
राजस्थान रॉयल्स बिकी! अमेरिका के काल सोमानी बने नए मालिक।
अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी ने 100% हिस्सेदारी के साथ खरीदी राजस्थान रॉयल्स।
डील हुई 1.63 बिलियन डॉलर (करीब 13,600 करोड़ रुपये) में। बनी दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी!
IntraEdge, Academian के फाउंडर। वॉलमार्ट और डेट्रॉइट लायंस के मालिकों का सपोर्ट।
पहले मनोज बडाले के पास 65% हिस्सेदारी थी। अब पूरी 100% हिस्सेदारी काल सोमानी की।
डील को BCCI की मंजूरी का इंतजार। अगले 4-5 दिन में ऐलान संभव। IPL 2026 से दिखेगा असर।
2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में चैंपियन। 2022 में फाइनल तक का सफर।
30 मार्च को CSK से पहला मैच। रियान पराग कप्तान, कुमार संगकारा हेड कोच।
सैम करन चोटिल होकर बाहर। उनकी जगह श्रीलंका के दासुन शनाका टीम में शामिल।
सूत्रों के मुताबिक, डिफेंडिंग चैंपियन RCB भी बिक्री के लिए तैयार बताई जा रही है।