Sub-Inspector Vacancy 2025: आ गई दारोगा भर्ती, यहां 15 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, 1.13 लाख तक सैलरी! – jkssb si recruitment 2025 notification for sub inspector post 83 vacancies check eligibility age salary

Sarkari Job Alert 2025: जम्मू कश्मीर के होम डिपार्टमेंट में सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली है। महीने की सैलरी शानदार मिलेगी। नई पुलिस भर्ती 2025, (फोटो- Pexels)JKSSB SI Recruitment 2025: पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए नई भर्ती आ गई है। जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने होम डिपार्टमेंट के लिए यूटी कैडर सब इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर 15 दिसंबर 2025 से शुरू करेगा। जो युवा पहले से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं खासकर उनके लिए यह बेहतरीन चांस हैं। आखिरी तारीख 13 जनवरी 2026 तक एप्लिकेशन विंडो खुली रहेगी।JKSSB Sub Inspector Vacancy 2025 : जरूरी डिटेल्स भर्ती बोर्ड जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) पद का नाम पुलिस सब इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) वैकेंसी 83 पोस्ट कैडर UT ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in आवेदन शुरू होने की तारीख 15 दिसंबर 2025 आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026 योग्यता इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री आयुसीमा 18-28 वर्ष। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी। सैलरी लेवल-6C (35700-113100) रुपये प्रति माह तक चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/PST-PET/मेडिकल हाइट पुरुषों की हाइट 5’6″ और महिलाओं की हाइट 5’2″ तक हो। पुरुष उम्मीदवारों का सीना 32 फुलाने के बाद 33.5 तक हो। भर्ती का नोटिफिकेशन JKSSB Recruitment 2025 Notification PDF सब इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता क्या चाहिए? शैक्षिक योग्यता:किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 4 साल की इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की किसी भी फील्ड में (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डाटा साइंस/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/मैकेट्रॉनिक्स/साइबर सिक्योरिटी/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में बैचलर डिग्री करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। फिजकल टेस्ट: 30 वर्ष तक के उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 6.5 मिनट में लगानी होगी। इसके आलावा 20 पुशअप, 1000 मीटर की लॉन्ग रेस, 4 केज का शॉट पुट 14.5 फिट फेंकना होगा। 30-40 और 40 साल से ऊपर वालों के लिए अलग नियम हैं।आवेदन कैसे करें? फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी योग्यता संबंधित नियमों को ध्यान से पढ़ लें। अगर आप योग्य हैं, इसके बाद ही फॉर्म भरना शुरू करें। सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं। यहां आपको Recruitment सेक्शन में Sub Inspector Vacancy का टैब मिलेगा। Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें। इसके बाद लॉगइन करके अपनी पढ़ाई, उम्र, पता संबंधित सभी जानकारियां भी भर दें। फोटो अपलोड वाले सेक्शन में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सही साइज में अपलोड करें। ब्लर, गैरकानूनी हस्ताक्षर और फोटो रिजेक्ट हो जाएंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को फाइनली सब्मिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जम्मू कश्मीर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारत टाइम्स डिजिटल में पिछले एक साल से काम कर रही हैं। इस दौरान वह सरकारी नौकरी, रोजगार, इंटर्नशिप और करियर से संबंधित खबरें कवर कर रही हैं। खासतौर पर गवर्नमेंट जॉब पर उनकी पैनी नजरें रहती हैं। इससे पहले वर्षा ने पंजाब केसरी समूह के नवोदयटाइम्स.कॉम से भी काम किया है। यहां उन्होंने जॉब के साथ एंटरनेटमेंट और हेल्थ सेक्शन कवर किया। वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।… और पढ़ें

Highlights

Sarkari Job Alert 2025: जम्मू कश्मीर के होम डिपार्टमेंट में सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकली है। महीने की सैलरी शानदार मिलेगी।

नई पुलिस भर्ती 2025, (फोटो- Pexels)
JKSSB SI Recruitment 2025: पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए नई भर्ती आ गई है। जम्मू कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (JKSSB) ने होम डिपार्टमेंट के लिए यूटी कैडर सब इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर 15 दिसंबर 2025 से शुरू करेगा।

जो युवा पहले से पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे हैं खासकर उनके लिए यह बेहतरीन चांस हैं। आखिरी तारीख 13 जनवरी 2026 तक एप्लिकेशन विंडो खुली रहेगी।

JKSSB Sub Inspector Vacancy 2025 : जरूरी डिटेल्स

भर्ती बोर्ड जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB)
पद का नाम पुलिस सब इंस्पेक्टर (टेलीकम्युनिकेशन)
वैकेंसी 83
पोस्ट कैडर UT
ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in
आवेदन शुरू होने की तारीख 15 दिसंबर 2025
आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2026
योग्यता इंजीनियरिंग बैचलर डिग्री
आयुसीमा 18-28 वर्ष। रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
सैलरी लेवल-6C (35700-113100) रुपये प्रति माह तक
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा/PST-PET/मेडिकल
हाइट पुरुषों की हाइट 5’6″ और महिलाओं की हाइट 5’2″ तक हो। पुरुष उम्मीदवारों का सीना 32 फुलाने के बाद 33.5 तक हो।
भर्ती का नोटिफिकेशन JKSSB Recruitment 2025 Notification PDF

सब इंस्पेक्टर बनने के लिए योग्यता क्या चाहिए?

  • शैक्षिक योग्यता:किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 4 साल की इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की किसी भी फील्ड में (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/डाटा साइंस/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/मैकेट्रॉनिक्स/साइबर सिक्योरिटी/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग) में बैचलर डिग्री करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं।
  • फिजकल टेस्ट: 30 वर्ष तक के उम्मीदवारों को 1600 मीटर की दौड़ 6.5 मिनट में लगानी होगी। इसके आलावा 20 पुशअप, 1000 मीटर की लॉन्ग रेस, 4 केज का शॉट पुट 14.5 फिट फेंकना होगा। 30-40 और 40 साल से ऊपर वालों के लिए अलग नियम हैं।

आवेदन कैसे करें?

  • फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी योग्यता संबंधित नियमों को ध्यान से पढ़ लें। अगर आप योग्य हैं, इसके बाद ही फॉर्म भरना शुरू करें।
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • यहां आपको Recruitment सेक्शन में Sub Inspector Vacancy का टैब मिलेगा।
  • Apply Online के लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • इसके बाद लॉगइन करके अपनी पढ़ाई, उम्र, पता संबंधित सभी जानकारियां भी भर दें।
  • फोटो अपलोड वाले सेक्शन में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सही साइज में अपलोड करें। ब्लर, गैरकानूनी हस्ताक्षर और फोटो रिजेक्ट हो जाएंगे।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म को फाइनली सब्मिट करके प्रिंट आउट निकाल लें।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी जम्मू कश्मीर अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारत टाइम्स डिजिटल में पिछले एक साल से काम कर रही हैं। इस दौरान वह सरकारी नौकरी, रोजगार, इंटर्नशिप और करियर से संबंधित खबरें कवर कर रही हैं। खासतौर पर गवर्नमेंट जॉब पर उनकी पैनी नजरें रहती हैं। इससे पहले वर्षा ने पंजाब केसरी समूह के नवोदयटाइम्स.कॉम से भी काम किया है। यहां उन्होंने जॉब के साथ एंटरनेटमेंट और हेल्थ सेक्शन कवर किया। वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है।और पढ़ें