अपनी उम्र से 10 साल छोटा नजर आने के लिए फिटनेस जरूरी है, मैं 10 लाख लोगों को फिट बनाना चाहती हूं – bigg boss fame actress claudia ciesla shares her bollywood journey career as a nutritionist life coach author

फिटनेस कुछ दिन का काम नहीं है। ये लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाए तो जिंदगी फिट और हेल्दी बन जाती है। ‘बिग बॉस 3′ से सुर्खियों में आई मॉडल-एक्ट्रेस क्लॉडिया सिएस्ला खुद तो फिट हैं ही, अब न्यूट्रीशियनिस्ट बनकर लोगों को फिटनेस की राह दिखा रही हैं। Fitness Secrets Of Model-Actress Claudia Ciesla’बिग बॉस 3’ से भारत में सुर्ख‍ियां बटोरने वाली पोलैंड-जर्मन की मॉडल-अभिनेत्री क्लॉडिया सिएस्ला अब एक्टिंग और डांस के अलावा न्यूट्रीशियनिस्ट के रूप में भी चर्चा में हैं। बॉलीवुड में एक्टिंग की बात करें तो क्लॉडिया ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘देसी कट्टे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अक्षय कुमार के साथ क्लॉडिया का आइटम नंबर ‘बलमा’काफी पॉपुलर हुआ। क्लॉडिया का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ा। ‘फिटनेस @360’ सीरीज में हमने क्लॉडिया से उनकी फिटनेस के बारे में बात की। साथ ही एक न्यूट्रीशियनिस्ट के रूप में उनसे फिटनेस के सीक्रेट्स जाने। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @claudiaciesla)अब भारत मेरा घर हैजब मुझे ‘बिग बॉस 3’ का हिस्सा बनने का मौका मिला, तब समझ आया कि भारत के लोगों के दिल में कितना प्यार है। विदेशी होकर भी भारत के लोगों ने मुझे पसंद किया। फिर बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। बॉलीवुड में काम करने से पहले भी मैं फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक थी। मैं अपनी डाइट का हमेशा से ध्यान रखती आई हूं। मुझे इंडिया इतना अच्छा लगा कि मैं यहीं की होकर रह गई। बॉलीवुड में काम करने के लिए मैंने हिंदी की ट्यूशन ली। अब मैं हिंदी बोलती हूं और हिंदी पढ़ भी सकती हूं। लोगों की सेहत सुधार रही हूंमुझे फिटनेस और न्यूट्रिशन के बारे में जानकारी हासिल करना अच्छा लगता है। एक्टिंग के साथ साथ मैं न्यूट्रिशन का कोर्स भी कर रही थी। मैंने न्यूट्रिशन के 3-4 डिप्लोमा कोर्स किए। ‘कीप ईटिंग कीप लूजिंग’ किताब लिखी। एक्टिंग करियर के साथ साथ अब मैं न्यूट्रीशियनिस्ट भी बन गई हूं। मुझे अपना नया करियर बहुत पसंद आ रहा है। इसके माध्यम से मैं लोगों की सेहत सुधार रही हूं। 10 लाख लोगों को फिट बनाने का टारगेटमेरे पास ज्यादातर लोग वजन घटाने और अपनी उम्र से छोटा नजर आने के उपाय जानने आते हैं। सबसे पहले मैं उनकी लाइफस्टाइल और फूड पैटर्न के बारे में जानती हूं। फिर उनकी डाइट में बहुत ज्यादा बदलाव किए बिना उन्हें सही फूड पैटर्न के बारे में बताती हूं। मेरा ये मानना है कि लोग फिटनेस के वही उपाय फॉलो करते हैं जो आसान हों। जिन्हें वो लंबे समय तक कर सकते हैं। मेरा 10 लाख लोगों को फिट बनाने का टारगेट है। महिलाएं जागरूक हो रही हैंमुझे खुशी है कि अब महिलाएं भी अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रही हैं। मेरे पास पुरुषों से ज्यादा महिलाएं फिटनेस के लिए आती हैं। आजकल कम उम्र में महिलाओं को पीसीओडी, डायबिटीज जैसी बीमारियां होने लगी हैं। सही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट से पीसीओडी, डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। मैं महिलाओं को फिटनेस, डाइट और लाइफस्टाइल बदलकर हेल्दी लाइफ जीने के सही तरीके बताती हूं। भारत में मिला सोलमेटभारत में मुझे मेरा प्यार मिला। मेरा बॉयफ्रेंड अर्जुन गोयल भी मेरी तरह फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक है। हम दोनों रेगुलर जिम जाते हैं। हेल्दी डाइट लेते हैं। जब हम घूमने जाते हैं तब भी खाने के हेल्दी ऑप्शन ढूंढ़ लेते हैं। मेरा ये मानना है कि फिटनेस एक दिन का काम नहीं है। ये लाइफस्टाइल का हिस्सा है। जब हम फिट और हेल्दी होते हैं तो हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ता है और लोग हमारी इज्जत करते हैं। मैं सबको फिट और हेल्दी रहने की सलाह देती हूं। लेखक के बारे मेंकमला बडोनीकमला बडोनी टाइम्स समूह के NBT ऑनलाइन में Deputy Editor हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं। जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा जैसे अखबारों में फ्रीलांसिंग से करियर की शुरुआत की। मेरी सहेली और होममेकर मैगजीन के प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के अलावा दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करते हुए लंबे समय तक लाइफस्टाइल और महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर खूब पढ़ा और लिखा। इस दौरान पत्रकारिता में योगदान के लिए स्त्री शक्ति, यूथ आइकॉन, शाइनिंग स्टार, रोल मॉडल, मैं हूं बेटी, विमेन फॉर द फ्यूचर जैसे अवॉर्ड्स मिले। लिखने और सीखने की प्रक्रिया जारी है।… और पढ़ें

