
आपकी सोने की अंगूठी कहाँ से आई? वैज्ञानिक बोले, यह धरती का नहीं, अंतरिक्ष का है!
रिसर्च के अनुसार, पृथ्वी का सारा सोना अरबों साल पहले अंतरिक्ष के भीषण धमाकों से बना है।
सोना बनता है किलोनोवा में! जब दो बेहद घने न्यूट्रॉन तारे आपस में टकराते हैं, तब यह बनता है।
या फिर, जब कोई विशाल तारा अपनी उम्र पूरी कर फटता है, तब भी सोने के कण निकलते हैं।
4 अरब साल पहले, उल्कापिंडों ने अंतरिक्ष से सोना धरती पर लाया। शुरुआती दौर में यह कोर में गया।
बाद में उल्कापिंडों के हमलों ने इसे ऊपरी परत पर बिखेर दिया, जिसे आज हम खदानों से निकालते हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि अंतरिक्ष में सोने की फैक्ट्रियां आज भी चल रही हैं! तारे टकरा रहे हैं और सोना बना रहे हैं।
लैब में सोना बनाना अरबों रुपये का महंगा खेल है। अंतरिक्ष के धमाके पलक झपकते ही यह काम कर देते हैं!
न्यूट्रॉन तारों की टक्कर एक दुर्लभ घटना है। इसीलिए पूरे ब्रह्मांड में सोना इतना कम और कीमती है।