
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का दूसरा फेज शेड्यूल घोषित! 28 मार्च से 31 मई तक चलेगा क्रिकेट का महासंग्राम.
इस सीजन में 10 टीमें कुल 70 लीग मुकाबले खेलेंगी. ये मैच देश के 13 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित होंगे.
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाना प्रस्तावित है.
पहला फेज 28 मार्च से 12 अप्रैल (20 मैच), दूसरा फेज 13 अप्रैल से 24 मई (50 मैच). प्लेऑफ की जानकारी बाद में.
उद्घाटन मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु में होगा.
इस सीजन में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे, यानी एक दिन में दो मैच. ये मैच शनिवार और रविवार को होंगे.
दोपहर के मैच 3:30 बजे से, शाम के मुकाबले 7:30 बजे से. इस बार 58 लीग मुकाबले शाम को होंगे.
लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) जैसे नए वेन्यू पर भी होंगे मैच.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स लीग स्टेज में सिर्फ एक बार भिड़ेंगे - 5 अप्रैल को बेंगलुरु में.
पिछले सीजन RCB ने खिताब जीता था. इस बार भी फैन्स को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा! तैयार हो जाइए!