Highlights

फिटनेस कुछ दिन का काम नहीं है। ये लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाए तो जिंदगी फिट और हेल्दी बन जाती है। ‘बिग बॉस 3’ से सुर्खियों में आई मॉडल-एक्ट्रेस क्लॉडिया सिएस्ला खुद तो फिट हैं ही, अब न्यूट्रीशियनिस्ट बनकर लोगों को फिटनेस की राह दिखा रही हैं।

Fitness Secrets Of Model-Actress Claudia Ciesla
‘बिग बॉस 3’ से भारत में सुर्ख‍ियां बटोरने वाली पोलैंड-जर्मन की मॉडल-अभिनेत्री क्लॉडिया सिएस्ला अब एक्टिंग और डांस के अलावा न्यूट्रीशियनिस्ट के रूप में भी चर्चा में हैं। बॉलीवुड में एक्टिंग की बात करें तो क्लॉडिया ‘क्या कूल हैं हम’ और ‘देसी कट्टे’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

अक्षय कुमार के साथ क्लॉडिया का आइटम नंबर ‘बलमा’काफी पॉपुलर हुआ। क्लॉडिया का नाम सलमान खान के साथ भी जुड़ा। ‘फिटनेस @360’ सीरीज में हमने क्लॉडिया से उनकी फिटनेस के बारे में बात की। साथ ही एक न्यूट्रीशियनिस्ट के रूप में उनसे फिटनेस के सीक्रेट्स जाने। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम @claudiaciesla)

अब भारत मेरा घर है

जब मुझे ‘बिग बॉस 3’ का हिस्सा बनने का मौका मिला, तब समझ आया कि भारत के लोगों के दिल में कितना प्यार है। विदेशी होकर भी भारत के लोगों ने मुझे पसंद किया। फिर बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला।

