
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले मंडे को बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंडे कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है!
आमतौर पर फिल्में मंडे को धीमी हो जाती हैं, लेकिन 'धुरंधर 2' ने वर्किंग डे पर भी जबरदस्त कमाई जारी रखी, जो अपने आप में एक मिसाल है.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने सनी देओल की 'बॉर्डर 2' के सबसे बड़े मंडे कलेक्शन का टॉप रिकॉर्ड तोड़ डाला है.
'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड गणतंत्र दिवस जैसे नेशनल हॉलिडे पर बना था, जबकि 'धुरंधर 2' ने यह कमाल एक सामान्य वर्किंग डे पर किया है.
दिलचस्प बात ये है कि 'धुरंधर 2' के हीरो रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर खुद सनी देओल के बहुत बड़े फैन हैं!
सैकनिल्क डेटा के अनुसार, 'धुरंधर 2' ने मंडे को करीब ₹65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जो बॉलीवुड में मंडे का ऑल टाइम रिकॉर्ड है.
'धुरंधर 2' ने सिर्फ 5 दिनों में ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जो इसे सबसे फास्ट बॉलीवुड फिल्म बनाता है.
शाहरुख खान की 'जवान' (13 दिन) और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' (10 दिन) से भी तेज है 'धुरंधर 2' का ये कलेक्शन!
5 दिनों में 'धुरंधर 2' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹850 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है.
फिल्म का क्रेज बता रहा है कि आगे भी वर्किंग डेज़ में दर्शकों की भारी भीड़ मिलने वाली है. 'धुरंधर 2' रुकने वाली नहीं है!