
रामनवमी के बाद, 27 मार्च को खुलेगा शेयर बाज़ार। इनवेस्टर्स की निगाहें ओपनिंग पर लगी हैं।
पिछले दो दिनों की तेजी क्या जारी रहेगी? या इस हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन रहेगा सुस्त?
Gift Nifty के मुताबिक, 27 मार्च को भारतीय बाज़ार कमजोरी के साथ खुल सकता है।
ब्रेंट क्रूड फिर $100 प्रति बैरल के पार, जिससे बाज़ार पर दबाव बढ़ा।
ईरान ने अमेरिका से बातचीत में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई, जिससे सेंटिमेंट बिगड़ा।
खाड़ी देशों में ऑयल इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान। सप्लाई सामान्य होने में लगेगा वक्त।
26 मार्च को FTSE, CAC, DAX और एशियाई बाज़ार भी कमजोरी में थे।
इन ग्लोबल संकेतों से भारतीय शेयर बाज़ार पर भी कमजोरी का असर दिख सकता है।
मौजूदा स्थिति में बाज़ार में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।