
टाटा मोटर्स 1 अप्रैल 2026 से अपनी ICE पैसेंजर वाहनों की कीमतें बढ़ाएगी। लागत बढ़ने के कारण औसतन 0.5% की वृद्धि होगी।
यूनियन बैंक ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके लिए बैंक ने लॉन्ग टर्म बॉन्ड जारी किए।
देवयानी इंटरनेशनल थाईलैंड की कंपनी Restaurants Development Co Ltd में 347.3 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह 274 KFC रेस्टोरेंट चलाती है।
अशोक लीलैंड अपनी यूके सब्सिडियरी Optare Plc में 30 मिलियन पाउंड (375 करोड़ रुपये) तक का निवेश करेगी। यह कई चरणों में होगा।
DCX Systems को 563.45 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह एयरबोर्न एप्लीकेशन के लिए मैरिटाइम पेट्रोल रडार सिस्टम बनाएगी।
Ceigall Infra Projects को NHAI के प्रोजेक्ट में L1 बोलीदाता घोषित किया गया है। इसकी अनुमानित कीमत 603 करोड़ रुपये है।
थॉमस कुक अपने रिसॉर्ट और रिसॉर्ट मैनेजमेंट बिजनेस को Sterling Holiday Resorts में डिमर्ज करेगी।
डिवीज लैब को आयकर विभाग से ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर मिला है। इसमें 570.51 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का प्रस्ताव है।
टाटा कैपिटल को वित्त वर्ष 2017-18 से जुड़े इनकम टैक्स रीअसेसमेंट का आदेश मिला है। यह Tata Capital Financial Services से जुड़ा है।
रियल एस्टेट कंपनी ओमेक्स की सहायक कंपनियों को पंजाब और यूपी में दो रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए RERA रजिस्ट्रेशन मिला।
UGRO Capital ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) के जरिए 205 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी दी है।
Vakrangee ने Bajaj General Insurance के साथ कॉरपोरेट एजेंसी एग्रीमेंट किया है। यह अपने नेटवर्क से बीमा उत्पाद बेचेगी।