
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी अनाया ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े बदलाव को दुनिया से साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखी।
अनाया ने बताया कि उन्होंने थाईलैंड में जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई है। यह उनके सफर का एक बेहद अहम पड़ाव है।
सर्जरी के बाद अनाया ने पिता संजय बांगड़ के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर की। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
अनाया ने लिखा कि 'लड़के से लड़की' बनने का यह सफर आसान नहीं था। न केवल उनके लिए, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए भी।
शुरुआत में परिवार को इस बदलाव को समझना मुश्किल था। कई सवाल और उलझनें थीं, पर धीरे-धीरे सबने सीखा।
अनाया के लिए पिता का बिना शर्त सपोर्ट सबसे बड़ी ताकत बना। भले ही शुरुआत में समय लगा, पर उनका साथ सच्चा था।
अनाया का यह सफर पिछले कुछ सालों में सामने आया। जन्म के समय उन्हें लड़का माना गया था और उनका नाम आर्यन था।
उन्होंने क्रिकेट भी खेला और मुंबई अंडर-16, पुडुचेरी अंडर-19 ट्रायल्स और मुंबई अंडर-23 तक हिस्सा लिया।
साल 2023 में अनाया ने हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) शुरू की। उन्होंने अपने बदलाव के बारे में खुलकर बात करनी शुरू की।
इस दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। खासकर क्रिकेट में शारीरिक बदलाव का असर उनके खेल पर पड़ा।
कई मुश्किल अनुभवों से गुजरने के बावजूद अनाया ने खुद को स्वीकार किया। वह लगातार आगे बढ़ती रहीं।
अनाया का यह सफर साहस, दृढ़ता और आत्म-स्वीकृति का प्रतीक है। उनकी कहानी कई लोगों को प्रेरित कर रही है।