
इस साल का पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) अब दर्शकों के बिना खेला जाएगा। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव और अफगानिस्तान के हमलों के कारण पाकिस्तान में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी वजह से यह कड़ा फैसला लिया गया।
पाकिस्तान पर ताबड़तोड़ हमलों के चलते सरकार ने भीड़भाड़ से बचने का निर्णय लिया। लोगों की सुरक्षा PCB की प्राथमिकता है।
PSL 2026 अब केवल दो शहरों कराची और लाहौर में खेला जाएगा। पहले इसे छह शहरों में आयोजित करने की योजना थी।
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि PSL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं होगी। माहौल सामान्य होने तक इंतजार किया जाएगा।
नकवी ने कहा, "PSL हमारा इंटरनेशनल ब्रांड है, इसे रद्द नहीं कर सकते।" लेकिन मौजूदा हालात में 25-30 हजार लोगों को स्टेडियम में लाना असंभव है।
यह फैसला पाकिस्तान सरकार, प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ कई बैठकों के बाद लिया गया। देश की प्राथमिकताएं सर्वोपरि हैं।
जिन फैंस ने टिकट खरीद लिए हैं, उन्हें अगले 72 घंटों के भीतर पूरा रिफंड मिलेगा। फ्रेंचाइजी को भी मुआवजा दिया जाएगा।
देश में ईंधन संकट के चलते लोगों को आवाजाही सीमित करने को कहा गया है। स्कूल बंद हैं और वर्क फ्रॉम होम लागू है।
इस बार 8 टीमें कुल 44 मुकाबले खेलेंगी, जिनमें हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडिज नई टीमें हैं। फाइनल 3 मई को होगा।
क्या PSL में बिना दर्शकों के मैच करवाना पाकिस्तान की सुरक्षा के लिए सही फैसला है? (हाँ/नहीं)