है कि जंग के दौरान उसकी वायुसेना ने ईरान के 300 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चरों को नष्ट कर दिया है। इनमें से ज्यादातर मिसाइल लॉन्चर पश्चिमी ईरान में मौजूद थे। इसका मकसद ईरान की मिसाइल दागने की क्षमता को कम करना था।
03:08 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिका-इजराइल के हमलों से 11 अस्पतालों को नुकसान
ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में देश के 11 अस्पताल, सात आपात केंद्र, नौ एंबुलेंस और चार अन्य मेडिकल सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।
मंत्रालय के अनुसार इन हमलों के दौरान कई अस्पतालों के साथ-साथ आपात चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस भी प्रभावित हुए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी ईरान में स्वास्थ्य ढांचे पर कम से कम 13 हमलों की पुष्टि की है, जिनमें अस्पतालों और मेडिकल सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।
WHO ने कहा कि संघर्ष के दौरान अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को निशाना बनना गंभीर चिंता का विषय है और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत इन संस्थानों की सुरक्षा जरूरी है।
02:49 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ब्रिटेन साइप्रस में एंटी-ड्रोन हेलिकॉप्टर भेजेगा
ब्रिटेन ने साइप्रस में सुरक्षा बढ़ाने के लिए एंटी-ड्रोन क्षमता से लैस वाइल्डकैट हेलिकॉप्टर भेजने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ये हेलिकॉप्टर शुक्रवार को साइप्रस पहुंचेंगे।
स्टार्मर ने बताया कि ब्रिटेन के रक्षा मंत्री फिलहाल साइप्रस में मौजूद हैं और वहां सैन्य अभियानों के समन्वय के साथ सैनिकों से मुलाकात कर रहे हैं। ब्रिटेन सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूर्वी भूमध्यसागर में अपने युद्धपोत HMS ड्रैगन को भी तैनात कर रहा है।
02:28 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अजरबैजान पर ड्रोन हमले में हमारा हाथ नहीं
ईरान ने अजरबैजान में हुए ड्रोन हमले में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने अजरबैजानी समकक्ष से फोन पर बातचीत में कहा कि तेहरान ने अजरबैजान की ओर कोई ड्रोन या अन्य प्रोजेक्टाइल नहीं दागा। उन्होंने बताया कि ईरान की सेना इस घटना की जांच कर रही है।
अराघची ने यह भी कहा कि ऐसे हमलों के पीछे इजराइल की भूमिका हो सकती है, जिसका उद्देश्य ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध खराब करना है। इससे पहले अजरबैजान ने नखचिवान क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था।
02:12 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- इराक में अमेरिकी बेस पर ड्रोन हमला किया
ईरान की सेना ने कहा है कि उसने उत्तरी इराक के एरबिल में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला किया है। यह जानकारी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है।
रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस हमले में अमेरिकी ठिकाने को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।
01:58 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अजरबैजान बोला- ड्रोन हमले पर माफी मांगे ईरान
अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहाम अलीयेव ने कहा है कि नखचिवान क्षेत्र में हुए ड्रोन हमले को लेकर ईरान को माफी मांगनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए।
अलीयेव के मुताबिक नखचिवान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे, उसके टर्मिनल, एक स्कूल और अन्य नागरिक इलाकों को ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिसमें दो लोग घायल हुए।
उन्होंने इस घटना को “कायराना हमला” बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। इस घटना के बाद अजरबैजान ने बाकू में ईरान के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया है। हालांकि ईरान ने इस हमले से इनकार किया है।
01:45 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल की चेतावनी- बेरूत के दक्षिणी इलाकों के लोग तुरंत घर छोड़ें
इजराइली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में रहने वाले लोगों को तुरंत अपने घर छोड़ने की चेतावनी दी है। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत सुरक्षित इलाकों की ओर निकल जाएं।
इजराइली सेना ने बुरज अल-बराजनेह और हदाथ इलाकों के निवासियों से पूर्व की ओर माउंट लेबनान की तरफ जाने को कहा है। वहीं हारेत हरेक और शियाह इलाकों के लोगों को उत्तर में त्रिपोली या पूर्व में माउंट लेबनान की ओर निकलने की सलाह दी गई है।
01:22 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का दावा- अमेरिकी F-15E लड़ाकू विमान मार गिराया
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने देश की दक्षिण-पश्चिमी सीमा के पास एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक फाइटर को मार गिराया।
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने IRGC के हवाले से कहा कि दो सीटों वाला यह लड़ाकू विमान “निशाना बनाकर गिरा दिया गया।” हालांकि रिपोर्ट में घटना का समय नहीं बताया गया है।
वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि ईरान में अमेरिकी F-15E विमान के गिरने की अफवाहें बेबुनियाद हैं और यह दावा गलत है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं।
01:16 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की चेतावनी- हमलों पर चुप रहे तो कीमत चुकाएंगे यूरोपीय देश
ईरान ने कहा है कि अगर यूरोपीय संघ के देश अमेरिका और इजराइल के हमलों पर चुप रहते हैं तो उन्हें “जल्द या देर से इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।” ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने स्पेन के ब्रॉडकास्टर TVE से बातचीत में यह चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि यूरोपीय देशों को इन हमलों पर स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए, वरना इसके परिणाम उन्हें भी भुगतने पड़ सकते हैं।
12:58 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- ईरान से मिसाइलें दागी गईं
इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान ने इजराइल की ओर मिसाइलें दागी हैं और उन्हें रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए हैं।
सेना ने नागरिकों से कहा है कि अलर्ट मिलते ही सुरक्षित शेल्टर या संरक्षित स्थानों में चले जाएं और अगले आदेश तक वहीं रहें।
12:42 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने श्रीलंका से नौसैनिकों के शव मांगे
अमेरिकी हमले से हिंद महासागर में डूबे ईरानी युद्धपोत के नाविकों के शव वापस भेजने के लिए ईरान ने श्रीलंका से औपचारिक अनुरोध किया है।
श्रीलंका के उप स्वास्थ्य मंत्री हंसाका विजेमुनी के अनुसार ईरान ने अपने मृत नौसैनिकों के शव अंतिम संस्कार के लिए वापस भेजने की मांग की है। बताया गया है कि हालिया हमले के बाद समुद्र से कई शव बरामद किए गए थे। हालांकि युद्ध के चलते शवों को तुरंत वापस भेजने की प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
