
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। एक और बड़ा सितारा तेजी से उभर रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी पर इतना भरोसा दिखाया कि ऑक्शन से पहले ₹10 करोड़ का बजट अलग रखा था।
हालांकि, अंत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ₹1.1 करोड़ में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा बन गए।
वैभव ने 12 की उम्र में बिहार के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। 13 में IPL ऑक्शन में बिके, 14 में 35 गेंदों पर शतक जड़ा!
हाल ही में, वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 80 गेंदों में 175 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।
RR के डायरेक्टर जुबिन भरूचा ने बताया, अक्टूबर 2024 के ट्रायल में ही वैभव ने सबका ध्यान खींच लिया था।
भरूचा के अनुसार, वैभव की पहली गेंद ने उन्हें यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन के ट्रायल की याद दिला दी।
ट्रायल में 157 KPH की गेंद पर वैभव ने सीधा साइटस्क्रीन के ऊपर छक्का जड़ा, जिससे सब हैरान रह गए।
भरूचा ने कहा, इतनी कम उम्र में ऐसा करना सामान्य नहीं। अब IPL में दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करना होगा।
वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान रॉयल्स टीम का पहला मैच 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा।