
फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपने रीक्रिएटेड गानों से खूब धूम मचाई है। जानिए इन सभी हिट गानों के पीछे की पूरी कहानी।
फिल्म का टाइटल ट्रैक 'आरी-आरी' एक पुराने गाने से लिया गया है। यह बॉम्बे रॉकर्स ने 2003 में क्रिएट किया था।
'धुरंधर' मेकर्स ने पहली फिल्म की तरह इसमें भी पुराने गानों को नया रूप दिया। यह गाना ट्रेलर के साथ रिलीज हुआ था।
'आरी-आरी' की तरह ही 'वारी जावां' भी एक पारंपरिक पंजाबी गाना है। इसका म्यूजिक शाशवत सचदेव ने दिया है।
इसे भी जैस्मीन सैंडलस ने गाया है और इसके ऑरिजिनल क्रिएटर्स भी बॉम्बे रॉकर्स हैं। पूरे गाने में पंजाब की झलक दिखती है।
'धुरंधर' में 'FA9LA' मशहूर हुआ था, दूसरे पार्ट में वैसा ही गाना 'दीदी' है। यह गाना रणवीर के सम्मान में बजता है।
यह रीक्रिएटेड गाना अल्जीरियाई सिंगर खालिद का है। ओरिजिनल अरबी राई गीत 1992 में रिलीज हुआ था।
फिल्म का गाना 'ओए-ओए, तिरछी टोपी वाले' भी रीक्रिएटिड है। ओरिजिनल गाना 1989 की फिल्म 'त्रिदेव' का था।
इसे उदित नारायण ने गाया था, जबकि 'धुरंधर 2' में जैस्मीन सैंडलस और अफसाना खान ने गाया है।
'जान से गुजरते हैं' मूल रूप से उस्ताद नुसरत फतेह अली खान का गाना है। इसे रणवीर के किरदार के इमोशंस के लिए इस्तेमाल किया गया।
'जाइए सजणा' को जैस्मीन सैंडलस और मशहूर पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज ने गाया है। यह गाना भावनाओं से भरा है।
'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स के गानों को दर्शकों का खूब प्यार मिला है। शाशवत सचदेव ने संगीत की जिम्मेदारी बखूबी निभाई।