12:33 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री से बातचीत की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज दोपहर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत की। उन्होंने मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के संबंध में ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद बिन हमूद अलबुसैदी से भी चर्चा की।
12:24 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने स्कूली बच्चियों पर हमले से जुड़ा भास्कर का कार्टून शेयर किया
12:22 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- ईरान में कब्जे को लेकर अमेरिका ने कुर्द नेताओं को मदद की पेशकश की
वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ईरान में जमीनी सैनिक तैनात करने के विकल्प पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी प्रशासन तेहरान में शासन के विरोधी समूहों से संपर्क कर संभावित सहयोगियों की तलाश भी कर रहा है।
बताया गया है कि अमेरिका ने ईरान और इराक के कुर्द नेताओं से बातचीत की और ईरान के शासन का विरोध करने वाले समूहों को हवाई समर्थन देने की पेशकश की। रिपोर्ट के अनुसार इस रणनीति का मकसद पश्चिमी ईरान के कुछ इलाकों में सरकार के खिलाफ दबाव बढ़ाना और इलाके को कब्जे में लेना हो सकता है।
12:09 PM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने आज 4 देशों को निशाना बनाया
ईरान ने जवाबी कार्रवाई जारी रखते हुए ड्रोन और मिसाइलों से के कई इलाकों में हमले किए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक पहली बार अजरबैजान पर भी हमला होने का दावा किया गया है।
अबू धाबी में ईरान के हमले के दौरान एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन और मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया, लेकिन उनके मलबे से छह लोग घायल हो गए। इनमें पाकिस्तान और नेपाल के नागरिक शामिल हैं।
कतर की राजधानी दोहा के ऊपर भी ईरान की मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया। वहां मिसाइलों को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं और आसमान में धुआं दिखाई दिया।
ईरान ने इजराइल पर भी हमले जारी रखे। एक मिसाइल तेल अवीव के पूर्व में स्थित बेरेकेत इलाके में गिरी। वहीं ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं।
इसके अलावा अजरबैजान में ड्रोन हमले में दो लोग घायल हुए और एक एयरपोर्ट टर्मिनल को नुकसान पहुंचा। अजरबैजान ने इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है, हालांकि ईरान की सेना ने ड्रोन हमले से इनकार करते हुए कहा कि यह शायद इजरायल की “फॉल्स फ्लैग” कार्रवाई हो सकती है।
अजरबैजान के एयरपोर्ट टर्मिनल पर ड्रोन हमला हुआ।
11:55 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में मरने वालों की संख्या 1,230 हुई
ईरान ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,230 हो गई है। यह जानकारी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने फाउंडेशन ऑफ मार्टियर्स एंड वेटरन अफेयर्स के हवाले से दी।
अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर संयुक्त सैन्य हमला शुरू किया था। इसके बाद से ईरानी अधिकारी रोजाना मृतकों के नए आंकड़े जारी कर रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार इन हमलों में मरने वालों में नागरिकों के साथ सुरक्षा बलों के सदस्य भी शामिल हैं।
11:45 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
EU बोला- ईरान युद्ध को दूसरे देशों तक फैलाने की कोशिश कर रहा
यूरोपीय संघ ने आरोप लगाया है कि ईरान युद्ध को ज्यादा से ज्यादा देशों तक फैलाने की कोशिश कर रहा है। EU की विदेश नीति प्रमुख काजा कलास ने कहा कि इस मुद्दे पर यूरोपीय विदेश मंत्री और खाड़ी देशों के साझेदार मिलकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
कलास ने कहा कि तेहरान संघर्ष को अन्य देशों तक फैलाकर क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो ड्रोन रोज़ यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमले कर रहे हैं, वही अब मध्य-पूर्व में यूरोप के साझेदार देशों को निशाना बना रहे हैं।
EU ने कहा कि वह सहयोगी देशों के साथ मिलकर ड्रोन इंटरसेप्टर तकनीक और उत्पादन बढ़ाने पर भी विचार करेगा, ताकि ऐसे हमलों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके।
11:36 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- कुवैत-बहरीन और UAE में 20 अमेरिकी बेस को नुकसान
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने कुवैत, बहरीन और UAE में मौजूद 20 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नुकसान पहुंचाया है।
IRGC के मुताबिक ये हमले खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों पर किए गए। हालांकि इन दावों पर अभी तक अमेरिका की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
11:31 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अबू धाबी में ड्रोन का मलबा गिरने से पाकिस्तान-नेपाल के नागरिक घायल
अबू धाबी में ड्रोन को मार गिराए जाने के बाद गिरे मलबे से छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी अबू धाबी के मीडिया कार्यालय ने दी है।
जारी बयान में बताया गया कि एयर डिफेंस सिस्टम ने ड्रोन को हवा में ही रोक दिया था, लेकिन उसका मलबा इलाके में दो जगहों पर गिरा।
बयान के मुताबिक मलबे की चपेट में आने से छह लोग घायल हुए हैं। ये सभी पाकिस्तान और नेपाल के नागरिक हैं। घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
11:23 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
नाटो चीफ बोले- यूरोप के लिए खतरा बनने के करीब ईरान
नाटो के महासचिव मार्क रुट ने कहा है कि ईरान यूरोप के लिए खतरा बनने के करीब पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि तेहरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताएं अब यूरोप की सुरक्षा के लिए खतरा न बनें।
रुट ने एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस कदम का समर्थन किया, जिसमें ईरान की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में यह जरूरी है कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को सीमित किया जाए, ताकि वह यूरोप और अन्य देशों के लिए खतरा न बन सके।
11:17 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला-अमेरिका-इजराइल नागरिक इलाकों को निशाना बना रहे
ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल युद्ध के दौरान जानबूझकर नागरिक इलाकों पर हमले कर रहे हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि हमलावर देश ऐसे स्थानों को निशाना बना रहे हैं, जहां सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हो सकता है।
उन्होंने कहा कि हमारे लोगों को बेरहमी से मारा जा रहा है, क्योंकि हमलावर जानबूझकर नागरिक इलाकों और उन जगहों को निशाना बना रहे हैं जहां ज्याजा जनहानि हो सकती है।”
ईरान ने इन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है।