बॉलीवुड में काम करने से पहले भी मैं फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक थी। मैं अपनी डाइट का हमेशा से ध्यान रखती आई हूं। मुझे इंडिया इतना अच्छा लगा कि मैं यहीं की होकर रह गई। बॉलीवुड में काम करने के लिए मैंने हिंदी की ट्यूशन ली। अब मैं हिंदी बोलती हूं और हिंदी पढ़ भी सकती हूं।

लोगों की सेहत सुधार रही हूं

मुझे फिटनेस और न्यूट्रिशन के बारे में जानकारी हासिल करना अच्छा लगता है। एक्टिंग के साथ साथ मैं न्यूट्रिशन का कोर्स भी कर रही थी। मैंने न्यूट्रिशन के 3-4 डिप्लोमा कोर्स किए। ‘कीप ईटिंग कीप लूजिंग’ किताब लिखी।

एक्टिंग करियर के साथ साथ अब मैं न्यूट्रीशियनिस्ट भी बन गई हूं। मुझे अपना नया करियर बहुत पसंद आ रहा है। इसके माध्यम से मैं लोगों की सेहत सुधार रही हूं।

10 लाख लोगों को फिट बनाने का टारगेट

मेरे पास ज्यादातर लोग वजन घटाने और अपनी उम्र से छोटा नजर आने के उपाय जानने आते हैं। सबसे पहले मैं उनकी लाइफस्टाइल और फूड पैटर्न के बारे में जानती हूं। फिर उनकी डाइट में बहुत ज्यादा बदलाव किए बिना उन्हें सही फूड पैटर्न के बारे में बताती हूं। मेरा ये मानना है कि लोग फिटनेस के वही उपाय फॉलो करते हैं जो आसान हों। जिन्हें वो लंबे समय तक कर सकते हैं। मेरा 10 लाख लोगों को फिट बनाने का टारगेट है।

महिलाएं जागरूक हो रही हैं

मुझे खुशी है कि अब महिलाएं भी अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रही हैं। मेरे पास पुरुषों से ज्यादा महिलाएं फिटनेस के लिए आती हैं। आजकल कम उम्र में महिलाओं को पीसीओडी, डायबिटीज जैसी बीमारियां होने लगी हैं।

सही लाइफस्टाइल और हेल्दी डाइट से पीसीओडी, डायबिटीज जैसी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। मैं महिलाओं को फिटनेस, डाइट और लाइफस्टाइल बदलकर हेल्दी लाइफ जीने के सही तरीके बताती हूं।

भारत में मिला सोलमेट

भारत में मुझे मेरा प्यार मिला। मेरा बॉयफ्रेंड अर्जुन गोयल भी मेरी तरह फिटनेस को लेकर बहुत जागरूक है। हम दोनों रेगुलर जिम जाते हैं। हेल्दी डाइट लेते हैं। जब हम घूमने जाते हैं तब भी खाने के हेल्दी ऑप्शन ढूंढ़ लेते हैं।

मेरा ये मानना है कि फिटनेस एक दिन का काम नहीं है। ये लाइफस्टाइल का हिस्सा है। जब हम फिट और हेल्दी होते हैं तो हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ता है और लोग हमारी इज्जत करते हैं। मैं सबको फिट और हेल्दी रहने की सलाह देती हूं।

लेखक के बारे मेंकमला बडोनीकमला बडोनी टाइम्स समूह के NBT ऑनलाइन में Deputy Editor हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में दो दशक से भी ज्यादा समय से सक्रिय हैं। जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा जैसे अखबारों में फ्रीलांसिंग से करियर की शुरुआत की। मेरी सहेली और होममेकर मैगजीन के प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म के अलावा दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करते हुए लंबे समय तक लाइफस्टाइल और महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर खूब पढ़ा और लिखा। इस दौरान पत्रकारिता में योगदान के लिए स्त्री शक्ति, यूथ आइकॉन, शाइनिंग स्टार, रोल मॉडल, मैं हूं बेटी, विमेन फॉर द फ्यूचर जैसे अवॉर्ड्स मिले। लिखने और सीखने की प्रक्रिया जारी है।और पढ़ें