Sarkari Job Alert 2025: मध्य प्रदेश की बिजली कंपनी में लड़कों के लिए निकली असिस्टेंट की भर्ती, 1 दिसंबर से शुरू आवेदन – mppgcl recruitment 2025 notification for plant assistant job vacancy check eligibility age salary details

MPPGCL Vacancy 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेंटिंग कंपनी में सहायक की जरूरत है। अगर आप योग्य हैं, तो 1 दिसंबर से फॉर्म भर सकेंगे। एमपीपीजीसीएल वैकेंसी 2025, (फोटो- Freepik)MPPGCL Plant Assistant Recruitment 2025: बिजली कंपनी में जॉब करने के इच्छुक युवाओं के लिए भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने प्लांट असिस्टेंट की वैकेंसी निकाली है। भर्ती विज्ञापन जारी हो गया है, आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर शुरू होगी। प्लांट असिस्टेंट की ये वैकेंसी मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फील्ड के लिए घोषित की गई है। उम्मीदवार आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।MPPGCL Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स भर्ती निकाय मध्य प्रदेश पॉवर जनरेंटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) पद का नाम प्लांट असिस्टेंट पदों की संख्या 90 ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in आवेदन शुरू होने की तारीख 01 दिसंबर 2025 आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 योग्यता 10वीं पास आईटीआई आयुसीमा 18-40 वर्ष तक। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। सैलरी 25300-80500/- रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) भर्ती का नोटिफिकेशन ​MPPGCL Recruitment 2025 Notification PDF आवेदन करने का लिंक MPPGCL Vacancy 2025 Apply Online Link प्लांट असिस्टेंट के लिए योग्यता क्या चाहिए?प्लांट असिस्टेंट (मैकेनिकल) के पद नौकरी पाने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ में मध्य प्रदेश शासन/भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मशीनिस्ट/फिटर/वैल्डर/एचपी वैल्डर/मैकेनिक पंप/मैकेनिक वाहन/मोटर मैकेनिक/डीजल मैकेनिक ट्रेड में रेगुलर आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट (SCVT/NCVT) उत्तीर्ण होनी चाहिए।वहीं प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल के लिए भी हाई स्कूल के साथ इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।आवेदन कैसे करें? आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से एमपी. ऑनलाइन की वेबसाइट (https://chayan.mponline.gov.in) पर ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से भरे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे। अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (https://mppgcl.mp.gov.in) पर जाएं। यहां Recruitment वाले सेक्शन में आपको Plant Assistant Vacancy में Apply Online से जुड़ा लिंक नजर आएगा। अब अपने वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल की डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। लॉगइन करके बची हुई बाकी डिटेल्स भी भर दें। डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ और हस्ताक्षर भी अपलोड कर लें। एप्लीकेशन फीस भरने करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सब्मिट कर दें। प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।आवेदन शुरू अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1200/- रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमी लेयर) (OBC)/दिव्यांगजन (PwD)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल है और किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमपी की बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारत टाइम्स डिजिटल में पिछले एक साल से काम कर रही हैं। इस दौरान वह सरकारी नौकरी, रोजगार, इंटर्नशिप और करियर से संबंधित खबरें कवर कर रही हैं। खासतौर पर गवर्नमेंट जॉब पर उनकी पैनी नजरें रहती हैं। इससे पहले वर्षा ने पंजाब केसरी समूह के नवोदयटाइम्स.कॉम से भी काम किया है। यहां उन्होंने जॉब के साथ एंटरनेटमेंट और हेल्थ सेक्शन कवर किया। वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें

Highlights

MPPGCL Vacancy 2025: मध्य प्रदेश पावर जनरेंटिंग कंपनी में सहायक की जरूरत है। अगर आप योग्य हैं, तो 1 दिसंबर से फॉर्म भर सकेंगे।

एमपीपीजीसीएल वैकेंसी 2025, (फोटो- Freepik)
MPPGCL Plant Assistant Recruitment 2025: बिजली कंपनी में जॉब करने के इच्छुक युवाओं के लिए भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने प्लांट असिस्टेंट की वैकेंसी निकाली है। भर्ती विज्ञापन जारी हो गया है, आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in पर शुरू होगी।

प्लांट असिस्टेंट की ये वैकेंसी मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल फील्ड के लिए घोषित की गई है। उम्मीदवार आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2025 तक फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे। इसके बाद किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

MPPGCL Bharti 2025: जरूरी डिटेल्स

भर्ती निकाय मध्य प्रदेश पॉवर जनरेंटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL)
पद का नाम प्लांट असिस्टेंट
पदों की संख्या 90
ऑफिशियल वेबसाइट mppgcl.mp.gov.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 01 दिसंबर 2025
आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025
योग्यता 10वीं पास आईटीआई
आयुसीमा 18-40 वर्ष तक। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी 25300-80500/- रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
भर्ती का नोटिफिकेशन ​MPPGCL Recruitment 2025 Notification PDF
आवेदन करने का लिंक MPPGCL Vacancy 2025 Apply Online Link

प्लांट असिस्टेंट के लिए योग्यता क्या चाहिए?

प्लांट असिस्टेंट (मैकेनिकल) के पद नौकरी पाने के लिए आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए। साथ में मध्य प्रदेश शासन/भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से मशीनिस्ट/फिटर/वैल्डर/एचपी वैल्डर/मैकेनिक पंप/मैकेनिक वाहन/मोटर मैकेनिक/डीजल मैकेनिक ट्रेड में रेगुलर आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट (SCVT/NCVT) उत्तीर्ण होनी चाहिए।
वहीं प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल के लिए भी हाई स्कूल के साथ इलेक्ट्रीशियन/वायरमैन/इलेक्ट्रॉनिक्स/इंस्ट्रूमेंटेशन ट्रेड में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से एमपी. ऑनलाइन की वेबसाइट (https://chayan.mponline.gov.in) पर ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य किसी भी माध्यम से भरे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
  • अप्लाई करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट (https://mppgcl.mp.gov.in) पर जाएं।
  • यहां Recruitment वाले सेक्शन में आपको Plant Assistant Vacancy में Apply Online से जुड़ा लिंक नजर आएगा।
  • अब अपने वैलिड मोबाइल नंबर और ईमेल की डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • लॉगइन करके बची हुई बाकी डिटेल्स भी भर दें।
  • डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपना लेटेस्ट फोटोग्राफ और हस्ताक्षर भी अपलोड कर लें।
  • एप्लीकेशन फीस भरने करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सब्मिट कर दें। प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुरू

अनारक्षित वर्ग के आवेदकों को 1200/- रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। वहीं मध्य प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमी लेयर) (OBC)/दिव्यांगजन (PwD)/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क नॉन रिफंडेबल है और किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमपी की बिजली कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारत टाइम्स डिजिटल में पिछले एक साल से काम कर रही हैं। इस दौरान वह सरकारी नौकरी, रोजगार, इंटर्नशिप और करियर से संबंधित खबरें कवर कर रही हैं। खासतौर पर गवर्नमेंट जॉब पर उनकी पैनी नजरें रहती हैं। इससे पहले वर्षा ने पंजाब केसरी समूह के नवोदयटाइम्स.कॉम से भी काम किया है। यहां उन्होंने जॉब के साथ एंटरनेटमेंट और हेल्थ सेक्शन कवर किया। वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।और पढ़ें