11:12 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- ईरान के मिसाइल हमले घट रहे
इजराइली सेना ने कहा है कि ईरान की ओर से दागे जा रहे मिसाइलों की संख्या में हाल के दिनों में कमी आई है। सेना के मुताबिक ईरान के साथ जारी संघर्ष के दौरान अब तक इजराइल में 13 ऐसे स्थान सामने आए हैं, जहां हमलों से बड़ा नुकसान हुआ है और वहां राहत व बचाव कार्य किए गए।
इजराइली सुरक्षा एजेंसियां मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर रही हैं और नागरिक सुरक्षा से जुड़ी नीतियों पर फैसले ले रही हैं। सेना ने यह भी कहा कि ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों के पास भी मिसाइल दागने की क्षमता है, इसलिए संभावित खतरे को देखते हुए तैयारी जारी है।
10:59 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- फिलहाल अमेरिका-इजराइल से बातचीत की स्थिति नहीं
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा है कि फिलहाल अमेरिका और इजराइल के साथ बातचीत की कोई स्थिति नहीं है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता, लेकिन संघर्ष की शुरुआत अमेरिका और इजराइल ने की है।
होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पूछे गए सवाल पर फतहली ने कहा कि इस मामले में फिलहाल कोई नई जानकारी नहीं है।उन्होंने कहा कि ईरान ने हमेशा ईमानदारी दिखाई है और उसकी क्षमता और ताकत से सभी परिचित हैं।
10:48 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
विदेश सचिव ने खामेनेई की मौत पर शोक जताया
भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।
10:46 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रूस बोला- ईरान ने हमसे हथियार नहीं मांगे
रूस ने कहा है कि ईरान ने चल रहे युद्ध के दौरान उससे हथियार भेजने का कोई अनुरोध नहीं किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस मामले में ईरान की ओर से कोई मांग नहीं आई है।
पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा कि ईरान ने रूस से हथियार या किसी अन्य सैन्य सहायता के लिए कोई अनुरोध नहीं किया है और इस मुद्दे पर रूस की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पिछले साल ईरान और रूस ने 20 साल की रणनीतिक साझेदारी का समझौता किया था। रूस ईरान के बुशेहर परमाणु संयंत्र में दो नई परमाणु इकाइयों का निर्माण भी कर रहा है। वहीं ईरान ने यूक्रेन युद्ध में इस्तेमाल के लिए रूस को शाहेद ड्रोन उपलब्ध कराए थे।
10:40 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
जेलेंस्की बोले- रूस ईरान की मदद नहीं कर सकता
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि फिलहाल रूस ईरान का सहयोगी बनकर सक्रिय भूमिका नहीं निभा रहा। उनका कहना है कि रूस की ज्यादातर सैन्य ताकत यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लगी हुई है।
एक इंटरव्यू में जेलेंस्की ने कहा कि रूस ईरान को हथियार और तकनीकी सहायता दे रहा है। उनके मुताबिक रूस “शाहेद” ड्रोन के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस के पास बड़ी संख्या में एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं और वह इन्हें ईरान को दे सकता है।
10:30 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रूस का आरोप- अमेरिका-इजराइल अरब देशों को जंग में घसीट रहे
रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका और इजराइल अपने हमलों के जरिए अरब देशों को युद्ध में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान पर हमलों के बाद भी तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
मंत्रालय के बयान में कहा गया कि अमेरिका और इजराइल ने जानबूझकर ऐसी स्थिति पैदा की, जिससे ईरान ने कुछ अरब देशों में मौजूद ठिकानों पर जवाबी हमले किए। इन हमलों में लोगों और संपत्ति को नुकसान हुआ है, जिस पर रूस ने दुख जताया है।
रूस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अरब देशों को किसी और के हितों के लिए युद्ध में धकेला जा रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि क्षेत्र में हालात सामान्य करने का एकमात्र रास्ता ईरान पर हो रहे हमलों को रोकना है। हालांकि फिलहाल ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है।
10:19 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में इजराइली हमले में दो और लोगों की मौत
लेबनान के पूर्वी इलाके में इजराइल के एक हमले में दो और लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही आज मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी ने स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया कि यह हमला पूर्वी लेबनान के शहर जहले के पास एक हाईवे पर चल रही कार को निशाना बनाकर किया गया। मंत्रालय के अनुसार इस हमले में दो लोग घायल भी हुए हैं। घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है।
10:09 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
चीन-रूस ने युद्ध में ईरान का साथ देने से दूरी बनाई
अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमलों को लेकर रूस और चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, लेकिन दोनों देशों ने युद्ध में ईरान का साथ देने से दूरी बना ली है।
रूस और चीन ने इन हमलों को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की है।
दोनों देशों के ईरान के साथ लंबे समय से करीबी रणनीतिक संबंध रहे हैं। मॉस्को और बीजिंग तेहरान के साथ कई द्विपक्षीय समझौते और संयुक्त नौसैनिक अभ्यास कर चुके हैं।
हालांकि कड़े बयान देने के बावजूद रूस और चीन ने अब तक ईरान के समर्थन में किसी सैन्य हस्तक्षेप का संकेत नहीं दिया है और फिलहाल सीधे युद्ध में शामिल होने से दूरी बनाए हुए हैं।
09:58 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 120 घंटे से इंटरनेट बंद
ईरान में इंटरनेट बंदी अब 120 घंटे से ज्यादा हो गई है। साइबर सुरक्षा निगरानी संस्था नेटब्लॉक्स के अनुसार देश में इंटरनेट का उपयोग सामान्य स्तर के मुकाबले लगभग 1 प्रतिशत ही रह गया है।
संस्था ने बताया कि इंटरनेट लगभग पूरी तरह बंद होने से लोगों के लिए जानकारी तक पहुंचना और संपर्क बनाए रखना बहुत मुश्किल हो गया है।
नेटब्लॉक्स ने चेतावनी दी है कि ईरान में माहौल लगातार ज्यादा सख्त होता जा रहा है। जो लोग वैश्विक इंटरनेट का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें कानूनी कार्रवाई का खतरा भी झेलना पड़ सकता है।
09:51 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सांसद ने ईरान हमले का विरोध कर रहे पूर्व सैनिक का हाथ तोड़ा
अमेरिकी संसद में आर्म्ड फोर्स से जुड़ी की सुनवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब अमेरिकी सांसद टिम शीही ने प्रदर्शन कर रहे पूर्व मरीन सैनिक ब्रायन मैकगिनिस को बैठक से बाहर निकलवाया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे जबरन बाहर निकालने की कोशिश की, जिसमें उसका हाथ टूट गया।
रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन मैकगिनिस अमेरिका के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के फैसले का विरोध कर रहे थे। सुनवाई के दौरान अचानक उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, ‘अमेरिका इजराइल के लिए यह युद्ध नहीं लड़ना चाहता।’
इसके बाद कैपिटल पुलिस ने उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की इस दौरान रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही भी पुलिस के साथ उन्हें बाहर धकेलने में शामिल हो गए।
बताया जा रहा है कि लगभग 20–30 सेकंड तक पुलिस और सीनेटर उन्हें दरवाजे से बाहर निकालने की कोशिश करते रहे। इस दौरान मैकगिनिस ने दरवाजे को पकड़कर विरोध जारी रखा और नारे लगाते रहे। इसी खींचतान के दौरान उनका हाथ दरवाजे में फंस गया और टूट गया।
घटना का पूरा वीडियो देखें…
09:39 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ड्रोन अटैक पर अजरबैजान ने ईरान के राजदूत को तलब किया
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसके क्षेत्र में ड्रोन गिरने की घटना को लेकर ईरान के राजदूत को तलब किया गया है।
मंत्रालय के अनुसार इस हमले से अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन हुआ है। अजरबैजान ने ईरान से जल्द इस मामले को स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि अजरबैजान इस मामले में जवाबी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है। साथ ही ईरान के राजदूत को बुलाकर इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है।
09:37 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अजरबैजान का दावा: ईरान से छोड़े गए ड्रोन उसके क्षेत्र में गिरे
अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ईरान से छोड़े गए कई ड्रोन उसके इलाके में आकर गिरे हैं। इनमें से एक ड्रोन नखचिवान अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल भवन से टकराया, जबकि दूसरा शकराबाद गांव में एक स्कूल के पास गिरा।
विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि इन हमलों में हवाईअड्डे की इमारत को नुकसान पहुंचा है और दो आम नागरिक घायल हुए हैं। अजरबैजान ने कहा कि वह ईरान की जमीन से किए गए इन ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करता है।
09:28 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मेलोनी बोली- खाड़ी देशों में एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की योजना बना रहे
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि उनका देश खाड़ी देशों की मदद के लिए एयर डिफेंस सिस्टम भेजने की योजना बना रहा है। ये वही देश हैं जो इस समय ईरान के हवाई हमलों का सामना कर रहे हैं।
मेलोनी ने एक इटालियन रेडियो को दिए इंटरव्यू में कहा कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी की तरह इटली भी खाड़ी देशों को रक्षा से जुड़ी मदद देगा, खासकर एयर डिफेंस के क्षेत्र में।
उन्होंने कहा कि ऐसा सिर्फ दोस्ती की वजह से नहीं किया जा रहा है। असल में इस इलाके में हजारों इटालियन नागरिक रहते हैं और करीब 2,000 इटालियन सैनिक भी तैनात हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।
09:22 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इराक में अमेरिकी सेना ने ईरानी ड्रोन को रोका, फुटेज सामने आया
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच इराक के एरबिल शहर से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिकी सेना का C-RAM एयर डिफेंस सिस्टम ईरान के ड्रोन को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन वह उन्हें पूरी तरह रोक नहीं पाता।
ईरान के सरकारी चैनल प्रेस TV की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में रात के समय आसमान में लाल रंग की ट्रेसर गोलियां (ट्रेसर राउंड) तेजी से दागी जाती हुई दिखाई देती हैं।
ये गोलियां अमेरिकी सिस्टम की तरफ से दागी जाती हैं, जिनका मकसद आने वाले ड्रोन को हवा में ही मार गिराना होता है। हालांकि वीडियो में यह भी दिख रहा है कि लगातार फायरिंग के बावजूद कुछ ड्रोन आगे बढ़ते नजर आए।
09:11 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना ने ईरान का YAK-130 लड़ाकू विमान मार गिराया
इजराइली सेना ने कहा है कि उसके F-35I फाइटर जेट ने तेहरान के आसमान में ईरान के YAK-130 लड़ाकू विमान को मार गिराया।
इजराइल के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने मीडिया को बताया कि इस कार्रवाई का पहला वीडियो भी जारी किया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि F-35I विमान ने कैसे ईरानी जेट को निशाना बनाया।
वीडियो में पायलट रेडियो पर कहते सुनाई देता है कि हमने हमला कर दिया है, टागरेट गिर गया है, अब हम आगे भी हमले जारी रखेंगे।
09:01 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी जहाज ने श्रीलंका आने की इजाजत मांगी, नहीं मिली
श्रीलंका ने बताया है कि ईरान का एक जहाज उसके समुद्री इलाके में मौजूद है, लेकिन उसे बंदरगाह पर रुकने की इजाजत नहीं दी गई है। यह जानकारी श्रीलंका सरकार के एक प्रवक्ता ने दी।
यह घटना ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही अमेरिका ने श्रीलंका के पास अंतरराष्ट्रीय समुद्र में ईरान की नौसेना के एक जहाज को डुबा दिया था। बीते 6 दिन में अमेरिका ईरान के 20 वॉरशिप डुबा चुका है।
सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि श्रीलंका उस ईरानी जहाज को कुछ मानवीय मदद दे रहा है, लेकिन यह नहीं बताया गया कि वो सैन्य जहाज है या व्यापारिक जहाज।
श्रीलंका के दो अधिकारियों के मुताबिक, यह जहाज राजधानी कोलंबो से करीब 30 किलोमीटर दक्षिण में समुद्र में खड़ा है। जहाज ने बुधवार को बंदरगाह पर रुकने की इजाजत मांगी थी, लेकिन सरकार ने उसकी यह मांग ठुकरा दी।
08:54 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी सेना का दावा- अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया
ईरान की IRGC (रिवोल्यूशनरी गार्ड) ने दावा किया है कि उसकी नौसेना ने आज सुबह उत्तरी खाड़ी में एक अमेरिकी तेल टैंकर को निशाना बनाया है।
IRGC ने कहा कि अमेरिका, इजराइल और उनका समर्थन करने वाले यूरोपीय देशों के सैन्य और व्यापारिक जहाजों को अब इस रास्ते से गुजरने नहीं दिया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ऐसे जहाज दिखाई देते हैं तो उन पर हमला किया जाएगा। IRGC का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक युद्ध के वक्त ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के रास्ते को कंट्रोल करने का अधिकार है।
08:49 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ₹30 लाख के ड्रोन को ₹30 करोड़ की मिसाइल से गिरा रहा
अमेरिका जंग में ईरान के ड्रोन्स को गिराने के लिए ‘पैट्रिएट PAC-3’ इंटरसेप्टर मिसाइल इस्तेमाल कर रहा है। एक ईरानी ड्रोन की कीमत करीब 35,000 डॉलर (29 लाख रुपए) होती है, जबकि एक पैट्रिएट PAC-3 मिसाइल की कीमत करीह 3.7 मिलियन डॉलर (30-31 करोड़ रुपए) होती है।
