
मार्च 2026 से लागू हो गए हैं ये 7 बड़े बदलाव। सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा!
LPG, CNG, UPI से लेकर ट्रेन टिकट तक, कई नियमों में आया बड़ा बदलाव। जानें पूरी डिटेल्स!
19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹31 तक महंगा हो गया है। रसोई गैस की कीमतें अभी स्थिर हैं।
पुराना UTS ऐप 1 मार्च से बंद। अब 'RailOne' ऐप से बुक करें जनरल, प्लेटफॉर्म और लोकल टिकट।
डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए नया नियम लागू। WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स सिम से लिंक रहेंगे, सिम निकालते ही ऐप बंद।
बड़ी रकम के ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए UPI PIN के साथ बायोमेट्रिक्स या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी।
सरकारी बैंकों में अब औसत मासिक बैलेंस के आधार पर पेनाल्टी लगेगी। एक दिन कम बैलेंस पर चार्ज नहीं।
हर महीने की तरह 1 मार्च 2026 से CNG, PNG और हवाई ईंधन (ATF) के दामों में बदलाव की संभावना है।
इन बदलावों से आपके मासिक बजट पर होगा असर। जानकारी रखें और समझदारी से खर्च करें।