
IPL के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की तैयारी तेज है. टीम ने हाल ही में एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच खेला.
इस मैच के दौरान माहौल तब गरमा गया, जब स्पिनर जीशान अंसारी ने ईशान किशन को आउट किया.
विकेट लेते ही जीशान अंसारी ने ईशान किशन को जोरदार और आक्रामक सेंड-ऑफ दिया. उन्होंने ईशान की तरफ उंगली से इशारा किया.
आउट होने से पहले ईशान किशन ने जीशान के उसी ओवर में 20 रन बटोरे थे. लेकिन आखिरी गेंद पर आउट हो गए.
आमतौर पर इंट्रा-स्क्वॉड मैचों में ऐसा जश्न नहीं दिखता. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की बातचीत भी हुई.
हालांकि, ईशान किशन ने इस घटना को सहजता से लिया. वह मैदान से बाहर जाते समय मुस्कुराते हुए नजर आए.
मैच में अभिषेक शर्मा ने 94 और ईशान किशन ने 24 गेंदों में 72 रन बनाए. यह SRH के लिए सकारात्मक संकेत है.
पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ईशान किशन शुरुआती मुकाबलों में कप्तान होंगे. अभिषेक शर्मा उप-कप्तान बनाए गए हैं.
SRH अपना पहला मुकाबला 28 मार्च को RCB के खिलाफ खेलेगी. टीम के प्रमुख बल्लेबाजों का फॉर्म में होना अच्छा है.