IPL 2026: एक नई शुरुआत

IPL 2026: एक नई शुरुआत

IPL 2026 28 मार्च से शुरू हो रहा है, जो श्रेयस अय्यर के लिए सिर्फ एक नया सीजन नहीं। यह उनके लिए एक नई शुरुआत है।

ICU से मैदान तक का सफर

कुछ महीनों पहले तक श्रेयस ICU में जिंदगी से जंग लड़ रहे थे। अब वह पंजाब किंग्स की कमान संभालने के लिए तैयार हैं।

पंजाब किंग्स के नए कप्तान

चोट से उबरने के बाद अब उनका पूरा फोकस पंजाब किंग्स को पहली बार IPL खिताब जिताने पर है।

गंभीर चोट का दर्द

अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में उन्हें गंभीर चोट लगी थी। वह कैच लेते समय असहज तरीके से गिरे थे।

स्प्लीन में लगी चोट

जांच में पता चला कि उनकी स्प्लीन (तिल्ली) में कट लग गया था। इससे अंदरूनी ब्लीडिंग शुरू हो गई थी।

सिडनी के ICU में भर्ती

स्थिति बिगड़ने पर उन्हें सिडनी में ICU में भर्ती कराना पड़ा। वहां बिना सर्जरी के ब्लीडिंग रोकी गई

7 किलो वजन घटा

चोट के बाद लंबे रिहैब के दौरान श्रेयस का करीब 7 किलो वजन कम हो गया था। यह उनके लिए बड़ी चुनौती थी।

BCCI COE में निगरानी

बेंगलुरु स्थित BCCI COE में उनकी रिकवरी पर कड़ी नजर रखी गई। शुरुआत में उन्हें सामान्य गतिविधियों की भी अनुमति नहीं थी।

जोरदार वापसी का आगाज

शानदार वापसी करते हुए उन्होंने जनवरी 2026 में विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाली और 82 रन बनाए।

टीम इंडिया में वापसी, फिर निराशा

इसके बाद भारतीय टीम में भी वापसी की, पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उन्हें शामिल नहीं किया गया।

'7 किलो वजन बढ़ाने में मेहनत लगी'

श्रेयस ने कहा, "7 किलो वजन फिर से बढ़ाने में काफी मेहनत लगी।" अब वह खुद पर गर्व महसूस करते हैं।

क्या पंजाब किंग्स जीतेगी IPL?

ICU से मैदान तक का यह सफर श्रेयस की दृढ़ इच्छाशक्ति का सबूत है। क्या वह पंजाब किंग्स को पहला खिताब दिला पाएंगे?

ट्रॉफी पर टिकी निगाहें

श्रेयस ने साफ कहा, "उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं और यही मजेदार है। मेरी नजर ट्रॉफी पर है।"

रुको! 👇

यह वायरल स्टोरी भी मिस मत करना!

तुरंत पढ़ें ➔