मिलिट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर ड्रोन को नहीं गिराया जाए तो वह एयरबेस, तेल रिफाइनरी, बिजली संयंत्र या अन्य जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में महंगी मिसाइल का इस्तेमाल करना मजबूरी बन जाती है, क्योंकि किसी बड़े हमले से अरबों रुपये का नुकसान हो सकता है।
08:40 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
रिपोर्ट- 6 दिन में 3000 ईरानी सैनिक मारे गए
इजराइल का कहना है कि इस ऑपरेशन की शुरुआत से अब तक 3000 से ज्यादा ईरानी सैनिक और ईरान की सरकार से जुड़े लड़ाके मारे जा चुके हैं। इजराइली मीडिया वाइनेट के मुताबिक, ये लोग इजराइली और अमेरिकी वायुसेना के हमलों में मारे गए।
08:32 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी वॉरशिप पर अमेरिकी हमला
ईरानी वॉरशिप पर अमेरिकी हमले के बाद उनसे धुंआ उठता हुआ।
08:26 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ओमान बोला- अब जंग खत्म करने का वक्त
ओमान के विदेश मंत्री बद्र अल-बुसैदी ने एक बार फिर जंग रोकने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इस युद्ध को खत्म किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि ओमान अपनी जमीन पर फंसे सभी लोगों को उनके घर भेजने में मदद करेगा। इसके लिए ओमान सरकार अलग-अलग देशों की सरकारों और इंटरनेशनल एयरलाइंस के साथ मिलकर फ्लाइट्स का इंतजाम कर रही है।
बुसैदी ने कहा कि यह मदद हर किसी के लिए होगी, चाहे उसका पासपोर्ट किसी भी देश का हो। उनके मुताबिक हर इंसान को सुरक्षित रहने का अधिकार है।
08:23 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर के लड़ाकू विमानों ने ईरानी विमान मार गिराए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के दो बॉम्बर एयरक्राफ्ट कतर में मौजूद अमेरिकी सेना के एयरबेस पर हमला करने के करीब पहुंच गए थे। लेकिन कतर के लड़ाकू विमानों ने उन्हें रास्ते में ही मार गिराया।
सोमवार सुबह ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने Su-24 बॉम्बर एयरक्राफ्ट कतर की तरफ भेजे थे। उनका निशाना अल-उदीद एयर बेस और रास लाफान गैस प्लांट था। अल-उदीद एयर बेस में आमतौर पर करीब 10 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात रहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक ये विमान अपने टारगेट से सिर्फ दो मिनट दूर थे और उनमें बम भी लगे हुए थे। कतर ने रेडियो पर चेतावनी दी, लेकिन ईरानी विमानों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। बताया गया कि वे रडार से बचने के लिए बहुत कम ऊंचाई पर उड़ रहे थे।
इसके बाद कतर ने अपने F-15 लड़ाकू विमान भेजे। हवा में मुकाबला हुआ और कतर के विमान ने दोनों ईरानी एयरक्राफ्ट को गिरा दिया। ये विमान कतर के समुद्री इलाके में गिर गए और अब उनके पायलटों की तलाश की जा रही है।
अमेरिकी सेना के एक बड़े अधिकारी ने भी इस घटना की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब कतर की एयर फोर्स ने हवा में किसी दुश्मन विमान को मार गिराया है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल के दिनों में ईरान ने खाड़ी के कई देशों की तरफ सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं। ज्यादातर हमलों को रोक लिया गया, लेकिन रविवार को कुवैत में हुए एक हमले में 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।
08:10 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में अब तक 1300 हमले, 14 मेडिकल सेंटर को निशाना बनाया गया
ईरान की राहत एजेंसी रेड क्रेसेंट का कहना है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान के कई सिविलियन इलाकों को नुकसान पहुंचा है।
एजेंसी के मुताबिक, शनिवार से अब तक ईरान में 1300 से ज्यादा हमले दर्ज किए गए हैं और 636 अलग-अलग जगहों को निशाना बनाया गया। इनमें कम से कम 105 सिविलियन इलाकों भी शामिल हैं।
रेड क्रेसेंट ने बताया कि जिन जगहों पर हमला हुआ, उनमें 14 मेडिकल सेंटर और रेड क्रेसेंट की 7 इमारतें भी शामिल हैं। एजेंसी के मुताबिक अब तक ईरान के 174 शहर इन हमलों से प्रभावित हुए हैं।
08:04 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- मकसद पूरा होने तक जंग नहीं रोकेंगे
ईरान के जनरल कियूमर्स हैदरी ने कहा है कि ईरान अपने मकसद पूरे होने तक यह जंग नहीं रोकेगा। यह लड़ाई कितने दिन चलेगी, इससे ईरान को कोई फर्क नहीं पड़ता।
तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हैदरी ने कहा कि ईरान पहले भी 8 साल लंबी जंग लड़ चुका है, इसलिए हम इस लड़ाई से डरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि यह जंग तभी खत्म होगी जब ईरान अपने टारगेट हासिल कर लेगा और दुश्मन को अपने कदम पर पछताना पड़ेगा।
07:56 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका बोला- इजराइल सैन्य कार्रवाई जारी रखे, हम साथ हैं
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बताया कि उनकी अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से फोन पर बात हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल अपना ऑपरेशन अंत तक जारी रखे और अमेरिका उसके साथ है।
इजराइली रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत के दौरान हेगसेथ ने अमेरिका और इजराइल की सेनाओं के बीच हो रहे सहयोग की काफी तारीफ की।
07:44 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सेना ने खुफिया अधिकारियों को भेजने की मांग की
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने पेंटागन से और ज्यादा खुफिया अधिकारियों को भेजने की मांग की है।
इन अधिकारियों को कम से कम 100 दिनों के लिए फ्लोरिडा स्थित मुख्यालय में तैनात करने की बात कही गई है, ताकि ईरान के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में मदद मिल सके।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार ईरान से जुड़े ऑपरेशन के लिए इतने अतिरिक्त खुफिया अधिकारियों को बुलाया गया है।
07:37 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
UAE सरकार ने जंग के कारण यूनिवर्सिटीज में छुट्टियां घोषित की
UAE सरकार ने ईरान जंग की वजह से इस बार स्कूलों और यूनिवर्सिटीज में बसंत की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का फैसला किया है। इस बार छुट्टियां 9 मार्च से 22 मार्च तक रहेंगी और 23 मार्च से फिर से क्लासेस शुरू हो जाएंगी।
यह छुट्टियां देश के सभी पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों, यूनिवर्सिटियों के छात्रों और वहां काम करने वाले स्टाफ पर लागू होंगी। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक स्प्रिंग ब्रेक 16 मार्च से 29 मार्च तक होना था। इससे पहले सरकार ने 6 मार्च तक पूरे देश में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने का भी फैसला किया था।
07:29 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी संसद में ईरान पर हमला रोकने वाला प्रस्ताव फेल
बुधवार को अमेरिकी सीनेट ने एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इस प्रस्ताव का मकसद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान के खिलाफ आगे सैन्य कार्रवाई करने से रोकना था।
मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 47 और विरोध में 53 वोट पड़े। जरूरी बहुमत नहीं मिलने की वजह से यह प्रस्ताव पास नहीं हो सका।
