
IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम में एक नया तेज़ गेंदबाज़ शामिल किया है।
नवदीप सैनी को KKR ने रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में जगह दी है।
सैनी ने चोटिल हर्षित राणा की जगह ली है, जो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दाएं घुटने में लिगामेंट स्ट्रेन हुआ था।
पहले से ही KKR की बॉलिंग यूनिट कमजोर थी, आकाशदीप और पथीराना भी चोटिल हैं।
नवदीप सैनी 2023 के बाद पहली बार IPL में वापसी कर रहे हैं, जो टीम के लिए बड़ी राहत है।
2019 में RCB के लिए डेब्यू, अपनी तेज रफ्तार और उछाल भरी गेंदबाजी से नाम कमाया।
अब तक 32 IPL मैच में 23 विकेट लिए हैं, इकॉनमी 8.88 रही है। RCB और RR के लिए भी खेले।
सैनी के आने से KKR को एक अनुभवी भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मिला है, जो गेंदबाजी को मजबूत करेगा।
नवदीप बोले, "मेहनत का फल मिला, भगवान पर भरोसा था। यह मौका पाकर शानदार एहसास हुआ।"