Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 : बिहार सरकार ने हाल ही में युवाओं के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसका नाम है मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना 2025 है। इसे बिहार सरकार ने सात निश्चय-2 कार्यक्रम के तहत शुरू किया है, जिसे 1 जुलाई 2025 को मंजूरी मिली थी। इस योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर और आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यदि आप बिहार के 12वीं पास, डिप्लोमा धारक, स्नातक या स्नातकोत्तर युवा हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा मौका हो सकती है।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत बिहार के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार के अवसर, और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। इस लेख में हम आपको Mukhyamantri Pratigya Yojna Apply Date, पात्रता मानदंड, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देंगे।
Read Also
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 : Overall
योजना का नाम | मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना (CM PRATIGYA) |
लॉन्च तिथि | 6 जुलाई 2025 |
लाभार्थी | 12वीं, ITI, डिप्लोमा, स्नातक, और स्नातकोत्तर पास बिहार के युवा |
आर्थिक सहायता | ₹4000 से ₹6000 प्रति माह + अतिरिक्त भत्ता |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (पोर्टल जल्द लॉन्च होगा) |
पहले साल का लक्ष्य | 5000 युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना |
कुल बजट (2025-26) | ₹40.69 करोड़ |
Mukhyamantri Pratigya Yojna : 2025
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का मुख्य लक्ष्य बिहार के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार के अवसर, और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है। इस योजना के तहत युवाओं को इंटर्नशिप के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव और मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसका उद्देश्य युवाओं को उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार कैरियर विकास के लिए तैयार करना है। बिहार सरकार ने इस योजना को सात निश्चय-2 के तहत शुरू किया है, जिसके लिए 1 जुलाई 2025 को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी थी।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 :पात्रता मानदंड
Mukhyamantri Pratigya Yojna इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। पात्रता इस प्रकार है:
- बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य।
- उम्र 18 से 28 वर्ष के बीच।
- शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास, ITI, डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर।
- मान्यता प्राप्त संगठन में इंटर्नशिप के लिए तैयार होना।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 : आर्थिक सहायता और लाभ
इस योजना के तहत आर्थिक सहायता इस प्रकार दी जाएगी:
- 12वीं पास: ₹4000 प्रति माह।
- ITI/डिप्लोमा धारक: ₹5000 प्रति माह।
- स्नातक/स्नातकोत्तर: ₹6000 प्रति माह।
- अतिरिक्त भत्ता: गृह जिले में ₹2000 और अन्य जिले में ₹3000 प्रति माह।
Note :- यह सहायता 3 से 12 महीने तक की इंटर्नशिप अवधि के लिए DBT के जरिए दी जाएगी।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 : Apply Date
Mukhyamantri Pratigya Yojna Apply Date जुलाई 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के अनुसार, चयन प्रक्रिया अगस्त 2025 से शुरू होगी। पहले साल में 5000 युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य है, जबकि अगले पांच वर्षों में 1 लाख 5 हजार युवाओं को शामिल करने की योजना है।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 : चयन प्रक्रिया
- आवेदकों को आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
- पोर्टल पर बिहार और बाहर की कंपनियों की सूची उपलब्ध होगी, जहां इंटर्नशिप हो सकती है।
- अगले 15 दिनों में SOP निर्धारित होगी, जिसके बाद आवेदन की तारीख और दिशानिर्देश जारी होंगे।
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 : आवेदन प्रक्रिया
Mukhyamantri Pratigya Yojna Online Apply Date जल्द ही घोषित होगी। आवेदन के चरण इस प्रकार होंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर नया उपयोगकर्ता पंजीकरण विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके पंजीकरण करें।
- पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करें।
https://www.yojanasewa.com/watch?v=Pp9OfvZv8_4
Important Links
निष्कर्ष :-
Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025 : बिहार के युवाओं के लिए एक नया द्वार खोलने जा रही है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहायता देती है, बल्कि कौशल विकास और रोजगार के रास्ते भी खोलती है। जुलाई 2025 से शुरू होने वाली इस योजना के लिए तैयार रहें और समय पर आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए बिहार सरकार की वेबसाइट पर नजर रखें।
FAQ’s ~ Mukhyamantri Pratigya Yojna 2025
-
Mukhyamantri Pratigya Yojna Apply कब से शुरू होगी?
यह जुलाई 2025 में शुरू होने की संभावना है। सटीक तारीख के लिए पोर्टल चेक करें। -
योजना के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?
आधार कार्ड, निवास प्रमाण, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और बैंक विवरण।