Polytechnic Diploma in Ceramic Technology Course: यह एक 3 साल का Polytechnic Engineering का Diploma Course है, जिसे आप 10वीं के बाद कर सकते हैं। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बनाया गया है, जो सिरेमिक इंडस्ट्री में रुचि रखते हैं, और साथ ही सिरेमिक सामग्री, उनके उत्पादन, डिज़ाइन और उपयोग से जुड़े कामों में अपना करियर बनाना चाहते हैं। Polytechnic Diploma in Ceramic Technology Course कोर्स में आपको सिरेमिक्स की निर्माण प्रक्रियाओं, सामग्री विज्ञान, और टेक्नोलॉजी के बारे में सिखाया व पढ़ाया जाता है।
इस कोर्स में सिरेमिक इंजीनियरिंग की बेसिक जानकारी के साथ-साथ सिरेमिक उत्पादों के अलग-अलग प्रक्रियाओं जैसे मोल्डिंग, फायरिंग, ग्लेज़िंग और टेस्टिंग के बारे में बताया जाता है। आज के समय में सिरेमिक्स यानि चीनी मिट्टी का उपयोग अलग-अलग प्रकार के उपकरण बनाने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल और पर्यावरणीय तकनीकों में बहुत तेजी से इनका उपयोग बढ़ रहा है, जिसके कारण Diploma in Ceramic Technology की वैल्यू भी बहुत बढ़ गई है। हम आपको बता दें कि आप इस कोर्स को 10वीं के बाद या फिर 12वीं के बाद लेटरल एंटरी में कर सकते हैं।
अगर आपकी भी रुचि सिरेमिक्स डिज़ाइन, उत्पादन या सस्टेनेबल सामग्री में है और 10वीं के बाद ही चीनी मिट्टी के साथ काम करने की टेक्निकल ट्रेनिंग चाहते हैं, तो Diploma in Ceramic Technology Course आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Diploma in Ceramic Technology Course – Overview
Parameter |
Course Details |
---|---|
Course Name |
Diploma in Ceramic Technology |
Course Level |
Polytechnic Diploma |
Course Duration |
3 Years (6 Semesters) |
Minimum Eligibility |
10th Grade Pass (with Science and Mathematics) |
Minimum Marks Required |
Minimum 45%-50% Marks |
Admission Process |
Merit-Based / Entrance-Based (JET, Polytechnic Entrance Exams) |
Age Limit |
Minimum 15 Years |
Main Subjects |
Ceramic Materials, Molding Technology, Glazing, Quality Testing |
Average Course Fees |
|
Average Starting Salary |
₹2 LPA – ₹4 LPA |
Top Job Profiles |
Ceramic Technician, Quality Control Assistant, Production Supervisor, Glazing Technician |
Top Recruiters |
Kajaria Ceramics, Somany Ceramics, Cera India, H&R Johnson, Saint-Gobain |
Diploma in Ceramic Technology कैसे करें?
भारत में Diploma in Ceramic Technology में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को JET (Joint Entrance Test), DCECE, JEECUP या अन्य राज्य-स्तरीय परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। Polytechnic में एडमिशन के लिए हर राज्य की अपनी प्रवेश परीक्षा होती है। और सरकारी सस्थानों में एडमिशन के लिए आपको ये प्रवेश परीक्षाए देनी ही पड़ती है। पर ज्यादातर प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं या 12वीं के अंकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट बना कर एडमिशन होती है। 12वीं के बाद आप Diploma in Ceramic Technology कोर्स में लेटरल एंट्री के जरिये भी एडमिशन ले सकते हैं।
Eligibility Criteria for Diploma in Ceramic Technology Admission
Diploma in Ceramic Technology में Admission लेने के लिए निम्नलिखित योग्यताएं होनी चाहिए:
- शैक्षिक योग्यता: आपके पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना चाहिए। लेटरल एंट्री के लिए 12वीं पास (Physics, Chemistry, और Mathematics) अनिवार्य विषयों के साथ होना चाहिए।
- न्यूनतम अंक: ज्यादातर पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 10वीं में कम से कम 45% से 50% अंक मांगे जाते हैं। लेटरल एंट्री के लिए 12वीं में 50% से 60% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) के लिए कुछ कॉलेजों में अंकों में छूट दी जाती है।
- आयु सीमा: पॉलिटेक्निक कॉलेजों और प्रवेश परीक्षाओं के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष होनी चाहिए। कुछ कॉलेजों में अधिकतम आयु सीमा 25–28 वर्ष तक हो सकती है। लेटरल एंट्री के लिए आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए।
- प्रवेश परीक्षा: भारत के ज्यादातर विश्वविद्यालय और संस्थानों में राज्यों में आधार पर Polytechnic प्रवेश परीक्षाएं जैसे JET, JEECUP या AP POLYCET होती है।
Also Read…
How to Get Admission in Diploma in Ceramic Technology Course?