पेंसिल्वेनिया के सीनेटर जॉन फेटरमैन इस मुद्दे पर रिपब्लिकन के साथ रहे और प्रस्ताव के खिलाफ वोट देने वाले एकमात्र डेमोक्रेट थे। वहीं केंटकी के सीनेटर रैंड पॉल प्रस्ताव के समर्थन में वोट देने वाले अकेले रिपब्लिकन थे।
07:14 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान का फुटबॉल वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना तय नहीं
ईरान फुटबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष मेहदी ताज ने कहा है कि इस साल होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड कप में ईरान की टीम खेलेगी या नहीं, इस पर अभी साफ कुछ नहीं कहा जा सकता।
उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें ईरान की भागीदारी को लेकर अच्छी उम्मीद नहीं दिख रही। इस बार का वर्ल्ड कप अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में होगा।
07:06 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के कई इलाकों में पानी-बिजली सप्लाई ठप
ईरान के ऊर्जा मंत्री अब्बास अलीआबादी ने कहा है कि अमेरिका और इजराइल के हमलों की वजह से देश के कई हिस्सों में पानी और बिजली सप्लाई बंद हो गई। इनकी मरम्मत का काम लगातार चल रहा है, ताकि लोगों को बिना किसी रुकावट के जरूरी चीजें मिलती रहीं।
उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि इस समय पानी और बिजली का इस्तेमाल सोच-समझकर और बचत के साथ करें।
06:59 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी मीडिया ने तेहरान में हुए नुकसान का फुटेज जारी किया
अमेरिका और इजराइल के हवाई हमलों के बाद ईरान के सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें तेहरान में हुए नुकसान दिखाया गया है।
वीडियो में कई इमारतें पूरी तरह टूटकर मलबे में बदल गई हैं। मलबे के बीच कुछ लोग अपने घरों के आसपास घूमते हुए नजर दिख रहे हैं।
06:51 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले में हमास नेता की पत्नी की मौत
लेबनान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, त्रिपोली के पास एक फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप में इजराइल के हमले में हमास के नेता वसीम अतल्लाह अल-अली और उनकी पत्नी की मौत हो गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि बद्दावी कैंप में तड़के एक ड्रोन ने उनके घर को निशाना बनाकर हमला किया था।
06:42 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट में सैन्य मदद भेज रहा ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा है कि एहतियात के तौर पर ऑस्ट्रेलिया मिडिल ईस्ट में अपने कुछ सैन्य मदद भेज रहा है।
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या-क्या भेजा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया ने वहां दो मिलिट्री प्लेन भेजे हैं।
06:36 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- इजराइल ने हमारी वॉरशिर डुबोकर गलती की
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका ने ईरान के वॉरशिप डुबोकर बहुत बड़ी गलती कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका ने जो कदम उठाया है, उसका अंजाम उसे आगे चलकर जरूर भुगतना पड़ेगा।
अराघची ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह हमला ईरान के तट से करीब 3000 मील दूर अंतरराष्ट्रीय समुद्री इलाके में हुआ। उनके मुताबिक उस समय यह जहाज भारत की नौसेना के मेहमान के तौर पर वहां मौजूद था और उस पर करीब 130 नाविक सवार थे।
06:22 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने न्यूक्लियर हथियार ले जाने वाली मिसाइल का टेस्ट किया
अमेरिका ने मंगलवार रात कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से ‘मिनटमैन III’ नाम की मिसाइल का टेस्ट किया। इसे लोग अक्सर ‘डूम्सडे मिसाइल’ भी कहते हैं क्योंकि यह परमाणु हथियार ले जा सकती है और अमेरिका की न्यूक्लियर स्ट्रेटेजी का बहुत अहम हिस्सा है।
इस मिसाइल का टारगेट प्रशांत महासागर में मार्शल आइलैंड्स के पास सेट किया गया था और यह हजारों किलोमीटर उड़कर अपने निशाने को हिट करने में कामयाब रही।
मिनटमैन III को 1970 में तैनात किया गया था। अब अमेरिका में लगभग 400 ऐसी मिसाइलें तीन एयर फोर्स बेस में रखी गई हैं। यह मिसाइल 13,000 किलोमीटर तक उड़ सकती है और इसमें तीन अलग-अलग टारगेट पर गिरने वाले परमाणु वारहेड्स होते हैं।
हर वारहेड हिरोशिमा के बम से लगभग 20 गुना ज्यादा ताकतवर होता है। अमेरिका के अधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ एक नियमित टेस्ट था और इसका ईरान-इजराइल जंग से कोई सीधा संबंध नहीं है।
06:05 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने ईरान से जंग में मारे गए सैनिकों की पहचान बताई
अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने कुवैत में रविवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए दो और सैनिकों की पहचान बता दी है।
इनमें 54 साल के रॉबर्ट मार्जन और 45 साल के जेफ्री ओ’ब्रायन शामिल हैं। पेंटागन इससे पहले मंगलवार को इस हमले में मारे गए चार अन्य सैनिकों की पहचान भी जारी कर चुका है।
05:57 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना ने ईरान के मिसाइल लॉन्चर को तबाह किया
इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने ईरान के कोम शहर में एक बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को हमला करके तबाह कर दिया। यह लॉन्चर इजराइल पर हमला करने की तैयारी में था।
इजराइली सेना के प्रवक्ता अवीचाय अदरई ने बताया कि इजराइल की वायुसेना ने इस्फहान शहर में एक एयर डिफेंस सिस्टम को भी खत्म कर दिया।
05:47 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दुबई में पांच दिन से फंसे यात्री वापस लौट रहे
दुबई में पांच दिनों से फंसे यात्री अपने घर लौट रहे हैं। आयरलैंड, बुल्गारिया और ऑस्ट्रेलिया सहित कई स्थानों पर उड़ानें शुरू हो गई हैं।
दुबई एयरपोर्ट्स ने सोमवार शाम से सीमित संख्या में उड़ानें फिर से शुरू कर दीं, जिसमें पहले से बुकिंग कराने वालों को प्राथमिकता दी गई।
अमेरिका और इजराइल के बीच ईरान के खिलाफ युद्ध के कारण पहले इस क्षेत्र में हवाईअड्डे बंद हो गए थे और उड़ानें रद्द हो गई थीं, जिससे हजारों अंतरराष्ट्रीय यात्री फंस गए थे।
संयुक्त अरब अमीरात में स्थित दुबई, मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा पर्यटन और व्यापार केंद्र है। इसका हवाई अड्डा दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है और यह अमीरात एयरलाइन का मुख्य केंद्र है।
05:34 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर एयरवेज रियाद के लिए राहत उड़ानें चलाएगी
कतर एयरवेज ने घोषणा की है कि फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए वह आज से मस्कट और रियाद से कुछ विशेष राहत उड़ाने चलाएगी।
एयरलाइन के अनुसार इन उड़ानों का मकसद उन यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाना है जो हालिया क्षेत्रीय तनाव और हवाई यात्रा में बाधा के कारण फंस गए हैं।
