ईद की खुशियां आ गईं!

ईद की खुशियां आ गईं!

30 रोज़े पूरे करने के बाद आ गई है ईद की खुशी! यह रमज़ान के बाद का खास पल है।

भारत में ईद का जश्न

सऊदी अरब के बाद अब भारत में भी आज, 21 मार्च को ईद-उल-फितर मनाई जा रही है।

समुदाय में जबरदस्त उत्साह

इस मौके को लेकर मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह और खुशी का माहौल है।

बेसब्री से इंतजार

रोज़ेदार पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ईदगाह में नमाज़

21 मार्च को लोगों ने सुबह ईदगाह या मस्जिदों में जाकर नमाज़ अदा की।

अल्लाह का शुक्राना

नमाज़ के बाद सभी ने अल्लाह का शुक्राना भी अदा किया। यह खुदा का आभार व्यक्त करने का समय है।

मुबारकबाद का सिलसिला

नमाज़ के बाद ही मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो जाता है।

परिवार और रिश्तेदार

लोग अपने घर-परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ इस त्योहार को मनाते हैं।

'मीठी ईद' का नाम

ईद-उल-फितर को प्यार से 'मीठी ईद' भी कहा जाता है।

स्वादिष्ट पकवान

इस दिन घरों में खीर, सेवइयां और कई तरह के मीठे पकवान बनते हैं।

रमज़ान का महत्व

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, रमज़ान में ही क़ुरान शरीफ़ का अवतरण हुआ था।

एकता का संदेश

ईद का यह मुबारक मौका आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का संदेश देता है।

गिले-शिकवे भुलाएं

इस दिन लोग गिले-शिकवे भुलाकर अपने दोस्तों और करीबियों को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

शुभकामनाएं शेयर करें

वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं शेयर कर सकते हैं।

रुको! 👇

यह वायरल स्टोरी भी मिस मत करना!

तुरंत पढ़ें ➔