Diploma in Ceramic Technology में Admission लेने की प्रक्रिया निम्नलिखित है:
- स्टेप 1: आवेदन पत्र भरें: सबसे पहले यह पता करें कि आप जिस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, वहां मेरिट के आधार पर एडमिशन हो रही है या प्रवेश परीक्षा के जरिए। फिर उसी हिसाब से आपको पॉलिटेक्निक कॉलेज में Diploma in Ceramic Technology का आवेदन पत्र भरना होगा। अगर एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो JET, UPJEE या अपने राज्य के अनुसार परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
- स्टेप 2: प्रवेश परीक्षा दें: अगर आपके कॉलेज में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा हो रही है, तो आपको परीक्षा में शामिल होना होगा। इन परीक्षाओं में गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से प्रश्न पूछे जाते हैं। अच्छे अंक लाने पर ही आपको टॉप कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
- स्टेप 3: मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग: प्रवेश परीक्षा या 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। जिसकी काउंसलिंग प्रक्रिया होती है, जिसमें आपकी रैंक के आधार पर कॉलेज और ब्रांच अलॉट की जाती है। अगर आपके नंबर अच्छे हैं, तो आपको कॉलेज और कोर्स चुनने का मौका मिलता है।
- स्टेप 4: दस्तावेज और फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपके दस्तावेज (10वीं मार्कशीट और लेटरल एंट्री के लिए 12वीं मार्कशीट, प्रवेश परीक्षा स्कोरकार्ड, आयु प्रमाण, निवास प्रमाण) की जांच होगी।
- स्टेप 5: फीस जमा करें: काउंसलिंग के बाद आपको फीस जमा करनी होगी। कुछ विश्वविद्यालयों में SC/ST/OBC वर्ग के लिए फीस में छूट भी दी जाती है। फीस छूट की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट या उसके प्रॉस्पेक्टस से ले सकते हैं।
Polytechnic Entrance Exam 2025 in India – State Wise List
Diploma in Ceramic Technology Course Fees Structure: Government and Private Polytechnics
Diploma in Ceramic Technology की फीस हर कॉलेज में अलग-अलग होती है। नीचे सामान्य फीस स्ट्रक्चर दिया गया है:
College Type |
Annual Fees |
---|---|
Government Polytechnic |
₹10,000 – ₹50,000 per year |
Private Polytechnic |
₹50,000 – ₹1,50,000 per year |
Diploma in Ceramic Technology Course Duration and Pattern
Diploma in Ceramic Technology का कोर्स 3 साल का होता है, जिसमें 6 सेमेस्टर होते हैं। हर एक सेमेस्टर 6 महीने का होता है, और परीक्षाएं हर सेमेस्टर के अंत में होती हैं। और लेटरल एंट्री 12वीं के बाद 2 साल का ही कोर्स होता है। प्रत्येक सेमेस्टर में 5-6 विषय पढ़ाए जाते हैं, जिनमें प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क भी शामिल होते हैं। कोर्स में आपको कम से कम एक माइनर और एक मेजर प्रोजेक्ट करना होता है, जो तीसरे साल में होते हैं। कुछ कॉलेजों में इंटर्नशिप भी अनिवार्य होती है, जो आपको इंडस्ट्री में प्रैक्टिकल अनुभव देती है।
Internship Opportunities During Diploma in Ceramic Technology
Diploma in Ceramic Technology में इंटर्नशिप कोर्स का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। ज्यादातर कॉलेज तीसरे साल या 5वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करवाते हैं। कुछ ऐसे भी कॉलेज जो कैंपस में ही इंटर्नशिप करवा देते हैं। ये इंटर्नशिप 1-3 महीने की हो सकती है। कुछ टॉप कॉलेज भारत की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनियों जैसे Kajaria Ceramics, Somany Ceramics, Cera India, H&R Johnson और Saint-Gobain के साथ टाई-अप करके इंटर्नशिप करवाते हैं। इंटर्नशिप पेड और अनपेड दोनों हो सकती हैं। यह आपके स्किल्स को बढ़ाने और इंडस्ट्री एक्सपोजर पाने का बेहतरीन मौका होता है।
