
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही। यह फिल्म कमाई के नये रिकॉर्ड बना रही है!
'धुरंधर 2' ने रिलीज के छठे दिन, यानी मंगलवार को भी शानदार कलेक्शन किया। फिल्म ने ₹56.55 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की।
सिर्फ 6 दिनों में 'धुरंधर 2' ने कुल ₹575.67 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह एक ऐतिहासिक बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन है!
'धुरंधर 2' अब सबसे तेज़ ₹500 करोड़ कमाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने 'बाहुबली 2' (हिंदी) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
6 दिनों में 'धुरंधर 2' ने 'गदर 2' (₹525 करोड़) और 'पठान' (₹543 करोड़) जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
रणबीर कपूर की सुपरहिट 'एनिमल' (₹556 करोड़) का लाइफटाइम कलेक्शन भी 'धुरंधर 2' ने सिर्फ 6 दिन में पार कर लिया है।
'धुरंधर 2' की सबसे बड़ी ताकत है इसके वीकडे कलेक्शन। नॉन-हॉलिडे होने पर भी फिल्म ने अभूतपूर्व कमाई की है।
ट्रेड पंडितों के अनुसार, 'धुरंधर 2' आज बुधवार को ही आसानी से ₹600 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
इस स्पाई थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी हैं।
कई ट्रेड पंडितों का मानना है कि 'धुरंधर 2' 'दंगल' के ₹2070 करोड़ के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकती है। इसकी प्रीक्वल ने ₹1300 करोड़ कमाए थे।