हालांकि, दोहा से कतर एयरवेज की नियमित उड़ानें फिलहाल निलंबित रहेंगी, क्योंकि कतर का हवाई क्षेत्र अभी भी बंद है। अधिकारियों का कहना है कि हवाई क्षेत्र खुलने के बाद ही दोहा से सामान्य उड़ान सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।
05:19 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के बेस पर हमले का सैटेलाइट फुटेज जारी
नई सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तर ईरान के कर्मानशाह मिसाइल बेस को हुए नुकसान का पता चला है। तस्वीरों के मुताबिक, हमलों में बेस की ज्यादातर इमारतें टूट गई हैं। वहीं जमीन के नीचे बने हिस्सों में जाने वाले रास्ते भी डैमेज हो गए हैं।
05:05 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइली हमले के डर से बेरूत में रात भर गोलियां चलाई गई
लेबनान की राजधानी बेरूत में रात भर गोलियों की आवाज सुनाई देती रही। लोग हवा में गोलियां चलाकर आसपास के लोगों को इजराइल के संभावित हमले की चेतावनी दे रहे थे।
दरअसल, इजराइली सेना हमले से पहले सोशल मीडिया पर चेतावनी देती है, लेकिन रात में कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं मिल पाती। इसलिए लोग गोलियां चलाकर दूसरों को सतर्क करते हैं।
इसी बीच लेबनान के दक्षिणी शहर टायर में भी हमले की खबर है। वहीं त्रिपोली के एक फिलिस्तीनी शरणार्थी कैंप में हमले में हमास के एक अधिकारी के मारे जाने की भी जानकारी सामने आई है।
लेबनान की राजधानी बेरूत में इजराइली हमले के बाद की तस्वीर।
04:58 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी में ड्रोन हमला, सेना ने हवा में मार गिराया
सऊदी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक ड्रोन को देश के उत्तर में स्थित अल-जॉफ क्षेत्र के पास मार गिराया गया है। इससे पहले अल-खारज प्रांत में तीन ड्रोन को रोका गया था।
04:42 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
नेतन्याहू के सलाहकार बोले- ईरान ने गलती से लड़कियों के स्कूल पर मिसाइल गिराई
दक्षिणी ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले को लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। ईरान का कहना है कि इस हमले में कम से कम 168 लोगों की मौत हुई, जिनमें 7 से 12 साल की कई बच्चियां भी शामिल हैं।
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सलाहकार ओफिर फाल्क ने एक इंटरव्यू में कहा कि हो सकता है गलती यह हमला ईरान की ही मिसाइल से हुआ हो, जो रास्ता भटककर स्कूल पर गिर गई।
उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी जानबूझकर आम लोगों को निशाना नहीं बनाते।
वहीं ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने इन दावों पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जो तस्वीरें सबूत के तौर पर दिखाई जा रही हैं, वे घटना वाली जगह से करीब 1600 किलोमीटर दूर की हैं।
04:37 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
सऊदी ने एक और ईरानी ड्रोन मार गिराया
सऊदी अरब ने ईरान की तरफ से आ रहे एक और ड्रोन को रास्ते में ही मार गिराया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह ड्रोन पूर्व दिशा से आ रहा था और जॉर्डन सीमा के पास अल-जौफ इलाके के करीब पहुंच रहा था। आज सुबह भी सऊदी अरब ने तीन ड्रोन को मार गिराने की जानकारी दी थी।
04:26 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने रात में इजराइल पर मिसाइलें दागीं
ईरान ने बुधवार रात में फिर इजराइल की ओर कई मिसाइलें दागीं। इसकी जानकारी इजराइल की सेना ने दी है। लोगों को सावधान करने के लिए मोबाइल फोन पर अलर्ट भेजा गया। इसके बाद यरुशलम और मध्य इजराइल के कई इलाकों में सायरन बजने लगे।
04:22 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कुवैत के ऑयल टैंकर के पास धमाका
कुवैत के पास एक तेल टैंकर (जहाज) के पास जोरदार धमाका होने की खबर है। यह घटना मुबारक अल-कबीर इलाके से करीब 55 किमी दूर समुद्र में हुई। टैंकर के कप्तान ने बताया कि जहाज के बाईं तरफ धमाका हुआ और उसके बाद एक छोटी नाव वहां से जाती दिखी।
धमाके के बाद जहाज से तेल समुद्र में फैल गया और जहाज में थोड़ा पानी भी भर गया। हालांकि सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
04:04 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल बोला- ईरानी अधिकारियों के पास लेबनान छोड़ने के लिए 24 घंटे
इजराइल ने लेबनान में मौजूद ईरानी अधिकारियों को देश छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि अगर उसके दूतावास पर हमला हुआ तो वह इजराइल के दूतावासों को निशाना बनाएगा।
03:27 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
तेहरान में धमाके, ईरान ने डिफेंस सिस्टम एक्टिव किया
ईरान की राजधानी तेहरान में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसके बाद ईरान ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक घंटे में तेहरान में कई धमाके हुए हैं। इसके अलावा पश्चिमी ईरान के शहर सनंदज (कुर्दिस्तान प्रांत) में भी धमाकों की खबर सामने आई है।
03:22 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कनाडा बोला- ईरान जंग में सेना भेजने पर अभी फैसला नहीं
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि कनाडा, ईरान के खिलाफ युद्ध में सेना भेजेगा या नहीं।
उन्होंने कहा कि कनाडा अपने सहयोगियों के साथ खड़ा रहेगा, लेकिन जरूरत पड़ने पर सैन्य मदद देने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
03:06 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल-ईरान जंग में अब तक 1045 लोगों की मौत
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग में अब तक 1,045 लोगों की मौत हो चुकी है। यह जानकारी अल जजीरा ने दी है। वहीं अमेरिकी सीनेट ने एक प्रस्ताव को रोक दिया, जिसका मकसद राष्ट्रपति ट्रम्प की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करना था। इस प्रस्ताव के खिलाफ 53 वोट पड़े और 47 वोट समर्थन में थे।
02:51 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल ने ट्रैफिक कैमरे हैक कर खामेनेई पर हमला किया था
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शनिवार को इजराइल के हवाई हमले में मौत हो गई। यह हमला तेहरान की पास्चर स्ट्रीट के पास उनके ऑफिस पर हुआ, जहां वे कई बड़े ईरानी नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस हमले में इजराइल ने ऑफिस पर 30 मिसाइलें गिराई थीं, जिसमें खामेनेई के साथ 40 अफसर भी मारे गए थे।
इजराइल ने कई सालों से इस हमले की तैयारी की थी। उनकी खुफिया एजेंसी मोसाद और यूनिट 8200 ने तेहरान के लगभग सभी ट्रैफिक कैमरों को हैक कर लिया था। इन कैमरों की तस्वीरें एन्क्रिप्ट करके तेल अवीव और दक्षिण इजराइल के सर्वरों पर भेजी जाती थीं।
अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA ने भी इस ऑपरेशन में मदद की। इसमें एक खास कैमरा था, क्योंकि उससे पता चलता था कि सीनियर अधिकारियों के बॉडीगार्ड और ड्राइवर अपनी निजी गाड़ियां कहां पार्क करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
