
आदित्य धर की फ़िल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है! लंदन में हाउसफुल शो में निर्देशक के लिए तालियाँ बजीं, जो आम नहीं.
1983 में जन्मे आदित्य धर का सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए स्पिनर बनना था. उन्होंने सालों तक इस सपने को जिया.
अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में चयन न होने पर क्रिकेट छोड़ना पड़ा. डिस्लेक्सिया से संघर्ष करते हुए 2006 में मुंबई पहुंचे, फ़िल्मों का सपना लिए.
यश राज फ़िल्म्स की 'काबुल एक्सप्रेस' के लिए गीत 'काबुल फ़िज़ा' लिखा, जो हिट हुआ. 'बूंद' की स्क्रिप्ट के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला.
2010 में प्रियदर्शन के सहायक निर्देशक बने. उनसे कमर्शियल फ़िल्ममेकिंग सीखी और 'आक्रोश' के डायलॉग भी लिखे, मिला क्रेडिट.
2016 में करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन से फ़िल्म 'रात बाक़ी' निर्देशित करने का मौका मिला. कास्ट में कटरीना कैफ़ और फ़वाद ख़ान थे.
18 सितंबर 2016 को उरी हमला हुआ. भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद बॉलीवुड ने पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगा दिया.
उरी हमले के कारण फ़वाद ख़ान को 'रात बाक़ी' से हटा दिया गया. महीनों बाद, आदित्य धर की पहली फ़िल्म हमेशा के लिए बंद हो गई.
अपनी पहली फ़िल्म बंद होने से आदित्य धर निराश नहीं हुए. जिस उरी हमले ने उनकी फ़िल्म रोकी, उसी ने उन्हें नई कहानी की प्रेरणा दी.
आदित्य ने ठान लिया कि उन्हें उरी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक पर फ़िल्म बनानी है. महज़ 12 दिनों में उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट लिख डाली!