
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी: 'जल्दी गंभीर हो जाओ, वरना देर हो जाएगी और वापसी का रास्ता नहीं बचेगा!'
ट्रंप लगातार ईरान से बातचीत का दावा कर रहे, पर ईरान इसे नकार रहा या बातचीत से इनकार कर रहा है।
ट्रंप ने चेताया: 'अगर ईरान गंभीर नहीं हुआ तो वापसी का कोई रास्ता नहीं होगा और हालात अच्छे नहीं होंगे।'
हाल ही में अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव दिया था। पाकिस्तान ने इसमें मध्यस्थता की बात सामने आई थी।
इसमें ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकना, बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम बंद करना और प्रॉक्सी मिलिशिया को समर्थन रोकना शामिल था।
ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। ईरानी अधिकारियों ने इसे सिरे से खारिज़ कर दिया।
इसके बजाय, ईरान ने अमेरिका के सामने अपनी 5 शर्तें रख दीं।
ईरान की शर्तों में 'दुश्मन के हमले बंद हों' और 'युद्ध के नुकसान का मुआवज़ा मिले' प्रमुखता से शामिल हैं।
अन्य शर्तें: 'युद्ध दोबारा न थोपा जाए', 'सभी समूहों के लिए युद्ध खत्म हो', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर अधिकार की गारंटी।