Google Gemini अपने प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबले के लिए कई नए फीचर्स ला रहा है।
जल्द ही Gemini में एक नया AI फीचर जुड़ेगा, जिससे आप अपना 3D AI अवतार बना सकेंगे।
इस फीचर का नाम 'Avatar' होगा और यह अभी शुरुआती चरण में है।
Gemini में एक इंट्रोडक्शन पेज और अवतार बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड मिलेगी।
नया अवतार फीचर जल्दी कंटेंट बनाने में यूज़र की मदद करेगा।
यूज़र प्रॉम्प्ट में '@me' कमांड देकर किसी भी AI जनरेटेड फोटो में खुद को जोड़ सकेंगे।
पर्सनलाइज़्ड AI कंटेंट बनाते समय बार-बार अपनी फोटो अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
अभी यह साफ नहीं है कि यह फीचर Google Veo जैसे वीडियो मॉडल्स में मिलेगा या नहीं।
Gemini में दूसरे AI चैटबॉट्स से चैट्स को इम्पोर्ट करने का फीचर भी मिलेगा।
दूसरे AI चैटबॉट में एक प्रॉम्प्ट जेनरेट करें, जो यूज़र प्रेफरेंस और डिटेल्स निकालेगा।
इस जानकारी को Gemini में पेस्ट करने पर चैटबॉट आपकी डिटेल्स समझ जाएगा।
इससे यूज़र्स को Gemini में बिल्कुल शुरु से शुरुआत नहीं करनी पड़ेगी।