Diploma in Ceramic Technology Subjects and Syllabus Details (Semester-wise)
Year |
Semester |
Subjects |
Practical/Lab Work |
Project Work |
---|---|---|---|---|
1st Year |
Semester 1 |
Engineering Mathematics, Applied Chemistry, Introduction to Ceramic Materials |
Chemistry Lab, Ceramic Material Testing Lab |
Small Assignment |
1st Year |
Semester 2 |
Engineering Physics, Ceramic Raw Materials, Basic Molding Techniques |
Physics Lab, Molding Lab |
Mini Project on Material Analysis |
2nd Year |
Semester 3 |
Ceramic Processing, Glazing Technology, Kiln Operations |
Glazing Lab, Kiln Operation Lab |
Ceramic Design Project |
2nd Year |
Semester 4 |
Ceramic Testing, Refractory Materials, Ceramic Machinery |
Testing Lab, Machinery Maintenance Lab |
Machinery Operation Project |
3rd Year |
Semester 5 |
Advanced Ceramics, Quality Control, Environmental Ceramics |
Quality Control Lab, Advanced Ceramic Lab |
Sustainability Project |
3rd Year |
Semester 6 |
Industrial Ceramics, Elective Subjects, Process Optimization |
Industrial Ceramics Lab, Process Lab |
Major Project |
Career Options After Diploma in Ceramic Technology – Salary, Hiring, and Job Roles
Diploma in Ceramic Technology पूरा करने के बाद आपके सामने कई करियर विकल्प खुलते हैं। नीचे कुछ जॉब प्रोफाइल और सैलरी रेंज दी गई है:
Level |
Salary Range (Per Annum) |
Job Roles |
---|---|---|
Entry-Level |
₹2 LPA – ₹4 LPA |
Ceramic Technician, Quality Control Assistant, Production Supervisor |
Mid-Level |
₹4 LPA – ₹8 LPA |
After 3–5 years: Glazing Technician, Process Supervisor |
Senior-Level |
₹8 LPA – ₹12 LPA+ |
After 7+ years: Production Manager, Quality Assurance Manager |
Top Companies Salary |
₹3 LPA – ₹6 LPA (for freshers) |
Premium packages by Kajaria Ceramics, Somany Ceramics, Cera India |
Top Job Profiles & Recruiters
Top Job Profiles |
Top Recruiters |
---|---|
Ceramic Technician |
Kajaria Ceramics, Somany Ceramics |
Quality Control Assistant |
Cera India, H&R Johnson |
Production Supervisor |
Saint-Gobain, Asian Granito |
Glazing Technician |
Orient Bell, Hindustan Ceramics |
Higher Studies After Diploma in Ceramic Technology
-
B.Tech in Ceramic Technology (Lateral Entry)
-
Diploma in Advanced Ceramic Technology
-
Certification in Material Science
-
Certification in Quality Control in Ceramics
-
Certification in Sustainable Ceramic Processes
Top 10 Polytechnic Diploma in Ceramic Technology Colleges in India (2025)
-
Government Institute of Ceramic Technology, Gudur (Andhra Pradesh)
-
Utkalmani Gopabandhu Institute of Engineering, Rourkela (Odisha)
Diploma in Ceramic Technology Course – FAQs
What is the full form of Diploma in Ceramic Technology?
The full form is Diploma in Ceramic Technology. It is a 3-year polytechnic-level course.
What is the eligibility to take admission in Diploma in Ceramic Technology?
Candidates must have passed 10th with Science and Mathematics as compulsory subjects. Minimum 35%-50% marks are required in some colleges.
What is the fee of Diploma in Ceramic Technology?
₹10,000 – ₹50,000 per year in government polytechnics and ₹50,000 – ₹1,50,000 per year in private polytechnics.
yojanasewa App
आपके उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ उपलब्ध है – सरकारी नौकरियाँ, परीक्षा परिणाम, प्रवेश पत्र और शैक्षिक अवसर। नवीनतम अपडेट और आवश्यक सूचनाओं के लिए yojanasewa ऐप डाउनलोड करें – आपकी सफलता का साथी।