02:42 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
दावा- ईरान ने अमेरिका को बातचीत का सीक्रेट प्रस्ताव भेजा
इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान ने अमेरिका को सीक्रेट तौर पर बातचीत का प्रस्ताव भेजा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक ईरान की खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने CIA से इनडायरेक्ट कॉन्टेक्ट कर जंग खत्म करने पर चर्चा की पेशकश की है।
रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के एजेंटों ने सीक्रेट चैनलों के जरिए CIA तक संदेश पहुंचाया और जंग खत्म करने के लिए बातचीत की संभावना तलाशने की कोशिश की। फिलहाल वॉशिंगटन में इस पहल को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि ईरान के लिए बातचीत शुरू करने का समय निकल चुका है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता काफी कमजोर हो चुकी है।
02:21 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
कतर ने लोगों से अमेरिका दूतावास से दूर हटने को कहा
कतर सरकार ने दोहा में अमेरिकी दूतावास के पास रहने वाले लोगों से एहतियात के तौर पर वहां से हटने को कहा है।
लोगों के मुताबिक, इलाके में पुलिस मौजूद है और वे शांति से लोगों को बाहर जाने के लिए कह रहे हैं। कुछ लोगों को रहने के लिए दूसरी जगह दी जा रही है और कुछ को पास के मेट्रो स्टेशन जाने को कहा गया है।
01:52 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
मिडिल ईस्ट से अमेरिकी नागरिकों की वापसी जारी
अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि बुधवार को एक चार्टर फ्लाइट से कुछ अमेरिकी नागरिकों को मिडिल ईस्ट से बाहर निकाला गया। हालांकि, इस फ्लाइट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।
यह पहली बार है जब अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऐसी फ्लाइट भेजी है। यह कदम उस समय उठाया गया है जब हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की है।
विदेश विभाग ने कहा कि आने वाले समय में और भी फ्लाइट्स भेजी जाएंगी ताकि अमेरिकी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। सुरक्षा कारणों से इस ऑपरेशन की ज्यादा जानकारी फिलहाल साझा नहीं की जाएगी।
01:44 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी समर्थन से कुर्द लड़ाके ईरान में उतरने को तैयार
अमेरिका के समर्थन से कुछ कुर्द लड़ाके ईरान के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं। ये कुर्द समूह उत्तरी इराक में रहते हैं और ईरान की सीमा के पास तैनात हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने इराकी कुर्दों से कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे ईरान में सीमा पार सैन्य अभियान में मदद करें।
कुर्दिस्तान फ्रीडम पार्टी के अधिकारी खलील नादिरी ने बताया कि कुछ कुर्द लड़ाकों को सुलेमानिया प्रांत में ईरान की सीमा के पास रखा गया है। फिलहाल वे किसी आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
कुर्द लड़ाके अमेरिका के साथ इसलिए हैं क्योंकि अमेरिका उन्हें हथियार, ट्रेनिंग और राजनीतिक समर्थन देता है।
01:17 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान की धमकी- इजराइल के न्यूक्लियर सेंटर को निशाना बना सकते हैं
एक ईरानी सैन्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल, ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश करते हैं, तो ईरान इजराइल के डिमोना परमाणु केंद्र को निशाना बना सकता है।
ईरानी न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि ऐसी किसी भी कोशिश की स्थिति में दक्षिणी इजराइल में स्थित इस न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया जा सकता है।
01:15 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 4 दिन इंटरनेट बंद
इंटरनेट मॉनिटरिंग संगठन नेटब्लाक्स के मुताबिक ईरान में लगभग 100 घंटे से इंटरनेट कनेक्टिविटी पूरी तरह ठप है। यह इस साल में दूसरी बार है जब ईरानी अधिकारियों ने इस तरह का इंटरनेट शटडाउन लागू किया गया है। इससे पहले जनवरी में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी इंटरनेट बंद किया गया था।
नेटब्लाक्स के मुताबिक मौजूद आंकड़ों से पता चलता है कि ईरान में इंटरनेट कनेक्टिविटी सामान्य स्तर के सिर्फ करीब 1% तक रह गई है। संगठन ने यह भी कहा कि पिछली बार हुए इंटरनेट बंद के दौरान ईरान की अर्थव्यवस्था को 3.7 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ था।
01:13 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान ने खामेनेई का शोक समारोह स्थगित किया
ईरान ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के लिए आयोजित होने वाला शोक समारोह फिलहाल टाल दिया है। एक अधिकारी ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि ये कार्यक्रम बुधवार से शुरू होने वाले थे और तीन दिन तक चलने वाले थे।
अधिकारी ने कहा कि स्मृति समारोहों को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है, हालांकि इनके आयोजन की तैयारियां जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, समारोह को टालने का कारण बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना और उसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं करना बताया गया है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
पहले योजना थी कि तेहरान के इमाम खोमेनी मसल्ला (प्रेयर हॉल) में तीन दिनों तक लोगों को खामेनेई के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए इजाजत दी जाएगी।
01:12 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
ईरान संघर्ष के बीच 17,500 से ज्यादा अमेरिकी सुरक्षित लौटे
अमेरिका ने कहा है कि ईरान से चल रही जंग और मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वह अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए तेजी से काम कर रहा है।
अमेरिकी विदेश विभाग के सहायक सचिव डिलन जॉनसन ने बताया कि 28 फरवरी से अब तक 17,500 से ज्यादा अमेरिकी नागरिक मध्य पूर्व से सुरक्षित अमेरिका लौट चुके हैं।
इनमें से मंगलवार को ही 8,500 से ज्यादा लोग अमेरिका पहुंचे, जो हाल के दिनों में एक दिन में सबसे बड़ी संख्या है।
01:10 AM5 मार्च 2026
- कॉपी लिंक
UAE का दावा- ईरान ने अब तक उस पर 189 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं
UAE ने कहा है कि ईरानी आक्रामकता शुरू होने के बाद से अब तक यूएई की ओर दागी गईं 189 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया गया है। UAE के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 175 मिसाइलों को मार गिराया गया, 13 समुद्र में गिरीं और एक मिसाइल देश के अंदर गिरी।
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को भी तीन बैलिस्टिक मिसाइलों को सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट किया गया। इसके साथ ही 129 ड्रोन का पता चला, जिनमें से 121 को मार गिराया गया, जबकि 8 यूएई के भीतर गिरे। इसके अलावा आठ क्रूज मिसाइलों का भी पता लगाया गया और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया।