
ट्रंप ने किया चौंकाने वाला ऐलान! ईरान पर 5 दिन कोई हमला नहीं होगा.
इस ऐलान से शेयर बाजार में तुरंत खुशी की लहर! Gift Nifty 900 अंक उछला, Dow Jones भी चढ़ा.
भारतीय शेयर बाजार में भी मंगलवार को तेजी की उम्मीद जगी, सबने सोचा 'मंगल ही मंगल' होगा.
लेकिन ट्रंप के ऐलान के बावजूद ईरान में हमले की खबर! बाजार में फिर हलचल.
जो Gift Nifty रॉकेट बना था, वह अचानक 350 अंक टूटकर कारोबार करने लगा.
एशियाई बाजारों में कहीं तूफानी तेजी, तो कहीं गिरावट का माहौल. जापान, कोरिया में तेजी.
जापान का निक्केई 600 अंक चढ़ा. हांगकांग और साउथ कोरिया के बाजार भी तेजी पर.
विदेशी बाजारों की हलचल का भारत पर असर होता है. फिलहाल मिले-जुले संकेत.
ट्रंप के बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी 10% की गिरावट!
कच्चे तेल की कीमतों में कमी भारतीय बाजार में रिकवरी के संकेत दे रही है.
बीते दिन सेंसेक्स 1836 अंक गिरा था. निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये स्वाहा.
विशेषज्ञ सकारात्मक बातचीत से रौनक की उम्मीद कर रहे, पर ईरान ने ट्रंप के दावे को 'फेक न्यूज' कहा.