सोमवार को बाजार में क्या?

सोमवार को बाजार में क्या?

सोमवार को ट्रेडिंग शुरू होने से पहले, इन 14 शेयरों पर रखें खास नज़र। इनके लिए आज आईं हैं कई बड़ी अपडेट्स जो बाजार को प्रभावित कर सकती हैं।

Corporation of India को बड़ा ऑर्डर

कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को प्रसार भारती से ₹159.8 करोड़ और ईस्ट कोस्ट रेलवे से ₹24.53 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं।

Ceigall India की सब्सिडियरी को NHAI का ऑर्डर

Ceigall India की सब्सिडियरी को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से ₹603 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है।

Vikram Solar में CEO बदलाव

विक्रम सोलर ने समीर नागपाल को अपना नया CEO नियुक्त किया है। सोमवार को यह स्टॉक फोकस में रहेगा।

Sula Vineyards: MD & CEO की फिर नियुक्ति

सुला वाइनयार्ड्स ने राजीव सामंत को 3 साल के लिए फिर से MD & CEO नियुक्त किया है।

Chemplast Sanmar में नए CFO

केमप्लास्ट सनमार ने ए आर बालाजी को अपना नया CFO नियुक्त किया है।

Ashok Leyland का UK में बड़ा निवेश

अशोक लेलैंड ने अपनी UK सब्सिडियरी Optare Plc में ₹375 करोड़ तक के निवेश को मंजूरी दी है।

Devyani International का नया निवेश

देवयानी इंटरनेशनल ने रेस्टोरेंट्स डेवलपमेंट में ₹347.3 करोड़ निवेश का एलान किया है।

Max Estates का नोएडा में ₹3000 करोड़ का प्रोजेक्ट

मैक्स एस्टेट्स ने नोएडा में ₹3000 करोड़ की वैल्यू वाला एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया है।

Eris Lifesciences और Natco Pharma की साझेदारी

Eris Lifesciences ने Natco Pharma के साथ मिलकर भारत में Semaglutide दवा लॉन्च करने की साझेदारी की है। यह दवा डायबिटीज और वजन घटाने में सहायक है।

Infosys और Formula E का AI रेस सेंटर

इंफोसिस ने फॉर्मूला ई के साथ मिलकर AI-पावर्ड रेस सेंटर लॉन्च किया है। यह नई तकनीक रेसिंग अनुभव को बेहतर बनाएगी।

Tata Motors की गाड़ियों की कीमतें बढ़ीं

टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल से पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में औसतन 0.5% तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

Tata Steel का नेट-जीरो लक्ष्य

टाटा स्टील ने लुधियाना में ₹3,200 करोड़ की लागत से एक Electric Arc Furnace (EAF) प्लांट शुरू किया है। यह नेट-जीरो लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है।

State Bank of India को टैक्स नोटिस

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को आयकर विभाग से ₹6,338 करोड़ का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। बैंक इसके खिलाफ अपील करेगा।

आपका क्या मानना है?

क्या आपको लगता है कि ये अपडेट्स सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक बदलाव लाएंगी?

सोमवार को रखें नज़र!

इन सभी बड़ी अपडेट्स के साथ, सोमवार को बाजार में काफी हलचल देखने को मिल सकती है। अपनी ट्रेडिंग से पहले इन महत्वपूर्ण शेयरों पर ज़रूर ध्यान दें