
आज से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर! जानें 5 बड़े बदलाव जो आपकी जिंदगी को प्रभावित करेंगे।
1 अप्रैल 2026 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हुई है। इसके साथ ही कई अहम बदलाव लागू हो गए हैं।
हर महीने की तरह, आज भी गैस कंपनियां ने कीमतें जारी की हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे हुए, बाहर खाना और छोटे व्यापार पर असर।
ITR भरने के लिए अब 'फॉर्म 16' बंद। इसकी जगह नया डिजिटल फॉर्म इस्तेमाल होगा। 'फॉर्म 16A' अब 'फॉर्म 131' कहलाएगा।
HDFC Bank: ATM से UPI कैश निकालने पर चार्ज लगेगा। यह आपकी मासिक लिमिट में गिना जाएगा।
Punjab National Bank: डेबिट कार्ड से कैश निकालने की डेली लिमिट हुई कम। अब ₹50,000 से ₹75,000 के बीच।
नए PAN कार्ड के लिए आधार के साथ अतिरिक्त डॉक्यूमेंट (जैसे पासपोर्ट या 10वीं सर्टिफिकेट) भी ज़रूरी होंगे।
अब ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले तक ही रिफंड मिलेगा। 8 घंटे से कम समय बचने पर कोई पैसा वापस नहीं।
8-24 घंटे पहले रद्द करने पर 50% कटौती। 24-72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% पैसा काटा जाएगा।
इन नए नियमों को समझकर अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग करें। अपडेटेड रहना है बहुत ज़रूरी!