
मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी! जानें डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस और जरूरी नियम।
इसमें आपका नाम, परीक्षा की तारीख, दिन और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। सही जानकारी जांचना न भूलें!
- एडमिट कार्ड जारी: 06.01.2026 - प्रैक्टिकल परीक्षा: 20.01.2026 से 22.01.2026 - सैद्धांतिक परीक्षा: 17.02.2026 से 25.02.2026
- लगभग 15 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल। - पहली पाली: सुबह 9:30 से 12:45 - दूसरी पाली: दोपहर 2:00 से शाम 5:15
परीक्षा में जूता-मोजा पहनना मना है। परीक्षार्थी चप्पल पहनकर ही आएं।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या गैजेट पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। मोबाइल फोन और कैलकुलेटर घर पर ही छोड़ें।
विलंब से पहुंचने पर चाहरदीवारी या गेट फांदने की कोशिश न करें। ऐसा करने पर 2 साल तक निष्कासित हो सकते हैं!
पेन, पेंसिल, इरेज़र जैसी आवश्यक स्टेशनरी। सबसे महत्वपूर्ण: अपना BSEB 10वीं एडमिट कार्ड 2026, इसके बिना प्रवेश नहीं!
बिहार बोर्ड कंट्रोल रूम: सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक। फ़ोन नंबर: 0612-2232257, 0612-2232227
स्कूल प्रधानाचार्य अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग-इन कर डाउनलोड करेंगे। फिर छात्रों को हस्ताक्षर और मुहर के साथ वितरित करेंगे।
प्रवेश पत्र समिति की वेबसाइट https://exam.biharboardonline.org पर उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्यों को सुनिश्चित करना है कि सभी छात्रों को एडमिट कार्ड मिले।
साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या वोकेशनल स्ट्रीम में से अपना रास्ता चुनें। अपनी रुचियों के अनुसार मजबूत करियर बनाएं।